ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के हमले में अमेरिका के लड़ाकू विमान F-35 को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है. बताया जा रहा है कि ईरान की फायरिंग में उसे नुकसान हुआ था. इसके बाद ही आनन-फानन में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
US सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरान के ऊपर एक कॉम्बैट मिशन पूरा करने के बाद, एक US F-35 लाइटनिंग II को मिडिल ईस्ट में एक अमेरिकी बेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.कैप्टन टिम हॉकिन्स ने मीडिया से कहा है कि विमान सुरक्षित लौट आया है, और अधिकारियों ने यह पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी है कि क्या गड़बड़ी हुई थी.
हॉकिन्स ने कहा कि विमान सुरक्षित उतर गया, और पायलट की हालत स्थिर है.इस घटना की जांच चल रही है. अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो यह फरवरी में संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान द्वारा किसी अमेरिकी विमान पर हमला करने का पहला मामला होगा. F-35, जो अभी सेवा में मौजूद सबसे उन्नत लड़ाकू विमानों में से एक है, की कीमत $100 मिलियन से भी ज़्यादा है.
आपको बता दें कि जैसे-जैसे लड़ाई जारी है, अमेरिका और इज़राइल दोनों ही F-35 जेट तैनात कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'अमेरिकी राष्ट्रपति से ये उम्मीद नहीं थी...'इजरायली राजदूत ने कुबूला ईरान युद्ध पर यूएस से मतभेद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं