भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO समिट में शिरकत करने पाकिस्तान पहुंचे हैं. इस्लामाबाद में 15 और 16 अक्टूबर को यह समिट हो रही है. यह 9 साल में पहली बार भारत के किसी नेता या मंत्री का पाकिस्तान दौरा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान में अपने आवास पर डिनर रखा था. इसी दौरान शरीफ और जयशंकर ने एक दूसरे का अभिवादन किया. जयशंकर और शरीफ ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और बहुत ही संक्षिप्त बातचीत की. SCO का मुख्य सम्मेलन बुधवार को होगा.
जयशंकर का विमान स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब 3.30 बजे पाकिस्तान की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित नूर खान हवाई अड्डे पर उतरा. पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद जयशंकर पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ से मिलने उनके आवास पहुंचे. समझा जाता है कि जयशंकर ने स्वागत समारोह में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के साथ भी बातचीत की. दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंध कश्मीर मुद्दे के अलावा पाकिस्तान से सीमापार आतंकवाद को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
SCO बैठक के लिए पाकिस्तान पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, VIDEO में देखिए कैसे हुआ उनका स्वागत
विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को SCO के शासन प्रमुखों की परिषद (CHG) की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे. उन्होंने ‘X' पर लिखा, ‘‘SCO के शासन प्रमुखों की परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद पहुंचा हूं." जयशंकर ने हवाई अड्डे पर फूल देकर उनका स्वागत करते कुछ बच्चों और अधिकारियों की तस्वीरें साझा कीं.
सुषमा स्वराज और अजीज की वार्ता के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया, जिसमें दोनों पक्षों ने समग्र द्विपक्षीय संवाद शुरू करने के अपने फैसले की घोषणा की थी. सुषमा की यात्रा से कुछ दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काबुल से भारत लौटते समय 150 मिनट के लिए लाहौर की सरप्राइज विजिट की थी. मोदी ने अपने तत्कालीन समकक्ष नवाज शरीफ के पैतृक आवास का दौरा किया और शांति के तरीकों पर चर्चा की.
हालांकि, पाकिस्तान की धरती से आतंकवादियों के भारत पर हमलों ने संबंधों को नुकसान पहुंचाया. जयशंकर के पाकिस्तान के लिए रवाना होने से पहले भारत ने मंगलवार को कहा कि वह SCO की विभिन्न प्रणालियों में सक्रियता से शामिल है. पाकिस्तान 15 और 16 अक्टूबर को SCO के शासन प्रमुखों की परिषद (CHG) के दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है.
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘SCO CHG की बैठक सालाना होती है. इसमें संगठन के व्यापार और आर्थिक एजेंडा पर ध्यान दिया जाता है."
मंत्रालय ने कहा, ‘‘सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. भारत SCO की रूपरेखा के तहत अनेक प्रणालियों एवं पहल समेत इसके प्रारूप में सक्रियता से शामिल है."
जयशंकर के एससीओ में शामिल होने से पाकिस्तान के मन में क्यों फूट रहे लड्डू? समझिए सारा खेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं