विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

काम करना रह जाएगा 'शौक', एलन मस्क की AI को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

मस्क ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभी समाज और टेक्नोलॉजी को बहुत काम करना बाकी है, लेकिन भविष्य में ऐसा होगा, इसकी उन्हें पूरी उम्मीद है.

काम करना रह जाएगा 'शौक', एलन मस्क की AI को लेकर बड़ी भविष्यवाणी
  • एलन मस्क ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स भविष्य में इंसानों के लिए काम करना ऑप्शन बना देंगे
  • मस्क का मानना है कि AI और रोबोटिक्स दस साल से कम समय में समाज की संरचना पूरी तरह बदल देंगे
  • उन्होंने भविष्यवाणी की कि नौकरी पाने के लिए किसी शहर में जाना जरूरी नहीं रहेगा और काम करना शौक बन जाएगा

दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में से एक और टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क एलन मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के भविष्य को लेकर एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. मस्क का मानना है कि आने वाले समय में, इंसानों के लिए काम करना ऑप्शन हो जाएगा. यह बात उन्होंने जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ के पॉडकास्ट में कही.

काम करना रह जाएगा शौक

मस्क के अनुसार, AI और रोबोटिक सिस्टम इतनी तेजी से विकास हो रहा है कि यह 10 साल से भी कम समय में समाज की संरचना को बदल देगा. मस्क ने भविष्यवाणी करते हुए कहा,  "भविष्य में, ऐसा नहीं होगा कि आपको नौकरी पाने के लिए किसी शहर में जाना पड़े. मेरी भविष्यवाणी है कि भविष्य में काम करना ऑप्शन हो जाएगा."

पैसा भी हो जाएगा 'अप्रासंगिक'

मस्क ने यह भी सुझाव दिया कि AI के पूरे काम संभाल लेने के बाद, पैसे की अहमियत भी खत्म हो सकती है. उनका मानना है कि AI और रोबोट्स हर चीज का उत्पादन इतनी कुशलता से करेंगे कि सभी के पास जरूरत से ज्यादा सामान और सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे गरीबी भी खत्म हो जाएगी. मस्क ने भविष्य में काम करने की तुलना शौक या हॉबी से की. उन्होंने समझाया कि जिस तरह लोग आज बाजार से सब्जियां खरीदने के बजाय शौक के लिए अपने बगीचों में उगाते हैं, उसी तरह भविष्य में नौकरी करना भी एक ऐसा ही ऑप्शन बन कर रह जाएगा.

हालांकि, मस्क ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभी समाज और टेक्नोलॉजी को बहुत काम करना बाकी है, लेकिन भविष्य में ऐसा होगा, इसकी उन्हें पूरी उम्मीद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elon Musk, Elon Musk News, Elon Musk News In Hindi, Nikhil Kamath, Nikhil Kamath And Elon Musk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com