इस साल मार्च में खाड़ी देशों और पूरे पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) में भारी अनिश्चितता का माहौल रहा. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष की आंच मिडिल ईस्ट के कई अन्य देशों तक भी जा पहुंची. इस दौरान इजरायल और खाड़ी में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों ने तनाव को चरम पर पहुंचा दिया. वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर हम आपको एसोसिएटेड प्रेस (AP) के कैमरों में कैद उन चुनिंदा तस्वीरों के जरिए खाड़ी देशों के जमीनी हालात और वहां का खौफनाक मंजर दिखा रहे हैं.

तेहरान: अमेरिकी-इजरायली हमले का शिकार हुई आवासीय इमारत का मुआयना करते राहतकर्मी.

लेबनान की राजधानी बेरूत स्थित ईरानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन के दौरान हाथ में खिलौना बंदूक लिए एक बच्ची. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हिजबुल्लाह और ईरान के झंडे लहराकर एकजुटता जाहिर की.

बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियाह में हुए हमलों के बाद विस्थापित हुई 6 साल की जहरा, जो अब समुद्र किनारे बने एक अस्थायी राहत शिविर के तंबू में रहने को मजबूर है.

यरुशलम के माउंट हर्जल सैन्य कब्रिस्तान में लेबनान में संघर्ष के दौरान मारे गए स्टाफ सार्जेंट ओरी ग्रीनबर्ग के जनाजे को कंधा देते इजरायली सैनिक.

इराक के नजफ स्थित इमाम अली दरगाह में उस इराकी सैनिक के जनाजे पर बिलखते परिजन, जो अनबार प्रांत में एक सैन्य क्लिनिक पर हुए हवाई हमले में मारा गया था.

दक्षिणी लेबनान के बंदरगाह शहर टायर (सूर) में इजरायली हवाई हमले में जमींदोज हुई इमारत के बीच अपने तबाह हो चुके घर का जायजा लेता एक स्थानीय नागरिक.

ईरान की राजधानी तेहरान में सरकार के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लहराते और नारेबाजी करते नागरिक.

तेहरान में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता जनरल अली मोहम्मद नईनी और उनके साथी अमीर हुसैन बिदी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब.

लेबनान सीमा से सटे उत्तरी इजरायल के अग्रिम मोर्चे पर एक सैन्य टैंक से नीचे कूदता इजरायली सैनिक.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं