विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2012

चीन की वेन बनीं मिस वर्ल्ड, वान्या सातवें स्थान पर

चीन की वेन बनीं मिस वर्ल्ड, वान्या सातवें स्थान पर
चीन की वेन जिया यू शनिवार को मिस वर्ल्ड 2012 चुनी गईं जबकि वान्या मिश्रा प्रतियोगिता के फाइनल से बाहर हो गईं। पिछले वर्ष की मिस वर्ल्ड वेनेजुएला की इवियन सरकोस ने वेन को ताज पहनाया।
ओरडोस: चीन की वेन जिया यू शनिवार को मिस वर्ल्ड 2012 चुनी गईं जबकि वान्या मिश्रा प्रतियोगिता के फाइनल से बाहर हो गईं। पिछले वर्ष की मिस वर्ल्ड वेनेजुएला की इवियन सरकोस ने वेन को ताज पहनाया।

वेल्स की सोफी मोल्ड्स को प्रथम उप विजेता एवं ऑस्ट्रेलिया की जेसिका केहवाटी को द्वितीय उप विजेता चुना गया।

चण्डीगढ़ की 20 वर्षीय वान्या ने इस प्रतियोगिता के शीर्ष सात में स्थान बना लिया था लेकिन चीनी प्रतियोगी से वह हार गईं। उन्हें मिस सोशल मीडिया एवं मिस ब्यूटी विद ए परपज चुना गया।

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल राउंड में प्रतियोगियों को अपने देश के संगीत पर नृत्य करने के लिए कहा गया और वान्या ने 'उमराव जान' के गाने 'दिल चीज क्या है' पर नृत्य किया और शीर्ष सात में स्थान बनाने में कामयाब रहीं।

प्रतियोगिता में 116 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन की वेन, मिस वर्ल्ड, Miss World, वान्या मिश्रा, Vanya Mishra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com