विज्ञापन

SBI ATM Card खो गया या चोरी हो गया? घर बैठे इन 4 तरीकों से तुरंत करें ब्लॉक

SBI का डेबिट या एटीएम कार्ड खोने अथवा चोरी होने पर ग्राहक उसे YONO ऐप, SMS, कस्टमर केयर या बैंक ब्रांच के जरिए ब्लॉक करा सकते हैं. इसके लिए बैंक ने टोल फ्री नंबर और SMS की सुविधा भी दी है. कार्ड ब्लॉक कराने में देरी करने से खाते के मिसयूज का खतरा बढ़ सकता है.

SBI ATM Card खो गया या चोरी हो गया? घर बैठे इन 4 तरीकों से तुरंत करें ब्लॉक
SBI ग्राहकों के काम की खबर
नई दिल्ली:

अगर आपका भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का एटीएम या डेबिट कार्ड खो गया है या चोरी हो गया है, तो घबराने के बजाय तुरंत उसे ब्लॉक कर देना चाहिए. थोड़ी सी लापरवाही आपके बैंक खाते को नुकसान पहुंचा सकती है. अच्छी बात यह है कि एसबीआई अपने ग्राहकों को मोबाइल ऐप, एसएमएस, इंटरनेट बैंकिंग और कस्टमर केयर के जरिए कार्ड ब्लॉक करने की सुविधा देता है.

SBI डेबिट कार्ड को ब्लॉक करने के 4 तरीके

1. YONO SBI ऐप से करें ब्लॉक

अगर आपके मोबाइल में YONO SBI ऐप है, तो इसके जरिए आसानी से कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं. इसके लिए ऐप में लॉग इन करें. इसके बाद कार्ड मैनेजमेंट या सर्विस रिक्वेस्ट सेक्शन में जाकर 'Block ATM/Debit Card' ऑप्शन चुनें. संबंधित खाता और कार्ड नंबर चुनकर ब्लॉक करने का प्रोसेस पूरा करें.

यह भी पढ़ें | बिजली-पानी, गैस बिल पर बचाना चाहते हैं पैसा, इस क्रेडिट कार्ड से हर महीने होगी 15% बचत

2. कस्टमर केयर पर फोन करके करें ब्लॉक

एसबीआई ने डेबिट कार्ड ब्लॉक करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए हैं. ग्राहक इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं:

  • 1800 1234
  • 1800 2100
  • 1800 11 22 11

कॉल करने के बाद अपनी भाषा चुनें. फिर IVR में 0 दबाकर कार्ड ब्लॉक करने का ऑप्शन चुनें. इसके बाद 1 दबाकर ATM कार्ड ब्लॉक करने का प्रोसेस पूरा करें.

3. SMS भेजकर करें कार्ड ब्लॉक

एसबीआई ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजकर भी डेबिट कार्ड ब्लॉक कर सकते हैं. इसके लिए मैसेज बॉक्स में BLOCK XXXX लिखें. यहां XXXX की जगह अपने डेबिट कार्ड के आखिरी चार अंक डालें. इस मैसेज को 567676 पर भेज दें.

4. बैंक की ब्रांच में जाकर करें ब्लॉक

अगर आपके पास मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है, तो नजदीकी SBI ब्रांच में जाकर कार्ड ब्लॉक कराने का अनुरोध कर सकते हैं। इसके लिए बैंक को लिखित आवेदन भी दिया जा सकता है. 

कार्ड ब्लॉक कराने के बाद क्या करें?

कार्ड ब्लॉक कराने के बाद बैंक से इसकी पुष्टि जरूर कर लें. अगर कार्ड चोरी हुआ है या उसके जरिए कोई संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुआ है, तो तुरंत बैंक को इसकी जानकारी दें. अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन होने पर शिकायत दर्ज कराएं और जरूरत पड़ने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें. इसके अलावा, नया डेबिट कार्ड जारी कराने के लिए बैंक में आवेदन कर सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SBI, ATM, Debit Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com