विज्ञापन

कौन हैं निकिता पोरवाल? मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव

भारत की निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले में ताज के लिए मुकाबला करेंगी. जानें 5 सितंबर को किस समय और कहां देख सकेंगे इस भव्य प्रतियोगिता का लाइवस्ट्रीम.

कौन हैं निकिता पोरवाल? मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव
भारत की निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले में

भारत की निकिता पोरवाल अब मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं. मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 75वां संस्करण इस समय वियतनाम में आयोजित किया जा रहा है. इसका ग्रैंड फिनाले 5 सितंबर को होगा. भारत में इस पूरे कार्यक्रम का एक्सक्लूसिव लाइवस्ट्रीम JioHotstar पर किया जाएगा. दर्शक शाम 5:30 बजे से इस प्रतियोगिता को लाइव देख सकेंगे. निकिता के फिनाले में पहुंचने से भारतीय फैंस के बीच भी काफी उत्साह है. सभी की नजरें अब इस बात पर हैं कि क्या निकिता भारत के लिए मिस वर्ल्ड का ताज जीत पाएंगी.

JioHotstar पर देख सकेंगे लाइव

मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले 5 सितंबर को शाम 5:30 बजे से JioHotstar पर लाइव दिखाया जाएगा. भारत में यह प्रतियोगिता देखने के लिए दर्शकों को किसी दूसरे प्लेटफॉर्म की जरूरत नहीं होगी. इस बार मिस वर्ल्ड का आयोजन वियतनाम में किया जा रहा है. प्रतियोगिता में दुनिया के अलग-अलग देशों से आईं सुंदरियां हिस्सा ले रही हैं. फिनाले में सभी प्रतिभागी ताज के लिए मुकाबला करेंगी. 

कौन हैं निकिता पोरवाल?

निकिता पोरवाल मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं. उन्होंने साल 2024 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था. इसके बाद उन्हें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. निकिता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एंकर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने थिएटर में भी काम किया. वह एक अभिनेत्री, मॉडल और नाटककार भी हैं. मिस वर्ल्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, निकिता ने 60 से ज्यादा थिएटर प्रस्तुतियों में काम किया है. वह थिएटर कंपनी ‘रंगरेज' की क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं. इसके अलावा वह लेखन और सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखती हैं. 

भारत की जीत पर टिकी नजरें

निकिता ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान भारत की संस्कृति और परंपराओं को भी पेश किया. ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड' राउंड में उन्होंने देवी मीनाक्षी से प्रेरित लुक में प्रस्तुति दी. उनकी इस प्रस्तुति को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया. अब फिनाले में निकिता के प्रदर्शन का इंतजार किया जा रहा है. निकिता ने अपने संदेश में कहा कि वह वियतनाम में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि 5 सितंबर को देश के लोग उनका समर्थन करेंगे. फिनाले के दौरान निकिता के साथ-साथ दुनियाभर की प्रतियोगियों पर भी सबकी नजरें रहेंगी.

यह भी पढ़ें: 53 साल पुराना वो गाना, जिसमें प्रेमिका के लिए निकली थी बददुआ, किशोर कुमार की आवाज में निकली सिर्फ एक लाइन ने इसे बना दिया सदाबहार गीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nikita Porwal, Entertainment, Bollywood, Miss World 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com