विज्ञापन

अमेरिका के सुपर फाइटर जेट F-15 को मार गिराया, ईरान का बड़ा दावा

इजरायल के दिमोना में मध्य पूर्व का एकमात्र परमाणु शस्त्रागार माना जाता है, हालांकि इजरायल ने कभी भी परमाणु हथियार रखने की बात स्वीकार नहीं की है, और जोर देकर कहता है कि यह स्थल रिसर्च के लिए है. आज तड़के ईरान ने इस पर हमला कर दिया.

अमेरिका के सुपर फाइटर जेट F-15 को मार गिराया, ईरान का बड़ा दावा
ईरान-इजरायल-अमेरिका की जंग अब भयानक होती जा रही है.
  • ट्रंप ने धमकी दी कि 48 घंटों में होर्मुज जलडमरूमध्य अगर नहीं खुला तो ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमला होगा
  • ईरान की मिसाइलें इजरायल के अराद और दिमोना कस्बों में गिरीं, जिनमें दिमोना में परमाणु संयंत्र भी शामिल है
  • इजरायल ने ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में तेहरान पर हवाई हमले किए और रक्षा प्रणाली की विफलता की जांच शुरू की

ईरान ने रविवार को दावा किया कि उसने अमेरिका के  सुपर फाइटर जेट F-15 को मार गिराया है और धमकी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने तक अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के बिजली संयंत्रों को नष्ट करने की अपनी धमकी पर अमल करते हैं, तो वह खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिका के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमला करेगा. ईरान की यह धमकी तब आई जब उसकी मिसाइलें हवाई सुरक्षा को भेदते हुए दक्षिणी इजरायल के दो कस्बों पर गिरीं, जिनमें से एक में परमाणु संयंत्र स्थित था. इससे युद्ध के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही तेहरान की जवाबी कार्रवाई करने की क्षमता फिर से सिद्ध हो गई है.

ट्रंप ने दी थी ये धमकी

ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की सख्त चेतावनी देते हुए ट्रूथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि अगर ईरान अगले 48 घंटों के भीतर 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (समुद्री रास्ता) को पूरी तरह नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका उनके अलग-अलग पावर प्लांट्स पर हमला कर उन्हें पूरी तरह तबाह कर देगा. ट्रंप ने कहा कि इसकी शुरुआत सबसे बड़े पावर प्लांट से होगी, लेकिन ईरान के सैन्य अभियान कमान ने जवाब दिया कि अगर उसके देश की सुविधाओं पर हमला किया गया, तो क्षेत्र में "अमेरिका से संबंधित सभी ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी और Desalination Infrastructure" को निशाना बनाया जाएगा.

इस बीच ईरान के सरकारी टीवी ने दावा किया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने होर्मुज द्वीप के पास एक एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है.

इजरायल पर हुआ बड़ा हमला

इससे पहले रविवार तड़के यरुशलम में एएफपी के पत्रकारों ने धमाकों और हवाई हमले के सायरन की आवाज सुनी, क्योंकि ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की एक नई बौछार शुरू की थी. ये ईरान की तरफ से 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायल पर हुए सबसे विनाशकारी हमलों में से एक में था. इजरायल के अराद और दिमोना शहरों पर हुए सीधे हमलों में 100 से अधिक लोग घायल हो गए. इसके कुछ घंटों बाद ही अलर्ट जारी कर दिए गए. 17 वर्षीय अराद निवासी इदो फ्रैंकी ने हमले वाली जगह के पास एएफपी को बताया, "एक जोरदार धमाका हुआ! मेरी मां चीख रही थी." एएफपी संवाददाता ने वहां तीन क्षतिग्रस्त इमारतें देखीं और दमकलकर्मियों ने आग लगने की सूचना दी.

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें मिसाइल हमले के समय लोगों को अपने घरों के अंदर सहमते दिखाया गया है. वीडियो में दरवाजे और खिड़कियों के फ्रेम टूटते नजर आ रहे हैं और घरों में सामान इधर-उधर बिखर जाता है. हालांकि अभी तक इस तरह के वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है.  

इजरायल ने जवाबी हमला किया

इसके जवाब में, इजरायल ने रविवार को ईरानी राजधानी तेहरान पर लगातार हमले किए. इजरायली सेना ने कहा कि वह इस बात की जांच कर रही है कि एयर डिफेंस सिस्टम आने वाली मिसाइलों को रोकने में कैसे विफल रहीं. इजरायल पर ईरान के हमलों से संकेत मिलता है कि ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा तेहरान की सेनाओं को पूरी तरह से नष्ट करने के दावे के बावजूद, उसका शस्त्रागार अभी भी पूरे क्षेत्र के लिए खतरा बना हुआ है.

इजरायल के दिमोना में मध्य पूर्व का एकमात्र परमाणु शस्त्रागार माना जाता है, हालांकि इजरायल ने कभी भी परमाणु हथियार रखने की बात स्वीकार नहीं की है, और जोर देकर कहता है कि यह स्थल रिसर्च के लिए है.  बचाव दल के अनुसार, मिसाइल परमाणु संयंत्र से लगभग पांच किलोमीटर (तीन मील) दूर गिरी. ईरान ने कहा कि दिमोना पर हमला उसके नतान्ज स्थित परमाणु स्थल पर पहले हुए हमले के जवाब में था.

ये भी पढ़ें-

अमेरिका के लिए गले की हड्डी बन सकता है ईरान युद्ध, क्या छिन जाएगा सुपरपावर का ताज?

इजरायल की 'तीसरी आंख' खरीदने की तैयारी, इसकी खासियत जान हो जाएंगे दंग

इजरायल का ऐलान-ईरान के नेताओं के सिर करेंगे कलम, और तेज होगा हमला

ईरान से युद्ध में अमेरिका की 3 हफ्तों में ही हो गई हालत खस्ता, 2003 के इराक युद्ध से हो गया ज्यादा खर्च

ईरान का दावा-तीसरा इजरायली लड़ाकू विमान गिरा दिया, जानिए अमेरिका के अब तक कितने मारे

अमेरिका-इजरायल ने ईरान के परमाणु संयंत्र पर किया हमला! IAEA ने शुरू की जांच

शत्रु मुसलमानों के बीच फूट डालना चाहता है... ईरान के राष्ट्रपति ने की 'मिडिल ईस्ट की इस्लामी असेंबली' ​​के गठन की अपील

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Threatens To Destroy US Investments, Iran Threatens Usa, Iran Threatens Gulf Countries, Iran Claims Downes On F 15 Fighter Jet Today, Iran Us Israel War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com