विज्ञापन

दुनिया की नजर से ओझल, फिर पर्दे के पीछे क्या कर रहे मुजतबा? अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा

America Iran War: अमेरिकी खुफिया सूत्रों का कहना है कि ईरान के भीतर सत्ता के अलग-अलग धड़ों में खिंचाव के बावजूद मुजतबा का दबदबा बना हुआ है. वे बहुत ही सावधानी से काम कर रहे हैं और अमेरिका के साथ होने वाली वार्ता की दिशा तय कर रहे हैं.

दुनिया की नजर से ओझल, फिर पर्दे के पीछे क्या कर रहे मुजतबा? अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा

Mojtaba Khamenei News: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई सार्वजनिक जीवन से पूरी तरह गायब हैं, लेकिन परदे के पीछे से वे जंग की बिसात बिछा रहे हैं. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, मुजतबा न केवल ईरान की युद्ध रणनीति को आकार दे रहे हैं, बल्कि अमेरिका के साथ युद्ध विराम की बातचीत में भी उनकी भूमिका निर्णायक है. 

जंग की शुरुआत में हुए उस हमले में मुजतबा भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. तब से उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है, जिसे लेकर उनकी सेहत और सक्रियता पर दुनिया भर में कयास लगाए जा रहे थे.

अमेरिकी खुफिया सूत्रों का कहना है कि ईरान के भीतर सत्ता के अलग-अलग धड़ों में खिंचाव के बावजूद मुजतबा का दबदबा बना हुआ है. वे बहुत ही सावधानी से काम कर रहे हैं और अमेरिका के साथ होने वाली वार्ता की दिशा तय कर रहे हैं.

तकनीक से दूरी और संदेशवाहकों का सहारा

मुजतबा खामेनेई की सुरक्षा और गोपनीयता का आलम यह है कि वे किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के मुताबिक, वे अपनी लोकेशन ट्रैक होने के डर से फोन या कंप्यूटर से दूर हैं. वे केवल उन्हीं लोगों से बात कर रहे हैं जो व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने पहुंचते हैं या फिर वे अपने संदेश संदेशवाहकों के जरिए भेज रहे हैं. इसी वजह से अमेरिका अभी तक उनकी सटीक लोकेशन का पता नहीं लगा पाया है.

मुजतबा अब पूरी तरह स्वस्थ?

खुफिया जानकारी के अनुसार, हमले में मुजतबा के शरीर का एक हिस्सा काफी बुरी तरह जल गया था. उनके चेहरे, हाथ, धड़ और पैर पर गंभीर घाव बताए जा रहे हैं, जिसका इलाज अभी भी चल रहा है.

हालांकि, ईरान के आधिकारिक हलकों से इन खबरों को महज अफवाह बताया जा रहा है. सर्वोच्च नेता के दफ्तर के प्रोटोकॉल प्रमुख मजहर हुसैनी का दावा है कि मुजतबा अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें मामूली चोटें आई थीं, जो अब भर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका के पीस प्रपोजल पर ईरान के जवाब की आस में ट्रंप, बोले- लगता है आज रात वो लेटर भेजेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America, Iran, Mojtaba Khamene, Mojtaba Health Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com