इज़रायल रक्षा बलों ने कहा कि वे हमास समूह (Israel Hamas war) के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखेंगे, जिसने शनिवार को रॉकेट हमला किया जिसमें 1,200 इज़रायली मारे गए. आईडीएफ ने दावा किया कि हमास ने कई लोगों को बंधक बना लिया है और अब वो उन्हें मार रहा है.
आईडीएफ के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने कहा, "ऐसी खबरें हैं कि बच्चों को मारा जा रहा है. यह विश्वास करना कठिन है कि हमास भी ऐसे बर्बर कृत्यों को अंजाम दे सकता है. लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के सामने आने और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद, अब हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि यही हमास कर रहा है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने दावा किया कि गाजा पट्टी में हमास द्वारा महिलाओं और बच्चों को हथकड़ी लगाकर गोली मार दी जा रही है. कॉनरिकस ने कहा, "इजरायली सैनिकों ने वहां पहुंचने के बाद, ने ऐसे दृश्य देखे जो एक ज़ोंबी फिल्म से कम नहीं हैं.
Listen in as an IDF Spokesperson @jconricus provides a situational update on all fronts, as the war against Hamas continues. https://t.co/jSkwACh3iN
— Israel Defense Forces (@IDF) October 12, 2023
यह बयान तब आया जब आतंकवादियों के शनिवार के अप्रत्याशित हमले के जवाब में इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी की,यह 2.3 मिलियन लोगों की घनी आबादी वाला इलाका है.
इजराइल ने दावा किया कि हमास के पास गाजा पट्टी में सुरंगों और बंकरों का एक नेटवर्क है, जिसे वे निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं. कॉनरिकस ने कहा कि इज़रायली हवाई हमले उन बिंदुओं को निशाना बना रहे हैं जो सुरंग नेटवर्क को ध्वस्त कर देंगे.
यह भी पढ़ें -
-- केरल में अफरातफरी मचाने वाले हाथी को 12 घंटे की मशक्कत के बाद जंगल वापस भेजा गया
-- चंद्रबाबू नायडू के बेटे ने अमित शाह से की मुलाकात, पिता की जान को खतरे की आशंका जताई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं