इजरायल और फिलिस्तीन (Israel Palestine Conflict)के संगठन हमास (Israel Hamas War) के बीच जंग का सोमवार को 10वां दिन है. जंग में अब तक दोनों तरफ से 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) का कहना है कि 199 लोग हमास के लड़ाकों की कैद में हैं. पहले ये आंकड़ा 120 बताया गया था. लड़ाके इन बंधकों को गाजा ले गए हैं. ऐसे में इजरायल ने बंधकों को छुड़ाने के लिए जमीनी हमले की तैयारी कर ली है. इस बीच इजरायली लेखक और 'सेपियन्स' सीरीज की बेस्टसेलर युवाल नोआ हरारी (Yuval Harari) का कहना है कि हमास ने शांति प्रक्रिया को खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस जंग में बेगुनाह फिलिस्तीनी लोग फंस गए हैं. हमास ने दोनों तरफ से बंधक फंसा रखे हैं. हमास के रहते गाज़ा पट्टी (Gaza Strip) में अमन मुमकिन नहीं है. इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें दक्षिणी गाजा में युद्ध विराम पर सहमति बनने की बात कही गई थी.
राफा बॉर्डर पर हजारों लोगों के पहुंचने के बीच इज़रायल ने गाजा युद्धविराम की खबर का किया खंडन
NDTV के साथ एक इंटरव्यू में युवाल नोआ हरारी ने कहा, "इजरायल-हमास के मामले में सिर्फ एक का पक्ष न लें. स्थिति की गंभीरता को देखने की कोशिश करें. हालात ऐसे क्यों हुए, हमें इसपर भी सोच-विचार करना चाहिए. इजरायली हों या फिलिस्तीनी... हमास को दोनों में से किसी की इंसानी दर्द की परवाह नहीं है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीते शनिवार यानी 7 अक्टूबर को फिलिस्तीनी संगठन हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल पर हमले किए थे. हमास ने कुछ समय में 5 हजार से ज्यादा रॉके छोड़े. यही नहीं हमास के लड़ाकों ने इजरायल में सुरंग के रास्ते घुसपैठ की और इजरायली लोगों को उनके घरों में घुसकर मारा. कई घर जला दिए गए. लोगों को बंधक बना लिया गया. इजरायल ने इस हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 हमले से की है.
"हाथ ट्रिगर पर हैं": गाजा हमले पर ईरान ने इजरायल को दी चेतावनी
इजरायल ने हमास की ओर से की जा रही बमबारी पर जवाबी कार्रवाई की है. इस जंग में गाजा पट्टी में अब तक 2750 लोग मारे गए हैं. हरारी ने कहा, "ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जो भी तस्वीरें शेयर हो रहे हैं, मैं आपको वैसे डरावनी तस्वीरें शेयर करने की सलाह नहीं दूंगा. ऐसी तस्वीरों से आपको दिमाग में बस नफरत और डर भरा जा रहा है. ये तस्वीरें देखने के बजाय आप कुछ प्रैक्टिकल करें, जो आपके दिमाग को शांति दे. जैसे आप दान कर सकते हैं या पीस प्रोसेस में शामिल हो सकते हैं."
ये भी पढ़ें:-
NDTV Exclusive Video : इज़रायल-लेबनान सीमा पर हमास के हमलों के बाद बदतर हालात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं