Israel Hamal War: उत्तरी गाजा पट्टी से आम नागरिक दक्षिण की ओर चले गए हैं. इनमें से हजारों गाजावासी राफा बॉर्डर पार कर मिस्र में जाने की कोशिश कर रहे हैं. युद्धविराम की खबरों के बीच हजारों गाजा निवासी मिस्र में प्रवेश की उम्मीद में राफा सीमा पर पहुंचे हैं, लेकिन इज़राइल ने गाजा युद्धविराम की खबर का खंडन किया है. इजरायल ने उन रिपोर्टों को सिरे से नकार दिया है कि वह गाजा निवासियों को मिस्र में भागने देने के लिए युद्धविराम पर सहमत हो गया है.
इज़राइल, अमेरिका और मिस्र के बीच नहीं हुआ युद्धविराम
न्यूज एजेंसी एएफपी ने आज दोपहर को बताया कि इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने तेल अवीव द्वारा ऐसी किसी भी युद्धविराम योजना पर सहमत होने की रिपोर्टों का खंडन किया है. यह बयान उन रिपोर्टों के बाद आया है कि इज़राइल, अमेरिका और मिस्र एक युद्धविराम योजना पर सहमत हुए हैं. इसके तहत इज़रायल अपने हमले रोक देगा और मिस्र गाजा नागरिकों को भागने के लिए सीमा खोल देगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये है गाजा की भौगोलिक स्थिति
गाजा की भौगोलिक स्थिति की बात करें, तो यह एक संकीर्ण पट्टी है. गाजा के पश्चिम में भूमध्य सागर, पूर्व और उत्तर में इज़रायल और दक्षिण पश्चिम में मिस्र की सीमा लगती है. इस पूरे क्षेत्र पर इज़रायल की कड़ी निगरानी कर रहा है. गाजा से निकास के दो मार्ग हैं- इज़राइल में इरेज़ क्रॉसिंग और मिस्र के साथ राफा बॉर्डर. गाजा में कोई हवाई अड्डा नहीं है. इजरायल इसके हवाई क्षेत्र और जल क्षेत्र पर भी नियंत्रण रखता है.

हमास के गढ़ गाजा पर इज़रायल का चौतरफा हमला
पिछले शनिवार इजराइल में हमास के हमलों के बाद, जिसमें 1,300 लोग मारे गए थे, इजराइल ने हमास के गढ़ गाजा पर चौतरफा हमला शुरू कर दिया है. घनी आबादी वाली पट्टी में हवाई हमलों में पहले ही लगभग 2,670 लोगों की जान जा चुकी है. इज़रायल अब हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने के लिए जमीनी हमले के लिए तैयार है.

इज़रायल ने गाजा शहर के निवासियों को गोलीबारी से बचने के लिए गाजा के दक्षिण की ओर जाने के लिए कहा था. संयुक्त राष्ट्र ने इसकी आलोचना की थी. इज़रायल ने अब अपनी सेना उत्तरी गाजा की सीमा पर तैनात कर दी है और किसी भी समय हमला कर सकता है.
ये भी पढ़ें:- इज़राइल पर हमले के लिए हमास ने क्यों चुना 6 अक्टूबर का दिन? जानें दो बड़ी वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं