विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2019

अमित शाह बोले- 'एक और स्ट्राइक...' तो भड़क गए पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता, बोले- 'स्ट्राइक और मैच में...'

गफूर ने भारतीय वायुसेना द्वारा 26 फरवरी को बालाकोट में किए गए एयर स्ट्राइक का पाकिस्तान द्वारा दिए गए जवाब का उल्लेख करते हुए कहा, 'स्टे सप्राइज्ड.'

अमित शाह बोले- 'एक और स्ट्राइक...' तो भड़क गए पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता, बोले- 'स्ट्राइक और मैच में...'
स्ट्राइक और मैच के बीच तुलना न करें : पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता
  • पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर का बयान
  • गृहमंत्री अमित शाह को दिया जवाब
  • इंडिया पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच पर बोले
इस्लामाबाद:

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक आसिफ गफूर ने आग्रह किया है कि मैच और स्ट्राइक की तुलना ना करें. दरअसल, 16 जून को हुए इंडिया पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में भारत की जीत के बाद गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान आया था. 

अमित शाह ने कहा ट्वीट के जरिए कहा था, "टीम इंडिया द्वारा पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक और नतीजा एक समान.

इस पर आसिफ गफूर ने आग्रह किया कि क्रिकेट में भारत से पाकिस्तान को मिली शिकस्त और देशों की सीमा पर हुई झड़पों के बीच तुलना ना करें. मेजर जनरल गफूर का यह बयान विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत पर भारतीय टीम को दिए शाह के बधाई संदेश के बाद आया है. 

क्राइस्टचर्च मस्जिद गोलीबारी का वीडियो साझा करने वाले शख्स को 21 महीने की जेल

गृहमंत्री ने रविवार को ट्वीट के जरिए कहा, "टीम इंडिया द्वारा पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक और नतीजा एक समान. इस शानदार प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को बधाई. हर भारतीय गौरव का अनुभव कर रहा है और इस प्रभावशाली जीत पर जश्न रहा है."

गफूर ने अपने निजी अकाउंट के माध्यम से शाह को जवाब देते हुए कहा, "प्रिय अमित शाह, हां, आपकी टीम ने एक मैच जीता. (वे)अच्छा खेले. दो बिल्कुल अलग-अलग चीजों की तुलना नहीं की जा सकती, वैसे ही स्ट्राइक और मैच की तुलना नहीं की जा सकती."

पत्रकार को थप्पड़ मारने के मामले में पाक मंत्री ने दी सफाई, कहा- 'उसने मुझे भारतीय जासूस कहा था'

गफूर ने भारतीय वायुसेना द्वारा 26 फरवरी को बालाकोट में किए गए एयर स्ट्राइक का पाकिस्तान द्वारा दिए गए जवाब का उल्लेख करते हुए कहा, 'स्टे सप्राइज्ड.'

इनपुट - आईएएनएस

VIDEO: क्या 'ऑपरेशन बालाकोट' से NDA पर भरोसा बढ़ा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Pakistan, India Pakistan Match, Amit Shah, Asif Ghafoor, Air Strike, World Cup Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com