विज्ञापन

जब तक असल समझौता नहीं, ईरान के आसपास रहेगी अमेरिकी सेना : डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक

डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान के आसपास अमेरिकी सैन्य बल तैनात रहेंगे. समझौते के उल्लंघन पर भीषण कार्रवाई होगी. ट्रंप ने दोहराया कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे और होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुला व सुरक्षित रहेगा.

जब तक असल समझौता नहीं, ईरान के आसपास रहेगी अमेरिकी सेना : डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अमेरिका के सभी जहाज, विमान और सैन्य बल ईरान के भीतर और आसपास तैनात रहेंगे, जब तक ‘वास्तविक समझौते' की पूरी तरह पालना नहीं होती.

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा कि यदि किसी भी कारण से समझौते का उल्लंघन हुआ, (हालांकि इसकी संभावना बेहद कम है) तो अमेरिका की प्रतिक्रिया अब तक की सबसे बड़ी, मजबूत और घातक होगी.

होर्मुज खुलेगा- ट्रंप का सख्त ऐलान

ट्रंप ने दो टूक कहा कि यह बात बहुत पहले तय हो चुका है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह खुला और सुरक्षित रहेगा. उन्होंने दावा किया कि इसके विपरीत दी जा रही बयानबाजी फर्जी है.

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान को भरोसेमंद नहीं मानते'... इजरायली दूत ने सीजफायर डील के बाद यह बात क्यों कही?

'अमेरिका इज बैक'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि फिलहाल अमेरिकी सेना हथियारों और गोला‑बारूद से खुद को और मजबूत कर रही है और आगे की रणनीति के लिए तैयार है. पोस्ट के अंत में ट्रंप ने लिखा, 'अमेरिका लौट आया है'.

मिडिल ईस्ट पर टिकीं दुनिया की निगाहें

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है और ईरान, इजरायल व अमेरिका से जुड़े घटनाक्रमों पर वैश्विक नजर टिकी हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com