अरबपति कारोबारी एलन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने के बाद कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल की छुट्टी तय मानी जा रही है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार एलन मस्क नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की तलाश में लग गए हैं. सोशल नेटवर्क की 44 बिलियन डॉलर की डील की प्रकिया पूरी होते ही सीईओ पराग अग्रवाल की जगह वो किसी नए चेहरे को लाएंगे. दरअसल मस्क ने पिछले महीने ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर से कहा था कि उन्हें सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी के प्रबंधन पर भरोसा नहीं है. रॉयटर्स ने एक सूत्र से हवाले से ये खबर छापी है. बता दें कि पराग अग्रवाल को नवंबर में ही ट्विटर का मुख्य कार्यकारी बनाया गया था.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में इस नेता के नकली बाल खींचने पर मिलेगा 50,000 का ईनाम!
वहीं एलन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने के बाद कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल ने चिंतित कर्मचारियों से कहा था कि उन्हें नहीं पता कि 44 अरब डॉलर के बड़े सौदे के बाद ये कंपनी किस दिशा में जाएगी. उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों के साथ एक बैठक में ये बात कही थी. अग्रवाल ने सिर्फ पांच महीने पहले ट्विटर की कमान संभाली थी.
-
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने अग्रवाल के हवाले से कहा था कि, ‘‘ये स्वीकार करना महत्वपूर्ण है कि जो हो रहा है, उसके बारे में आप सभी की अलग-अलग भावनाएं हैं.'' अमेरिकी दैनिक के मुताबिक अग्रवाल ने कर्मचारियों से कहा कि उनका अनुमान है कि सौदे को पूरा होने में तीन से छह महीने लग सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच हम पहले की तरह ही ट्विटर का संचालन करते रहेंगे.'हम कंपनी कैसे चलाते हैं, हम जो निर्णय लेते हैं, और जो सकारात्मक बदलाव हम करते हैं - वे हमारे ऊपर निर्भर करेगा और हमारे नियंत्रण में होगा.''
हालांकि, अब ट्विटर के कर्मचारियों के भाग्य पर अनिश्चितता छाई हुई है, जिन्होंने मस्क द्वारा अधिग्रहण के मद्देनजर छंटनी की आशंका जताई थी. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये स्पष्ट नहीं है कि ट्विटर को लेकर मस्क की योजना क्या है. रिपोर्ट में कहा गया कि अभी इस सवाल का जवाब भी नहीं है कि वह कंपनी का नेतृत्व करने के लिए किसे चुनेंगे. हालांकि, कम से कम सौदा पूरा होने तक अग्रवाल के बने रहने की उम्मीद है. वहीं रिसर्च फर्म इक्विलर के अनुसार, अगर अग्रवाल को 12 महीनों के भीतर उनके पद से हटा दिया गया था, तो उन्हें $42 मिलियन पैसे दिए जाएंगे.
VIDEO: पीएम मोदी जर्मनी में बोले, "भारत ने बटन दबाकर 3 दशकों की अस्थिरता समाप्त की"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं