मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता का 73वां संस्करण वियतनाम में आयोजित किया जा रहा है. इस ब्यूटी पेजेंट में दुनिया भर के 130 देशों की खूबसूरत और प्रतिभाशाली सुंदरियां हिस्सा ले रही हैं. इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) करेंगी. जब भी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का नाम आता है, तो लोगों के मन में सबसे पहले खूबसूरती की बात आती है, लेकिन सच्चाई यह है कि मिस वर्ल्ड का ताज सिर्फ सुंदर चेहरे को नहीं, बल्कि एक ऐसी महिला को मिलता है जो आत्मविश्वास, बुद्धिमत्ता और समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसी खूबियों से भी भरपूर हो. चलिए आपको बताते हैं मिस वर्ल्ड बनने के लिए क्या-क्या खूबियां जरूरी हैं.
आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत
मिस वर्ल्ड प्रतिभागियों की सबसे खास पहचान उनका आत्मविश्वास होता है. चाहे मंच पर चलना हो, इंटरव्यू देना हो या लोगों के सामने अपनी बात रखना, आत्मविश्वास हर कदम पर जरूरी होता है.
कम्युनिकेशन स्किल्स
मिस वर्ल्ड बनने के लिए सिर्फ सुंदर दिखना काफी नहीं है, अपने विचारों को स्पष्ट और प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स प्रतिभागियों को दूसरों से अलग पहचान दिलाते हैं.
सामाजिक जिम्मेदारी की भावना
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का एक प्रमुख हिस्सा "Beauty with a Purpose" है. इसमें प्रतिभागियों को सामाजिक मुद्दों पर काम करने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों को दिखाना होता है.
प्रेजेंस ऑफ माइंड और बुद्धिमत्ता
दबाव की स्थिति में शांत रहकर तार्किक और समझदारी भरे निर्णय लेने की क्षमता. एक मिस वर्ल्ड केवल ब्यूटी क्वीन नहीं होती, बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा भी बनती है. इसलिए नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी को समझना इस प्रतियोगिता में बेहद अहम माना जाता है.
अनुशासन और मेहनत
फिटनेस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, सार्वजनिक व्यवहार और मंच पर प्रस्तुति, इन सबके लिए लगातार मेहनत और अनुशासन की जरूरत होती है. यही आदतें किसी भी प्रतियोगी को सफलता के करीब ले जाती हैं.
यह भी पढ़ें:- सुबह उठते ही ऑफिस जाने का मन नहीं करता? एक्सपर्ट के बताए 4 मॉर्निंग हैक्स, जो बदल सकते हैं आपका पूरा दिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं