विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2019

महिला ने हफ्तों तक घर में कुर्सी पर रखी बॉयफ्रेंड की सड़ी हुई लाश, अंदर होता था कुछ ऐसा, पुलिस हैरान

एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की लाश को हफ्तों तक अपने घर में रखा, सिर्फ इसलिए ताकी वो उसके ATM का इस्तेमाल कर सके

महिला ने हफ्तों तक घर में कुर्सी पर रखी बॉयफ्रेंड की सड़ी हुई लाश, अंदर होता था कुछ ऐसा, पुलिस हैरान
आरोपी महिला की तस्वीर
मिशिगन:

किसी अपने की मौत का दर्द शब्दों में बयां नही होता. कई लोग तो लंबे डिप्रेशन में चले जाते हैं या फिर किसी कि ज़िंदगी की सारी उम्मीदें खो जाती हैं. लेकिन आपको ये वाकया जानकर हैरानी होगी कि एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की लाश को हफ्तों तक अपने घर में रखा, सिर्फ इसलिए ताकी वो उसके ATM का इस्तेमाल कर सके. 

जी हां, मामला यूएस के मिशिगन शहर का है. यहां एक 49 साल की महिला ने अपने 61 साल के बॉयफ्रेंड की लाश को घर के अंदर कुर्सी पर रखे रखा. इस आदमी के परिवार वालो को जब हफ्तों तक उसकी खबर नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की. तब पुलिस ने इस महिला के घर की तलाशी ली. 

World's Coolest Job: अरबपति के साथ घूमने के लिए मिलेंगे 25 लाख और आलिशान घर, बस होनी चाहिए ये काबिलियत

पुलिस महिला के घर पर पहुंची तो सड़े मांस की बदबू आई. खोज में पता चला कि इसी अपार्टमेंट में रखी एक कुर्सी पर बैठे शख्स से यह बदबू आ रही थी, जो जिंदा नहीं था बल्कि हफ्तों पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी.

पुसिल ने इस महिला को तुरंत गिरफ्तार किया. उसने पुलिस को बताया कि उसका बॉयफ्रेंड हफ्तों पहले मर चुका है और वो उसके बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल अभी तक कर रही है. अब इस महिला पर मौत को छुपाने और पैसों के मामले में धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया.

ट्विटर CEO को 4 सालों में पहली बार मिली सैलरी, वो भी सिर्फ 96 रुपये, जानिए क्यों?

nbc24 के मुताबिक, 'इस महिला को रहने के लिए घरचाहिए था तो उसने फैसला लिया कि बॉयफ्रेंड के मरने के बाद भी उसी के साथ इस अपार्टमेंट में रहेगी.' वहीं, अधिकारियों का मानना है इस महिला की मानसिक बीमारी है. 

VIDEO: अलज़ाइमर्स डिमेंशिया, मानसिक बीमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girlfriend, Boyfriend, Dead Boyfriend, ATM, Girlfriend Killed Boyfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com