विज्ञापन

मोजतबा खामेनेई पर बड़ा दावा-सैन्य प्रमुख को अमेरिका के खिलाफ युद्ध पर दिए नए निर्देश

ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए को रविवार को सेना के अधिकारी मोहम्मद अकरमिनिया ने बताया, "जो देश ईरान पर प्रतिबंध लगाकर अमेरिका का साथ देंगे, उन्हें निश्चित रूप से जलडमरूमध्य पार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा."

मोजतबा खामेनेई पर बड़ा दावा-सैन्य प्रमुख को अमेरिका के खिलाफ युद्ध पर दिए नए निर्देश
अमेरिका का दावा है कि मोजतबा खामेनेई अब ईरान के सारे फैसले ले रहे हैं.
  • अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के अनुसार खामेनेई युद्धकालीन रणनीति और वार्ता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं
  • अमेरिकी हमलों से ईरान की सैन्य क्षमताएं कमजोर हुई हैं लेकिन मिसाइल लॉन्चर अभी भी सक्रिय हैं
  • ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नई कानूनी और सुरक्षा प्रणाली लागू कर जहाजों के समन्वय की आवश्यकता जताई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान के सैन्य प्रमुख ने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई से मुलाकात की है. ये जानकारी ईरानी सरकारी टेलीविजन ने रविवार को दी. रिपोर्ट में बताया गया कि सैन्य केंद्रीय कमान के प्रमुख अली अब्दुल्लाही ने देश के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई से मुलाकात की. सरकारी टेलीविजन ने बताया कि खामेनेई ने अमेरिका का मुकाबला करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं. मगर, सरकारी टीवी की रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया कि मोजतबा खामेनेई से सैन्य प्रमुख ने कब मुलाकात की. 

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में मोजतबा पर दावा 

इससे पहले सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना ​​है कि मोजतबा खामेनेई कथित तौर पर उसके हमले के दौरान घायल होने के बाद सार्वजनिक रूप से काफी हद तक गायब रहने के बावजूद, तेहरान की युद्ध रणनीति और वाशिंगटन के साथ वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि, रिपोर्ट में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का ये भी है दावा है कि अभी भी मोजतबा खामेनेई के अधिकार की सीमा को लेकर ईरान में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

आजकल कौन चला रहा है ईरान

अमेरिकी अधिकारियों का अनुमान है कि खामेनेई जलने और छर्रे के घावों से उबरते हुए भी अपने विश्वसनीय लोगों से मैसेज भेज रहे हैं. कुछ खास लोगों से वो आमने-सामने मुलाकात भी कर रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी हमलों से ईरान की सैन्य क्षमताएं कमजोर हुईं हैं, लेकिन पूरी तरह नष्ट नहीं हुई हैं, और बड़ी संख्या में मिसाइल लॉन्चर अभी भी चालू हालत में हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के वरिष्ठ सदस्य और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ सरकार के अधिकांश रोजमर्रा के कामकाज कर रहे हैं, और वही ट्रंप प्रशासन के साथ राजनयिक संपर्क में भी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ईरान की सेना ने फिर दी वार्निंग

इस बीच ईरान की सेना ने रविवार को चेतावनी दी है कि जो देश भी उसके खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों का पालन करेंगे, उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी सरकार ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए और जहाजों को तेहरान के अधिकारियों को जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए रिश्वत देने के खिलाफ चेतावनी दी. अमेरिका और बहरीन ने संयुक्त राष्ट्र का एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे एएफपी ने देखा है, जिसमें ईरान से जलमार्ग से जहाजों के आवागमन पर लगे प्रतिबंधों को रोकने का आह्वान किया गया है. यह जलमार्ग 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से एक प्रमुख तनाव का केंद्र बन गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

होर्मुज पर ईरान की लगातार धमकी

उधर, ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए को रविवार को सेना के अधिकारी मोहम्मद अकरमिनिया ने बताया, "जो देश ईरान पर प्रतिबंध लगाकर अमेरिका का साथ देंगे, उन्हें निश्चित रूप से जलडमरूमध्य पार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा." उन्होंने आगे कहा, "हमने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक नई कानूनी और सुरक्षा प्रणाली स्थापित की है. अब से, इससे गुजरने की इच्छा रखने वाले किसी भी जहाज को हमारे साथ समन्वय करना होगा." उन्होंने कहा कि यह प्रणाली "अब लागू" है और इससे "आर्थिक, सुरक्षा और राजनीतिक लाभ" प्राप्त होंगे. 

ये भी पढ़ें-

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ी हलचल: पुतिन ने जेलेंस्की से मुलाकात के दिए संकेत, पहली बार 'तीसरे देश' में बैठक का रखा प्रस्ताव

भारतीय जहाज पर 7-8 मई की रात ढाई बजे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अचानक कैसे हुआ ड्रोन हमला, जानिए सारी डिटेल

अमेरिका के डेनवर हवाई अड्डे पर प्लेन के इंजन में लगी आग, 231 लोग थे सवार, फ्लाइट रद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com