विज्ञापन

ट्रंप की धमकी- आज रात ईरान पर बड़ा हमला करेंगे, इसके बाद क्या होगा ये भी बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसके लिए आज की रात बहुत भारी पड़ने वाली है.

ट्रंप की धमकी- आज रात ईरान पर बड़ा हमला करेंगे, इसके बाद क्या होगा ये भी बताया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)
IANS
वॉशिंगटन डीसी:

शांति की उम्मीदों के बीच अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग बुरी तरह भड़क गई है. अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमला कर दिया है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के लिए आज की रात भारी होगी. उन्होंने कहा कि ईरान को आज की रात बहुत बुरी मार पड़ेगी.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अमेरिका आज रात ईरान पर जबरदस्त हमला करेगा.' ट्रंप ने फिर दावा किया कि ईरान की नेवी, एयरफोर्स, रडार, एंटी-एयरक्राफ्ट और डिफेंस के सभी सिस्टम तबाह हो चुके हैं.

अपनी पोस्ट में ट्रंप ने आगे का प्लान भी बताया है. पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, 'जल्द ही किसी समय हम खार्ग आइलैंड और तेल से जुड़े दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर पर कब्जा कर लेंगे और तेल और गैस मार्केट पर पूरी तरह कंट्रोल कर लेंगे, ठीक वैसे ही, जैसे हमने वेनेजुएला के साथ किया है.'

यह भी पढ़ेंः युद्धविराम के बाद भी क्यों हमले कर रहे हैं इजरायल-अमेरिका और ईरान, किस दिशा में जा रहा है मिडिल ईस्ट

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था. तब से ही मध्य पूर्व में तनाव है. हालांकि, कुछ दिन पहले तक अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर होने की उम्मीद जगी थी. ट्रंप ने भी बार-बार दावा किया था कि ईरान के साथ बातचीत लगभग फाइनल हो गई है. 

लेकिन कुछ दिन से अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ गया है. गुरुवार सुबह अमेरिका ने ईरान पर नए सिरे से हवाई हमले किए. इसके जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन को निशाना बनाकर हमले किए.

ईरान के कई शहरों में हुए इन नए हमलों के बीच जंग खत्म करने के लिए बातचीत की कोशिश फिर से ठप पड़ती दिखाई दी. ईरान ने इस बात पर जोर दिया कि वह होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ बनाए रखेगा, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है और तेल की कीमतों में उछाल आया है.

यह भी पढ़ेंः अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर किया हमला, धमाकों से दहला पूरा देश- होर्मुज भी बना रणक्षेत्र

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किया

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी हमला किया है. इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) की र‍िपोर्ट के अनुसार, IRGC ने दावा किया है कि उसने हालिया हमले के जवाब में अमेरिकी F-35, F-15 और F-16 लड़ाकू विमानों की तैनाती वाली जगहों को निशाना बनाया है. दावा है कि उसने 12 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था.

IRNA के अनुसार, ईरान के खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने कहा कि इलाके में असुरक्षा की वजह से, होर्मुज स्ट्रेट को तेल टैंकरों और कमर्शियल जहाजों समेत सभी तरह के जहाजों के आने-जाने के लिए बंद कर दिया गया है, और किसी भी मूवमेंट को टारगेट किया जाएगा.

कमांड ने अमेर‍िका के उन दावे को खारिज कर दिया, ज‍िसमें कहा गया था कि जहाज अभी भी पानी के रास्ते से गुजर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः “जहाज के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें”, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे रायपुर के रुद्रांश ने सुनाई दहशत भरी कहानी
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America Israel And Iran War, Donald Trump, Iran War, US Iran, America Iran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com