फ्लोरिडा (Florida) के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में इस हफ्ते कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं. यहां लगातार छह हफ्ते से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और यह राज्य संक्रमण का केंद्र बनता जा रहा है. इससे पहले गवर्नर रॉन डेसान्टिस ने स्कूली छात्रों के लिए अगले महीने शुरू हो रही कक्षाओं के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य बनाने के नियम पर रोक लगा दी थी. उन्होंने कहा था कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जो यह बताता हो कि मास्क छात्रों या स्कूल के कर्मियों के बीच संक्रमण रोकने में कारगर है.
पिछले हफ्ते राज्यभर में संक्रमण के 1,10,000 से अधिक नए मामले सामने आए, जो उससे पिछले हफ्ते से 73,000 अधिक हैं और 11 जून वाले हफ्ते से 11 गुना अधिक है. संक्रमण के मामले फिर उतने ही हो गए हैं जितने जनवरी माह में बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू होने से पहले थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फ्लोरिडा हॉस्पिटल एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या पिछले साल के इस तरह के सर्वाधिक मामलों जितनी ही है. अभी 9,300 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं. इससे पहले सर्वाधिक 10,179 मरीज 23 जुलाई 2020 को अस्पतालों में भर्ती थे. राज्य में इस हफ्ते संक्रमण से 409 लोगों की मौत हुई है और मार्च 2020 से अब तक 39,000 लोगों की मौत हो चुकी है.
गवर्नर का कहना है कि मामले बढ़ने की वजह यह है कि गर्म मौसम के कारण लोग घरों में रह रहे हैं और एयर कंडिशनर के कारण वायरस फैल रहा है. फ्लोरिडा में 12 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 60 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं