विदेश मंत्री एस. जयशंकर तंजानिया की दो दिवसीय यात्रा के लिए बुधवार को जंजीबार पहुंचे. इस दौरान वह देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और तंजानिया का दौरा कर रहे भारतीय नौसेना जहाज 'त्रिशूल' पर आयोजित स्वागत समारोह में भी भाग लेंगे. जयशंकर ने तंजानिया पहुंचने के बाद ट्वीट किया, "जंजीबार में आगमन. गर्मजोशी से स्वागत के लिए पर्यटन मंत्री सिमाई सईद को धन्यवाद. तंजानिया में अपने कार्यक्रम को लेकर उत्सुक हूं, जिससे हमारी ऐतिहासिक साझेदारी और गहरी होगी."
Landed in Zanzibar. Thank Minister of Tourism, Simai Said for the warm welcome.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 5, 2023
Look forward to my engagements in Tanzania that will further deepen our historic partnership. pic.twitter.com/igBJv7HmpJ
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
जयशंकर 5-6 जुलाई को जंजीबार की यात्रा करेंगे, जहां वह भारत सरकार से मिले कर्ज से बन रही जल आपूर्ति परियोजना की समीक्षा करेंगे और शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे.
विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वह तंजानिया यात्रा पर गए भारतीय नौसेना के जहाज 'त्रिशूल' पर आयोजित एक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे. इसके बाद विदेश मंत्री 7-8 जुलाई तक तंजानिया के दार-ए-सलाम शहर की यात्रा करेंगे, जहां वह अपने समकक्ष के साथ भारत-तंजानिया संयुक्त आयोग की 10वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे और कई कैबिनेट मंत्रियों समेत देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे.
"अच्छी विदेश नीति के बिना, पेट्रोल की कीमत..." : विदेश मंत्री एस जयशंकर
यात्रा के दौरान, वह भारत के संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से मिलेंगे और भारत-तंजानिया व्यापार बैठक की शुरुआत करेंगे.
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह दार-ए-सलाम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का भी उद्घाटन करेंगे.
भारत और तंजानिया के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ व मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं. विज्ञप्ति में कहा गया है, "जयशंकर की तंजानिया यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी."
संबंधों में मौजूदा गिरावट भारत ने नहीं, बल्कि चीन ने पैदा की : विदेश मंत्री जयशंकर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं