पाकिस्तान (Pakistan) में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (PM Shehbaz Sharif) के स्पेशल असिस्टेंट हनीफ अब्बासी ने एक अजीब पेशकश की है. उन्होंने कहा है कि जो कोई भी पूर्व गृहमंत्री शेख राशिद की विग ( नकली बाल) खींच कल उन्हें लाकर देगा, उसे पचास हजार पाकिस्तानी रुपयों का ईनाम दिया जाएगा. रावलपिंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ (PML-N) के नेता शाहिद अब्बासी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, शेख राशिद और उनका भतीजा उस घटना में शामिल थे जिसमें सउदी अरब की मस्जिद ए नवाबी में शहबाज शरीफ के प्रतिनिधिमंडल के सामने चोर-चोर के नारे लगे थे.
पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (PM Shehbaz Sharif) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर सऊदी अरब (Saudi Arab) पहुंचे थे, मदीना में मस्जिद-ए-नबावी में प्रवेश करते ही उनका बेहद अलग ढंग से स्वागत किया गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका एक वीडियो (Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग "चोर चोर" के नारे लगाते हुए दिखे. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल मस्जिद-ए-नबावी में अपना रास्ता बनाता नजर आया. बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया.
-
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
सऊदी अरब में हुई इस घटना का असर पाकिस्तान में देखने को मिला जहां पाकिस्तान की जम्हूरी वतन पार्टी (Jamhoori Wattan Party) के अध्यक्ष शाहजैन बुगती के समर्थकों ने सऊदी अरब में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाने से नाराज होकर इस्लामाबाद में पूर्व डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी पर हमला किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं