विज्ञापन

Elon Musk का बड़ा ऐलान! X ऐप बनेगा सुपर ऐप! जल्द शुरू होगा X Money पेमेंट फीचर

इस पेमेंट सिस्टम को विकसित करने के लिए X ने Visa के साथ साझेदारी की है. Visa एक बड़ी और भरोसेमंद पेमेंट ऐप है.

Elon Musk का बड़ा ऐलान! X ऐप बनेगा सुपर ऐप! जल्द शुरू होगा X Money पेमेंट फीचर

Elon Musk ने ये ऐलान किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डिजिटल पेमेंट सेवा लाने की तैयारी चल रही है. इस नई डिजिटल पेमेंट सेवा का नाम होगा X Money. यानी जल्द ही जर्स इस फीचर को इस्तेमाल करके ऐप के अंदर ही पेमेंट करने जैसी सुविधाओं का अनुभव ले सकेंगे. यह घोषणा इसीलिए भी खास है क्योंकि Elon Musk X प्लेटफॉर्म को केवल सोशल मीडिया तक सीमित न रखकर एक मल्टी-फंक्शनल डिजिटल ऐप बनाना चाहते हैं.

X Money कैसे काम करेगा?
X Money एक ऐसा इन-ऐप पेमेंट सिस्टम होगा जिसके जरिए यूजर्स सीधे X प्लेटफॉर्म के अंदर ही पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे, पेमेंट कर सकेंगे. अभी तक लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल आप तौर मैसेज भेजने, फोटो-वीडियो शेयर करने और पोस्ट करने के लिए करते हैं, लेकिन X Money आने के बाद इन कामों के साथ-साथ आर्थिक लेनदेन भी इसी प्लेटफॉर्म पर किया जा सकेगा. इससे यूजर्स को अलग पेमेंट ऐप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Elon Musk ने पहले भी कहा
Elon Musk पहले भी कई बार कह चुके हैं कि भविष्य में X प्लेटफॉर्म पर वित्तीय सेवाएं एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने वाली हैं. दुनिया के कुछ देशों में पहले से ही मैसेजिंग ऐप्स के अंदर पेमेंट फीचर मौजूद हैं और अब X भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है.

Visa के साथ हुई साझेदारी
इस पेमेंट सिस्टम को विकसित करने के लिए X ने Visa के साथ साझेदारी की है. Visa एक बड़ी और भरोसेमंद पेमेंट ऐप है, इसीलिए यह भी उम्मीद की जा रही है कि X Money के जरिए होने वाले लेनदेन सुरक्षित और नियमों के अनुसार होंगे.

Musk ने Twitter खरीदा...
Elon Musk ने साल 2022 में लगभग 44 अरब डॉलर में Twitter को खरीदा था, तब उन्होंने इस प्लेटफॉर्म को पूरी तरह बदलने की योजना के बारे में बताया था. बाद में Twitter का नाम बदलकर X रखा गया और तब से Musk इसे एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी में हैं जहां मैसेजिंग, वीडियो, स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और पेमेंट जैसी कई सेवाएं एक ही ऐप में मिलें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com