विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2025

पिता गया ड्यूटी पर इधर मां ने 3 बच्चों की बेरहमी से कर दी हत्या, सऊदी अरब का ये मामला हैरान कर देगा

मामला सामने आने के बाद सऊदी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है.

पिता गया ड्यूटी पर इधर मां ने 3 बच्चों की बेरहमी से कर दी हत्या, सऊदी अरब का ये मामला हैरान कर देगा

सऊदी अरब के अल खोबर से एक चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है. दरअसल हैदराबाद के टोली चौकी इलाके की एक महिला ने पहले अपने तीन बेटों की बेरहमी से हत्या की, फिर खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया. आरोपी महिला का नाम सैयदा हुमेरा अमरीन है, जो मोहम्मदी लाइंस (एमडी लाइंस), हैदराबाद की रहने वाली है.

वारदात के समय पिता घर पर नहीं थे

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी सैयदा हुमेरा अमरीन ने अपने बच्चों को घर के बाथटब में डुबोकर मार डाला. मृतकों में उसके सात साल के जुड़वां बेटे, सादिक अहमद और आदिल अहमद, और उसका सबसे छोटा बेटा यूसुफ अहमद शामिल हैं. वारदात के समय बच्चों के पिता मोहम्मद शाहनवाज काम पर गए हुए थे. जब वो घर लौटे तो उन्होंने बच्चों के शव देखे. उन्होंने तुरंत सऊदी अधिकारियों को सूचित किया.

आरोपी महिला मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी

हालांकि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि सऊदी अरब में विजिट वीजा पर आई महिला मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं और अकेलेपन की भावना से परेशान थी. रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि पारिवारिक कलह भी इस घटना के पीछे हो सकती है.

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

मामला सामने आने के बाद सऊदी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है. इस घटना से सऊदी अरब और हैदराबाद दोनों में खलबली मच गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad, Crime News, Hyderabad Crime News, Hyderabad Woman Kills 3 Children, Woman Kills Sons In Saudi Arabia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com