विज्ञापन

देखते देखते ढह गई 22 मंजिला इमारत, एयरपोर्ट भी ढहा... वेनेजुएला में भूकंप से तबाही के 7 खौफनाक VIDEO

Earthquake VIDEO: एक साथ दो देशों में शक्तिशाली भूकंप आए हैं. वेनेजुएला में पहले 7.1 और फिर एक मिनट बाद ही 7.5 का भूकंप आया जिससे बड़ी तबाही देखने को मिली है. वहीं जापान में 6.9 से थर्रायी जमीन.

देखते देखते ढह गई 22 मंजिला इमारत, एयरपोर्ट भी ढहा... वेनेजुएला में भूकंप से तबाही के 7 खौफनाक VIDEO
Earthquake VIDEO: वेनेजुएला में भूकंप ने दिखाया रौद्र रूप

कुछ ही घंटों में दुनिया के दो अलग-अलग देशों को भूकंप के जोरदार झटकों ने हिलाकर रख दिया है. वेनेजुएला में एक ही मिनट के अंदर 7.2 और 7.5 तीव्रता के खतरनाक भूकंप आए हैं. भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि यहां कई इमारतें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं. भयावह मंजर की कल्पना इस बात से की जा सकती है कि 22 मंजिला इमारत भी बिखर गई है. वेनेजुएला में आपातकाल की घोषणा की जा चुकी है. फिर जापान में लोगों ने भी भूकंप का डर महसूस किया. वहां भी रिक्टर स्केल पर 6.9 तीव्रता का भूकंप आया है.

वेनेजुएला में भूकंप

वेनेजुएला की राजधानी कराकास के पास हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक रहे. वहां तटीय शहर मोरोन के पास पहले 7.2 तीव्रता का भूकंप आया. इसके सिर्फ एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता का और भी शक्तिशाली झटका लगा.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहले भूकंप का केंद्र समुद्र तट के पास स्थित मोरोन शहर से 21 किलोमीटर पश्चिम में था. इसके एक मिनट के भीतर ही करीब 45 किलोमीटर दूर 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आ गया. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार उसके पत्रकारों के अनुसार, इन झटकों से कई इमारतें गिर गईं. कराकास में अफरा-तफरी मच गई और लोग डरकर सड़कों पर निकल आए. 

वेनेजुएला में 106 रूम वाला होटल भी ध्वस्त हो गया. इसका वीडियो नीचे देखिए.

विशेषज्ञों ने आशंका जताई कि भारी नुकसान और बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की संभावना है. बारिनास राज्य के वेनेजुएला के डिप्टी विल्मर अज़ुआजे के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गए वीडियो में साइमन बोलिवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कुछ हिस्से ढहते हुए दिखाई दिए. राष्ट्रपति की तरफ से बताया गया है कि नुकसान के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है.

एयरपोर्ट पर तबाही का एक और वीडियो देखिए

वेनेजुएला के तटीय शहर ला गुआइरा का एक वीडियो दो बड़े भूकंपों के बाद के हालात दिखाता है- यहां हवा में धूल का अंबार दिख रहा, सुनसान सड़कें हैं और हर तरफ क्षतिग्रस्त इमारतें.

राजधानी काराकस से आए एक और वीडियो में मलबे के ढेर दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से लोगों के कपड़े और सामान बाहर झांकते हुए दिख रहे हैं. इससे पता चलता है कि वहां कभी एक रिहायशी इमारत हुआ करती थी जो अब ढह चुकी है, जमीन में मिल चुकी है.

दिल को छू लेने वाले एक वीडियो में, एक व्यक्ति ध्वस्त हो चुके इमारत से बाहर निकलते हुए अपनी बाहों में दो कुत्तों को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है. वह न केवल अपनी जान बचा रहा है, बल्कि अपने पालतू जानवरों की भी हिफाजत कर रहा है.

जापान

उधर, गुरुवार सुबह जापान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र इवाते प्रांत के प्रशांत तट के पास था और इसकी गहराई 50 किलोमीटर थी. झटके आओमोरी, मियागी, होक्काइडो, अकिता, यामागाता, फुकुशिमा और यहां तक कि टोक्यो में भी महसूस किए गए.

जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि कुछ इलाकों में झटके इतने तेज थे कि लोगों के लिए खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया. कई सामान गिर सकते थे और फर्नीचर खिसक सकता था. एहतियात के तौर पर कुछ बुलेट ट्रेन सेवाएं भी रोक दी गईं. हालांकि राहत की बात यह रही कि सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया.

यह भी पढ़ें: एक साथ डोली दो देशों की धरती, वेनेजुएला में 7.5 के भूकंप के बाद गिरी इमारतें, जापान में 6.9 से थर्रायी जमीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthquake Video, Venezuela Earthquake, Japan Earthquake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com