विज्ञापन

पति-पत्नी और 9 साल का बच्चा 36वीं मंजिल से गिरा, लंदन में भारतीय जोड़े के साथ इस हादसे ने हिला दिया

लंदन में भारतीय कपल और उनके 9 साल के बीमार बेटे की मौत की जांच पुलिस 'अनएक्सपेक्टेड डेथ' के रूप में कर रही है. शक है कि यह हत्या-आत्महत्या का मामला हो सकता है.

पति-पत्नी और 9 साल का बच्चा 36वीं मंजिल से गिरा, लंदन में भारतीय जोड़े के साथ इस हादसे ने हिला दिया
भारतीय मूल का परिवार बिल्डिंग की 36वीं मंजिल पर रह रहा था (फोटो- सोशल मीडिया)

ब्रिटेन से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है. भारतीय मूल के कपल और उनके 9 साल के बेटा कि लंदन में एक लग्जरी रिहायशी इमारत की 36वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई है. इस परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए इसे सुसाइड से हुई मौत के रूप में देखा जा रहा है. लंदन पुलिस इस पूरे मामले को अप्रत्याशित मौत (अनएक्सपेक्टेड डेथ) के रूप में जांच रही है. यह जानकारी टेलीग्राफ अखबार ने दी है.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 27 मई को दक्षिण लंदन की 46 मंजिल वाली इमारत में हुई. जब लोगों ने देखा कि कुछ लोग ऊंचाई से गिरे हैं, तो आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं. पैरामेडिक्स ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन 47 साल के राकेश पई, 46 साल की उनकी पत्नी अदिति परालकर और उनका 9 साल का बेटा सिड को वहीं मृत घोषित कर दिया गया.

परिवार उस इमारत की 36वीं मंजिल पर रह रहा था. स्थानीय सांसद नील कोयल ने कहा कि पुलिस को लगता है कि बच्चे की गंभीर बीमारी परिवार की ओर से उठाए गए इस कदम का एक कारण हो सकती हैं. उन्होंने एक लेटर में लिखा, “यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है, तीन लोगों का परिवार. बहुत ही दुखद. कुछ लोगों ने यह घटना अपनी आंखों से देखी. संकेत है कि बच्चा ब्रिटेन में गंभीर बीमारी के साथ पैदा हुआ था, और पुलिस को लगता है कि इसी ने इस दर्दनाक निर्णय में भूमिका निभाई.”

हत्या के बाद आत्महत्या?

इस कपल के दोस्तों के अनुसार, दोनों फाइनेंस और कंस्ट्रक्शन कंसल्टिंग के काम से जुड़े थे. परिवार 2020 में अपने बेटे सिड के इलाज के लिए भारत गया था, लेकिन इलाज में सुधार न होने के कारण 2025 में वापस ब्रिटेन लौट आया. हालांकि कुछ दोस्तों ने इस बात पर सवाल उठाया है कि यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या हो सकता है.

एक दोस्त ने कहा, “यह हमें समझ नहीं आता, क्योंकि अदि परेशान थी, लेकिन रॉबिन काफी शांत और मजबूत थे. वे अपने बेटे की बीमारी और तनाव के बावजूद स्थिति को अच्छे से संभाल रहे थे.” एक अन्य करीबी व्यक्ति ने कहा कि सिड की देखभाल ने अदिति की मानसिक स्थिति पर बहुत बड़ा असर डाला था. एक पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि उसने परिवार के घर से कुछ हफ्तों पहले “चिल्लाने और रोने की आवाजें” सुनी थीं.

पुलिस ने कहा, “फिलहाल उनकी मौत को अप्रत्याशित माना जा रहा है. किसी और के घायल होने की सूचना नहीं है. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है और उन्हें विशेष अधिकारियों द्वारा मदद दी जा रही है.”

लंदन इनर साउथ क्षेत्र के वरिष्ठ कोरोनर जूलियन मॉरिस ने कहा कि मामला उनके ऑफिस को भेज दिया गया है. उन्होंने कहा, “यह मामला हमारे पास भेजा गया है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस जांच कर रही है और हम जहां जरूरत होगी मदद कर रहे हैं.” मृत्यु के असली कारण की पुष्टि इनक्वेस्ट (जांच सुनवाई) में की जाएगी, जिसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका का हमला खत्म तो ईरान का पलटवार! बहरीन में US नेवी के पांचवे बेड़े पर किया ड्रोन अटैक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, NRI In London, London
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com