विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2015

सीरिया में ISIS ने 24 घंटे में 164 लोगों को मौत के घाट उतारा : रिपोर्ट

Also Read in
सीरिया में ISIS ने 24 घंटे में 164 लोगों को मौत के घाट उतारा : रिपोर्ट
बेरूत: सीरिया के कुर्द बहुल शहर कोबाने में इस्लामिक स्टेट (IS) ने कम से कम में 164 नागरिकों को मार डाला। विशेषज्ञों ने इसे सीरिया में जिहादियों के ‘सबसे भीषण नरसंहार’ में से एक बताया है।

हत्या का यह दौर अधिकतर कोबाने के अंदर ही चला। हाल के सप्ताहों में कुर्द मिलिशिया से जिहादियों की लगातार हार का यह बदला प्रतीत होता है।

मानवाधिकारों की संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि कोबाने में 24 घंटे चली हिंसा में कम से कम 120 नागरिक मारे गए और पास के गांव में 26 लोगों का कत्ल कर दिया गया।

ब्रिटेन स्थित ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि कोबाने की सड़कों पर शुक्रवार को गोलियों से छलनी बच्चों सहित 18 लोगों के शव बरामद हुए। उन्होंने बताया कि इन लोगों पर बेहद ‘करीब’ से गोली चलाई गई। एक बच्चे के शव पर पांच गोलियों के निशान थे।

हमले में आईएस के 42 लड़ाके और 10 कुर्दों की मौत हो गई। गुरुवार को शुरू हुए इस हमले में आईएस ने कोबाने के प्रवेश द्वार पर मौजूद वाहनों को तीन आत्मघाती बम हमले में उड़ा दिया था। ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि मारे गए नागरिकों में महिलाएं भी शामिल हैं, जिनके शव सड़कों और घरों में बरामद हुए।

ऑब्जर्वेटरी के निदेशक रमी अब्देल रहमान ने बताया, ‘चिकित्सा सूत्रों और कोबाने के निवासियों के मुताबिक, आईएस ने रॉकेटों और बंदूकधारियों की मदद से 120 नागरिकों का उनके घर में ही कत्ल कर दिया।’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सीरिया, कुर्द, कोबाने, इस्लामिक स्टेट, नरसंहार, जिहाद, Islamic State, Syria, Kobani, ISIS, Jehad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com