अमेरिका और ईरान के बीच जंग सिर्फ जमीन, हवा या पानी में ही नहीं हो रही है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी हो रही है. इसमें भी ईरान थोड़ा आगे दिखता है. 28 फरवरी को शुरू हुई जंग के बाद से ही ईरान मीम के जरिए अमेरिका पर तंज कस रहा है. अब कुछ दिनों से ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ट्रोल करने के लिए भारतीय सिनेमा की मदद ले रहा है.
हाल ही में ईरान ने अक्षय कुमार के एक वायरल मीम के जरिए ट्रंप को ट्रोल किया था. अब ईरान ने साउथ सिनेमा यानी टॉलीवुड की एक मूवी के एक एक्शन सीन के जरिए ट्रंप को ट्रोल करने की कोशिश की है.
जिम्बाब्वे स्थित ईरान एम्बेसी ने सोशल मीडिया पर टॉलीवुड की एक मूवी का सीन पोस्ट किया है, जिसमें अकेला हीरो विलेन की गोलीबारी का सामना कर रहा है. इसे शेयर करते हुए ईरानी एम्बेसी ने लिखा, 'ट्रंप ईरान को खत्म करने की बात करते हैं. लेकिन उन्हें पता है कि ईरान बेबस नहीं है.'
Trump talks about annihilating Iran.
— Iran Embassy in Zimbabwe (@IRANinZIMBABWE) September 23, 2026
But he knows Iran is not defenseless.
Since we informed they have recently been watching Bollywood instead of Hollywood. pic.twitter.com/v6Le8zkH5X
अपनी पोस्ट में ईरानी एम्बेसी ने आगे लिखा कि हम आजकल हॉलीवुड की बजाय बॉलीवुड फिल्में देख रहे हैं.
पहले अक्षय कुमार का मीम किया था शेयर
हफ्ते भर पहले ही ट्यूनिशिया की ईरानी एम्बेसी ने अक्षय कुमार वाले एक मीम के जरिए ट्रंप का मजाक उड़ाया था.
ये मीम अक्षय कुमार की फिल्म 'दीवाने हुए पागल' का एक सीन है, जिसमें अक्षय कुमार का मशहूर नकली रोने वाला एक्स्प्रेशन और मुस्कुराहट दिखती है.
Lost an underwater . Oil is nearing $100. Elections are coming. How's it going, Trump? pic.twitter.com/XxcNCHwlmu
— I.R. Iran in Tunisia🎒(تونس) (@IranembTun) September 8, 2026
इस मीम को शेयर करते हुए ईरानी एम्बेसी ने लिखा, 'एक अंडरवॉटर (ड्रोन) खो गया. तेल की कीमत 100 डॉलर के करीब पहुंच रही है. चुनाव आने वाले हैं. कैसा चल रहा है, ट्रंप?'
इस पोस्ट के जरिए ईरान ने अमेरिकी ड्रोन के पकड़े जाने, तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका के मिड-टर्म चुनावों का जिक्र किया था.
ये वीडियो देखेः Trump TV: अब 'Trump TV' पर ही बोलेंगे ट्रंप! White house का बड़ा ऐलान! | Kachehri
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं