विज्ञापन

Iran US Deal: होर्मुज खोलने के प्लान पर फिरा पानी? अमेरिका-ईरान के बीच कहां बिगड़ रही बात

अमेरिका और ईरान के बीच बहुप्रतिक्षित शांति समझौता बिगड़ने की कगार पर पहुंच गया है. अमेरिका ईरान के फ्रीज किए हुए एसेट को रिलीज करने को राजी नहीं है और ईरान का कहना है कि वह इसके बिना डील में आगे बढ़ने को राजी नहीं है.

Iran US Deal: होर्मुज खोलने के प्लान पर फिरा पानी? अमेरिका-ईरान के बीच कहां बिगड़ रही बात
ईरान और अमेरिका की ताजा गतिरोध की सबसे बड़ी वजह विदेशी बैंकों में ब्लॉक पड़ी ईरान की संपत्तियों को रिलीज करने का मुद्दा है.

Iran US Deal News: ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे चल रही शांति डील पर अचानक ब्रेक लग गया है. दोनों देशों के बीच जारी तनाव को कम करने और दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को दोबारा खोलने के लिए जिस समझौते की उम्मीद जताई जा रही थी, वह अब अधर में लटकती दिख रही है. ईरान का आरोप है कि अमेरिकी अड़ंगेबाजी के कारण बातचीत का यह पूरा ताना-बाना बिखरने की कगार पर पहुंच गया है. इसके बाद अब खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर बारूदी तनाव बढ़ने की आशंका तेज हो गई है.

ईरान की सरकारी मीडिया तस्नीम न्यूज के अनुसार, इस गतिरोध की सबसे बड़ी वजह विदेशी बैंकों में ब्लॉक पड़ी ईरान की संपत्तियों (Frozen Assets) को रिलीज करने का मुद्दा है.

ईरान ने दोटूक शब्दों में कहा है कि जब तक अमेरिका इस बुनियादी शर्त को नहीं मानता, तब तक किसी भी तरह का अंतिम समझौता मुमकिन नहीं है. तेहरान इस बात पर अड़ा है कि अमेरिका को समझौते के शुरुआती चरण में ही उसके फंड को अनलॉक करना होगा, लेकिन वॉशिंगटन इस पर हामी नहीं भर रहा है.

संपत्तियों को फ्रीज रखने पर अड़ा अमेरिका

'तस्नीम न्यूज' के अनुसार, आज दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन कुछ खास क्लॉज (शर्तों) पर अमेरिका के अड़ियल रवैये के कारण कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका. ईरान का आरोप है कि अमेरिका बातचीत के दौरान लगातार अपना रुख बदल रहा है. पहले जिन मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बन चुकी थी, अमेरिका अब उन पर भी नए पेंच फंसा रहा है, जिससे वार्ता की पूरी प्रक्रिया खटाई में पड़ती दिख रही है.

सीएनएन ने अमेरिका अधिकारी के हवाले से बताया है कि अमेरिका चाहता है कि ईरान पहले होर्मुज स्ट्रेट खोले, इसके बाद उसकी फ्रीज की गई संपत्तियों को रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका के बीच 60 दिनों के सीजफायर का जल्द हो सकता है ऐलान, होर्मुज खोलने पर भी बनी सहमति: रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com