विज्ञापन

ईरान पर बस कुछ घंटे बाद होना था बड़ा हमला, फिर ट्रंप ने अचानक क्यों रोक दिए फाइटर जेट?

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अपनी सेना को आदेश- अगर ईरान से कोई समझौता नहीं हुआ तो वह किसी भी समय ईरान पर बड़े स्तर का हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार रहे.

ईरान पर बस कुछ घंटे बाद होना था बड़ा हमला, फिर ट्रंप ने अचानक क्यों रोक दिए फाइटर जेट?
US Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान पर हमले की तैयारी पूरी थी
  • अमेरिका ने मंगलवार को ईरान पर बड़े सैन्य हमले की योजना बनाई थी, जिसे अंतिम समय पर रोक दिया गया- ट्रंप
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- कतर, सऊदी अरब और यूएई के नेताओं से हमले को टालने की अपील की थी
  • ट्रंप के अनुसार, अब ईरान के परमाणु हथियार न बनाने पर आधारित गंभीर बातचीत चल रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया की नजरें अमेरिका और ईरान पर टिकी हुई हैं. अब अमेरिका ने दावा किया है कि वह मंगलवार को ईरान पर बड़ा सैन्य हमले की तैयारी में था, लेकिन आखिरी समय पर यह हमला रोक दिया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद दावा किया कि कतर, सऊदी अरब और यूएई के बड़े नेताओं ने उनसे हमला टालने की अपील की थी. ट्रंप ने कहा कि अब गंभीर बातचीत चल रही है और उम्मीद है कि ऐसा समझौता होगा जिससे ईरान परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा. हालांकि अमेरिका ने साफ कर दिया है कि अगर समझौता नहीं हुआ तो बड़ा हमला कभी भी शुरू किया जा सकता है.

ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्होंने कतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर नए हमले रोक दिए हैं. ट्रंप ने सोमवार देर शाम ट्रुथ सोशल पर यह घोषणा की. उन्होंने अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान का कोई जिक्र नहीं किया. ट्रंप ने कहा, “मुझसे कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने अनुरोध किया कि हम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान पर जो सैन्य हमला करने वाले थे, उसे रोक दिया जाए. यह हमला कल यानी मंगलवार को होना तय था.”

राष्ट्रपति ने कहा कि अब गंभीर बातचीत चल रही है. उनके मुताबिक, ये सभी बड़े नेता और सहयोगी मानते हैं कि एक ऐसा समझौता होगा जिसे अमेरिका, पश्चिम एशिया और बाकी देशों के लिए स्वीकार करना आसान होगा. ट्रंप ने कहा, “इस समझौते में सबसे जरूरी बात यह होगी कि ईरान के पास कोई परमाणु हथियार नहीं होगा.”

उन्होंने कहा, “ऊपर बताए गए नेताओं के प्रति सम्मान दिखाते हुए मैंने युद्ध सचिव (रक्षा मंत्री) पीट हेगसेथ, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डेनियल केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि हम कल ईरान पर तय हमला नहीं करेंगे. लेकिन मैंने उन्हें यह भी कहा है कि अगर कोई स्वीकार्य समझौता नहीं हुआ तो वे किसी भी समय ईरान पर बड़े स्तर का हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार रहें.”

Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप मंगलवार को सिचुएशन रूम में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक करने वाले थे. इसमें ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्पों पर चर्चा होनी थी. घोषणा से पहले ट्रंप ने सऊदी अरब, कतर और यूएई के नेताओं से फोन पर बात भी की थी. यह जानकारी मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने एक्सियोस को दी.

यह भी पढ़ें: ईरान का नया 'शांति प्रस्ताव' लेकर अमेरिका पहुंचा पाकिस्तान, कहा- 'वक्त बहुत कम है'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com