इजरायल के विमानों ने रविवार को गाजा में हमला करके आतंकवादी संगठन हमास की रीजनल आर्टिलरी के डिप्टी हेड मुहम्मद कटमश को मार गिराया. इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने कटमश के मारे जाने की घोषणा की. कटमश आतंकवादी गुट के सेंट्रल कैंप ब्रिगेड में फायर और आर्टिलरी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालता था. उसने गाजा पट्टी में संघर्षों के सभी दौरों में इजराइल के खिलाफ संगठन के फायर प्लान के कार्यान्वयन में अहम भूमिका निभाई थी.
इजरायल की ओर से किए गए हमलों के अन्य टारगेटों में एक रॉकेट फायरिंग दस्ते का हेड और एक हमास ऑपरेटिव शामिल था जो कि पट्टी के उत्तरी हिस्से में गाजा सीमा बाड़ के पास पहुंचा था. इसके अलावा एक वैपन प्रोडक्शन साइट और एक मिलिट्री हेडक्वार्टर पर हमला किया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस बीच, इजराइली सुरक्षा एजेंसी (Shin Bet) ने रविवार को कहा कि गाजा क्षेत्र से समुदायों पर सात अक्टूबर को किए गए हमले के दो सप्ताह बाद इजराइली सुरक्षा बलों ने शनिवार को हमास के एक कमांडो को पकड़ लिया.
शिन बेट ने कहा कि वह हमास के नुखबार कमांडो बल का मेंबर है. एजेंसी ने कहा कि वह "थका हुआ" था और गाजा लौटने की कोशिश कर रहा था. शिन बेट आतंकवादी को पूछताछ के लिए ले गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं