विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2011

अमेरिका का मिस्र को हुक्म देने से इनकार

अमेरिका ने कहा है कि मिस्र को संकट से बाहर निकालने की प्रक्रिया को लेकर वह मिस्र सरकार को हुक्म नहीं दे रहा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि मिस्र को संकट से बाहर निकालने की प्रक्रिया को लेकर वह मिस्र सरकार को हुक्म नहीं दे रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फिलिप क्राउले ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "हम उन्हें निर्देशित करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं।" क्राउले ने यह टिप्पणी मिस्र के विदेश मंत्री अहमद अबुल घईत के उस बयान पर प्रतिक्रिया के दौरान की जिसमें घईत ने कहा कि मिस्र को संकट से निकालने की प्रक्रिया के बहाने अमेरिका मिस्र पर अपनी इच्छा थोप रहा है।  क्राउले ने कहा, "हमने कई बार कहा है कि वहां समस्या का समाधान और क्रमिक सत्ता हस्तांतरण मिस्र के अनुरूप होगा।" मिस्र में 25 जनवरी से शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों को दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और अमेरिकी प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने समय-समय पर मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के इस्तीफे, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव, तत्काल सत्ता परिवर्तन और फिर क्रमिक सत्ता परिवर्तन करने की मांग के बयान जारी किए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिस्र, हुक्म, अमेरिका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com