इजराइल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से उत्तरी गाजा में फिलिस्तीनियों ने ही सबसे बड़ा हमास विरोधी विरोध प्रदर्शन किया है. इसमें शामिल होने लिए सैकड़ों फिलिस्तीनी सड़कों पर उतरे. उन्होंने युद्ध को समाप्त करने की मांग की और मांग की कि हमास सत्ता से हट जाए. ये प्रदर्शन गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से में बेत लाहिया में हुए. इजरायली सेना द्वारा लगभग दो महीने के संघर्ष विराम के बाद गाजा पर अपनी गहन बमबारी फिर से शुरू करने के एक हफ्ते बाद भीड़ इकट्ठा हुई थी।
मंगलवार, 25 मार्च की देर रात सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों में सैकड़ों प्रदर्शनकारी, जिनमें ज्यादातर पुरुष थे, "बाहर, बाहर, बाहर, हमास बाहर" और "हमास आतंकवादियों" के नारे लगाते हुए दिखाई दिए. उनके हाथों में प्ले कार्ड थे जिनपर "युद्ध बंद करो" और "हम शांति से रहना चाहते हैं" जैसे नारे लिखे हुए थे.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
غزة تنتفض ضد حماس.. مشاهد جديدة لتظاهرات حاشدة في بيت لاهيا للمطالبة بإيقاف الحرب وإنهاء حكم الحركة وخروجها في القطاع#العربية #غزة pic.twitter.com/1vfy8h9FlC
— العربية (@AlArabiya) March 25, 2025
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यहां नकाबपोश हमास उग्रवादी भी थे जिनमें से कुछ के पास बंदूकें और कुछ के पास डंडे थे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जबरन तितर-बितर कर दिया और इस दौरान उनमें से कई पर हमला किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया नेटवर्क टेलीग्राम पर विरोध में शामिल होने की अपील शेयर होने के बाद वे जमा हुए थे.

प्रदर्शन गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से में बेत लाहिया में हुए
Photo Credit: एएफपी
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसा मोहम्मद नाम के एक व्यक्ति ने बताया, “मुझे नहीं पता कि विरोध प्रदर्शन किसने आयोजित किया था.” उसे डर था कि कहीं उससे बदला नहीं लिया जाए, इस डर से उसने अपना अंतिम नाम बताने से इनकार कर दिया.
एक अन्य प्रदर्शनकारी माजदी ने अपना पूरा नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, "लोग (युद्ध से) थक गए हैं.. अगर हमास का गाजा में सत्ता छोड़ना समाधान है, तो हमास लोगों की रक्षा के लिए सत्ता क्यों नहीं छोड़ देता?"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं