विज्ञापन

वाराणसी MLC चुनाव में बीजेपी की हार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

CM योगी आदित्यनाथ ने MLC चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि भाजपा की स्थिति मजबूत बनी हुई है. उन्होंने दावा किया कि गोरखपुर में समाजवादी पार्टी मुकाबले में भी नहीं थी और तीसरे-चौथे स्थान पर रही, जबकि भाजपा ने पहले की तरह इस बार भी अपनी छह सीटें जीत लीं.

वाराणसी MLC चुनाव में बीजेपी की हार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात
CM योगी आदित्यनाथ
  • CM योगी आदित्यनाथ ने NDTV क्रिएटर्स मंच पर 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति और दृष्टिकोण साझा किए.
  • योगी आदित्यनाथ ने एमएलसी चुनाव में भाजपा की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा.
  • गोरखपुर में समाजवादी पार्टी तीसरे या चौथे स्थान पर रही जबकि भाजपा ने छह सीटों पर जीत दर्ज की.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित NDTV के 'क्रिएटर्स मंच' कार्यक्रम में CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश और देश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और दृष्टिकोण साझा किया. बताया कि यह चुनाव पिछले दो विधानसभा चुनावों से किस तरह अलग होने वाला है. CM ने हाल ही में संपन्न हुए एमएलसी चुनाव में भाजपा को मिली हार से जुड़े सवालों का भी जवाब दिया और पार्टी का पक्ष रखा.

CM योगी ने कहा कि जो व्यक्ति वोटर बनाता है, वही मतदान भी कराता है. उन्होंने कहा कि गोरखपुर में समाजवादी पार्टी कहीं भी मुकाबले में नहीं थी. वहां समाजवादी पार्टी तीसरे या चौथे स्थान पर रही और रनर-अप भी नहीं बन सकी. गोरखपुर में भाजपा जीती है. भाजपा के पास पहले भी छह सीटें थीं और इस बार भी भाजपा ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है. उन्होंने आगे कहा कि वाराणसी की सीटें पिछली बार भी समाजवादी पार्टी के पास थीं और इस बार भी समाजवादी पार्टी उन दोनों सीटों को जीतने में सफल रही है. मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने इस पूरे मामले की जानकारी ली है और आवश्यकता पड़ने पर जो भी कदम उठाने होंगे, वे उठाए जाएंगे."

2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक को लेकर सीएम योगी ने कहा कि हर चुनाव की अपनी एक रणनीति होती है. सारी एंटी इंडिया फोर्सेज मिलकर चुनाव को प्रभावित कर रही थीं. इलेक्शन के दौरान संविधान और आरक्षण जैसे मसलों पर बहुत सारी अफवाहें फैलाई गई थीं. चुनाव के बाद लोगों की आंखें खुलीं कि हमारे साथ छल हुआ. तब इन लोगों ने फटाफट की बातें की थीं. अब जनता का संकल्प है कि हमें सफाचट करना है.

काशी के नमो घाट पर आयोजित NDTV क्रिएटर्स मंच पर देश की चर्चित हस्तियां पहुंच रही हैं. यहां संस्कृति, कला और विचारों का मंच सजा है. इसकी शुरुआत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इंटरव्यू के साथ हुई. वहीं केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इसमें शामिल हो रहे हैं. साथ ही सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी और नम्रता अदाणी भी सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की नई संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. मंच पर संगीत से लेकर साहित्य और फैशन से लेकर अर्थशास्त्र क्षेत्र से देश की कई बड़ी हस्तियां अपने विचार साझा करेंगी.

ये भी पढें : मैं चाहता हूं अखिलेश मेरी पिच पर खेलें-UP के CM योगी आदित्यनाथ ने NDTV से क्यों कहा ऐसा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi MLC Election, NDTVCreatorsManch2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com