यूरोपीय संघ (ईयू) और ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) के नेताओं ने इजरायल (Israel) पर ईरान (Iran) के जवाबी हमलों के बाद मध्य पूर्व में स्थिति को और तनावपूर्ण होने से रोकने का आह्वान किया है. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा," क्षेत्र में तनाव बढ़ने से रोकने के लिए सब कुछ किया जाना चाहिए. रक्तपात से बचा जाना चाहिए. हम अपने सहयोगियों के साथ स्थिति पर नजर रख रहे हैं."
यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया पर कहा, "सभी पक्षों को क्षेत्र में तनाव बढ़ाने से बचना चाहिए और स्थिरता बहाल करने के लिए काम करना चाहिए." यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरेल ने सोशल मीडिया पर सभी पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
बोरेल ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए 16 अप्रैल को यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के मंत्रियों की एक असाधारण बैठक बुलाई है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को एक बैठक में जी7 के नेताओं ने सभी पक्षों से तनाव कम करने और संयम बरतने का आह्वान किया.
जी7 के नेताओं ने हमास द्वारा इजराइली बंधकों को रिहा करने व गाजा संघर्ष को समाप्त करने की भी बात कही. ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने रविवार को कहा कि ईरान अब इज़राइल के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा.
यह भी पढ़ें :
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं