एनवीडिया के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग अपनी पत्नी के साथ घूमते हुए नजर आए हैं. उनका नाम एलिस हुआंग नाम की एक चीनी महिला के साथ जुड़ा था. अमेरिकी अधिकारियों को शक है कि एलिस चीन के लिए जासूसी करती हैं. जेनसन ने एलिस के साथ अपने संबंधों को स्वीकार किया था. विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने गुरुवार को एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था.
क्या है पूरा विवाद
सोशल मीडिया साइट एक्स पर यूएसए न्यूज ( @usanewshq) के एक हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया. इसमें दावा किया गया है कि एलिस हुआंग के साथ नाम जुड़ने के बाद पैदा हुए विवाद के बाद जेनसन हुआंग पहली बार अपनी पत्नी के साथ देखे गए हैं. 17 सेकेंड के इस वीडियो में जेनसन हुआंग और उनकी पत्नी लोरी हुआंग कार से उतरते हैं. बाद में वो एक दूसरे का हाथ थामे हुए आगे बढ़ जाते हैं. एस हैंडल का दावा है कि एलिस हुआंग के साथ नाम जुड़ने के बाद पैदा हुए विवाद के बाद जेनसन पहली बार अपनी पत्नी के साथ देखे गए हैं.
Jensen Huang seen with his wife for the first time in public since the cheating scandal came out https://t.co/1tsmw6jIVB
— USA NEWS 🇺🇸 (@usanewshq) November 13, 2026
एलिस के साथ नाम जोड़े जाने के बाद उससे संबंधों की बात जेनसन ने स्वीकार की थी. उन्होंने एनवीडिया के कर्मचारियों के भेजे एक ईमेल में कहा था,''मैंने अपनी पत्नी से बेवफाई की है. मेरी वजह से मेरी पत्नी और बच्चों को तकलीफ पहुंची. मैंने जो किया, उसका कोई बहाना नहीं हो सकता. मुझे इसका बहुत अधिक अफसोस है.''
जेनसन हुआंग का इस्तीफा
विवाद बढ़ने के बाद जेनसन ने गुरुवार को एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था. एनवीडिया के बोर्ड ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करने की घोषणा की थी. कंपनी के बोर्ड ने कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है. वह अभी एनवीडिया की कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) हैं.जेनसन का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद क्रेस ने कहा,''हम उस काम को आगे बढ़ाते रहेंगे जिसने एनवीडिया को एआई के क्षेत्र में एक अग्रणी कंपनी बनाया है.''एनवीडिया के बोर्ड ने कंपनी के प्रमुख के तौर पर हुआंग के काम की सराहना की.जेनसन 1993 से एनवीडिया के साथ जुड़े हुए थे.
ये भी पढ़ें: डर फैलाने के लिए कही 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने की बात, सीएम योगी साजिश रच रहे: अखिलेश यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं