- ईरान अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में कतर, जॉर्डन और दुबई में लगातार हमले कर रहा है
- दुबई में बुर्ज खलीफा के पास एक ड्रोन हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें धुआं उठता दिख रहा है
- धुआं देखते ही बुर्ज खलीफा के आसपास अचानक अफरातफरी मची और लोग इधर उधर भागने लगे
इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान खाड़ी क्षेत्रों को निशाना बना रहा है. ईरान ने कतर, जॉर्डन के साथ साथ दुबई में भी लगातार हमले कर रहा है. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास भी ईरान ने हमला किया है. सामने आए वीडियो में बुर्ज खलीफा के पास धुआं उठता दिखाई दे रहा है. ये वीडियो ड्रोन हमले की हैं, ये हमला ईरान ने किया है.
ये भी पढ़ें- VIDEO: 'साइड हो जा...', कतर में आसमान से गिरी मिसाइल, धमाका देख शख्स जोर से चीखा | Updates
बुर्ज खलीफा के पास हमले का वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुबई में बुर्ज खलीफा के पास अचानक से धुएं का काला गुबार उठ रहा है. ये देखते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और वे इधर-उधर भागने लगे. कुछ ही देर पहले खबर आई थी कि ईरान के हमलों के बीच बुर्ज खलीफा में कुछ देर के लिए लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी. हालांकि बाद में फिर से लोग आने जाने लगे. अब हमले का नया वीडियो डरा देने वाला है.
दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन अटैक, जोरदार विस्फोट के बाद मचा हड़कंप #Iran | #Israel | @NaghmaSahar pic.twitter.com/PVnhCUi1I9
— NDTV India (@ndtvindia) February 28, 2026
बुर्ज खलीफा के पास उठ रहा धुएं का गुबार, भागे लोग
दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के पास एक धमाके का धुआं उठता दिखाई दे रहा है. बता दें कि यह विस्फोट ईरान ने अमेरिका और इज़रायल के हमलों के जवाब में किा है. दूर से लिए गए एक वीडियो में काले धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है. कुछ ही देर पहले बुर्ज खलीफा के पास ईरानी ड्रोन देखे जाने की खबर सामने आई थी हालांकि यह साफ नहीं है कि हमले का निशाना बुर्ज खलीफा थी या नहीं. इसे कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं अब तक ये भी पता नहीं चल सका है.
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट किया गया बंद
दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में शामिल दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी अचानक अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया गया है. दुबई एयरपोर्ट्स के आधिकारिक बयान के मुताबिक, 280 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 250 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों के चलते हवाई क्षेत्र असुरक्षित हो गया, जिसकी वजह से यह कदम उठाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं