गाजा पट्टी के पास एक म्यूजिक फेस्टिवल हमास के आतंकियों (Hamas Terrorist) के निशाने पर आया. इस दौरान हमास के बंदूकधारियों से छिपने की कोशिश करते समय एक 27 वर्षीय इजरायली महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. News.com के अनुसार, मैपल एडम इजरायल में एक फेमस टेलीविजन होस्ट मायन एडम की छोटी बहन थीं, जिन्हें "डांसिंग विद द स्टार्स" में उनकी परर्फॉर्मेंस और एक फेमस न्यूज प्रोग्राम में एंकर के रूप में पहचान मिली थी.
ये भी पढ़ें-ग्राउंड रिपोर्ट : सन्नाटा, सुनसान सड़कें, बंकर में छिपना मजबूरी..., ऐसा है इजरायल का हाल
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हमास के आतंकियों ने की इजरायली महिला की हत्या
मायन एडम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिल को झकझोर देने वाला मैसेज पोस्ट किया और अपने 300,000 फॉलोअर्स को अपनी बहन की मौत की जानकारी दी.एडम ने बताया किया कि उनकी बहन ने हमलावरों से बचने की कोशिश में एक ट्रक के नीचे शरण ली थी. उसके साथ बॉयफ्रेड रॉय भी था, जिसने उसे बचाने के लिए पकड़ के रखा था. उसके बॉयफ्रेड के पीठ पर गोली लगी जबकि इस दौरान मैपल एडम की मौत हो गई थी. मायन एडम ने कहा कि मैपल के बॉयफ्रेड के ठीक होने की उम्मीद है.
ट्रक के नीचे छिपी महिला की बेरहमी से हत्या
इसके आगे एडम ने कहा, "शनिवार दोपहर को इस माहौल मेंहमारी प्यारी मेपल ने खुद को एक ट्रक के नीचे छिपा लिया लेकिनमृत अवस्था में पाई गई. फोटो में मैपल के सेल फोन की एक तस्वीर भी थी, जो वाहन के नीचे से खींची गई थी. वह घंटों तक डटी रही और तब तक नहीं हिली जब तक आतंकवादियों ने उसे मार नहीं डाला.''
फिलिस्तीनी लड़ाकों ने म्यूजिकल फेस्टिवल को बनाया निशाना
मायन एडम ने लिखा, "यह उसकी ली गई आखिरी फोटो है. पिछले सप्ताह वह और उसका बॉयफ्रेंड एक साथ दुनिया से चले गए और वह दुनिया की सबसे खुश व्यक्ति थी. जब वह जमीन पर लेटी हुई थी, उसका बॉयफ्रेंड बगल में लेटा हुआ था, उसे पीठ में गोली लगी थी, और वह जिंदा बच गया और हमें बताया कि वह कैसे उसकी बाहों में मर गई."गाजा के करीब किबुत्ज़ रीम के पास नेचर पार्टी में हजारों युवाओं ने भाग लिया, जो शनिवार तड़के इजरायल में घुसने वाले फिलिस्तीनी बंदूकधारियों के पहले निशाने में से एक था.
ये भी पढ़ें-"हम चाहते हैं भारत हस्तक्षेप करे और वार्ता में हमारी मदद करे": NDTV से बोले फिलिस्तीन के राजदूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं