- पाकिस्तान पहली बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में आधिकारिक रूप से भाग लेने जा रहा है
- अनिका जमाल पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट्स में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं
- पाकिस्तान में मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट्स को इस्लामिक कट्टरपंथी गुटों से विरोध का सामना करना पड़ता है
पाकिस्तान ऐसा देश है जिसने 73 साल के इतिहास में कभी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया. लेकिन मिस वर्ल्ड फेस्टिवल के 75वें एनिवर्सरी एडिशन में यह देश इतिहास रचने जा रहा है. 24 साल की अनिका जमाल वियतनाम में होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं. पाकिस्तान के इतिहास में ये पहली बार होने जा रहा है. अनिका को लाहौर में आधिकारिक तौर पर ' मिस वर्ल्ड पाकिस्तान 2026 ' का ताज पहनाया गया. पाकिस्तान की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भागीदारी कट्टरपंथी इस्लामिक गुटों को नाराज कर सकती है.
मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में पाकिस्तान की एंट्री
अनिका के रूप में पाकिस्तान पहली बार मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में आधिकारिक तौर पर हिस्सा लेने जा रहा है. इस्लामिक देश पाकिस्तान के लिए ये इतना आसान नहीं होगा. यहां लड़कियों का मॉडलिंग करना बहुत ही मुश्किल भरा है. इस तरह के फैशन शो को अक्सर ही दक्षिणपंथी गुटों का विरोध झालना पड़ता है. अनिका इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इस्लामिक कट्टरपंथियों के निशाने पर आ सकती हैं.
अनिका जमाल करेंगी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व
24 साल की अनिका पहले भी 'मिस अर्थ', 'मिस ग्लोबल', 'मिस कॉस्मो', 'मिस इको इंटरनेशनल' और 'मिस ऑरा इंटरनेशनल' में पाक को रिप्रजेंट कर चुकी हैं. वह फिलहाल अकाउंटिंग और ऑडिटिंग में मास्टर्स कर रही हैं. वह कोसोवो में 'मिस फ्रीडम ऑफ द वर्ल्ड' प्रतियोगिता में चार खिताब जीत चुकी हैं.

अनिका जमाल का क्या है मकसद?
अनिका के कहा कि वह इस मिस वर्ल्ड मंच का इस्तेमाल सामाजिक मुद्दों के लिए करना चाहती हैं. इसके तहत उसका मकसद पाकिस्तान में थैलेसीमिया से पीड़ितों के लिए जागरूकता और समर्थन बढ़ाना है. बता दें कि पाकिस्तान की महिलाओं को पिछले दो दशक से साल 2002 में स्थापित 'मिस पाकिस्तान वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन' इंटरनेशनलअंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट के लिए तैयार कर रहा है.

पाकिस्तान की भागीदारी ऐतिहासिक पल
मिस पाकिस्तान वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चीफ सोनिया अहमद ने कहा कि मिस वर्ल्ड में उनके देश की भागीदारी एक ऐतिहासिक पल है. उन्होंने इसे वैश्विक मंच पर राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. सोनिया ने कहा कि इंटरनेशनल मंचों पर ही पाकिस्तानी महिलाएं अपनी काबिलियत बखूबी साबित कर रही हैं.
ये भी पढ़ें-एक और मुसलमान देश से सऊदी अरब जैसा समझौता करेगा पाकिस्तान, ईरान से क्या है कनेक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं