विज्ञापन

हाथ में बंदूक, सीक्रेट सर्विस के सामने से भागा... ट्रंप को मारने आए हमलावर का HD में नया CCTV वीडियो जारी

वीडियो में कोल एलन सुरक्षा चेकप्वाइंट तक दौड़ता है और एक सीक्रेट सर्विस ऑफिसर पर गोली चलाता है. अटॉर्नी ने बताया कि संदिग्ध ने हमले से पहले होटल की रेकी की थी और व्हाइट हाउस डिनर में ट्रंप को निशाना बनाना चाहता था.

हाथ में बंदूक, सीक्रेट सर्विस के सामने से भागा... ट्रंप को मारने आए हमलावर का HD में नया CCTV वीडियो जारी
  • अमेरिकी न्याय विभाग ने डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले संदिग्ध का नया वीडियो फुटेज जारी किया
  • वीडियो में कोल एलन होटल की सुरक्षा घेरा तोड़कर भागता और सीक्रेट सर्विस ऑफिसर पर गोली चलाता हुआ दिखा
  • संदिग्ध कोल एलन हमले से पहले होटल की रेकी करता हुआ दिखाया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिकी न्याय विभाग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले संदिग्ध का नया और चौंकाने वाला वीडियो फुटेज जारी किया है. यह फुटेज पिछले हफ्ते वॉशिंगटन हिल्टन होटल में हुए उस हमले की पूरी कहानी बयां करता है. वीडियो में आरोपी कोल एलन सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए भागता नजर आ रहा है. फिर उसने एक सीक्रेट सर्विस ऑफिसर पर गोली भी चलाई.

डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि यह वीडियो सबूत के तौर पर बेहद अहम है. उन्होंने बताया कि फुटेज में 31 वर्षीय संदिग्ध कोल एलन हमले से एक दिन पहले ही होटल की रेकी करता हुआ दिखाई दे रहा है. वह 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' के दौरान ट्रंप को अपना निशाना बनाना चाहता था.

होटल की सुरक्षा में ऐसे लगाई सेंध 

न्याय विभाग की ओर से जारी किया गया यह वीडियो लगभग छह मिनट का है. इसमें कई अलग-अलग क्लिप्स को जोड़ा गया है. शुरुआती फुटेज में संदिग्ध को काफी देर तक होटल के कॉरिडोर और फिटनेस सेंटर के पास टहलते हुए देखा जा सकता है. ऐसा लग रहा था कि वह हमले के लिए सही मौके और रास्ते की तलाश में था.

वीडियो का सबसे नाटकीय हिस्सा वह है, जब एलन एक लंबी बैरल वाली बंदूक लेकर सुरक्षा चेकप्वाइंट की ओर तेजी से दौड़ता है. वहां मौजूद पुलिस अधिकारी और सूट पहने सीक्रेट सर्विस एजेंट उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह उन्हें चकमा देकर आगे निकल जाता है. इसी दौरान उसने एक ऑफिसर को गोली मार दी.

फ्रेंडली फायर की खबरों पर विराम और अदालत में सबूत

अटॉर्नी जीनिन पिरो ने साफ किया कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह गोलीबारी 'फ्रेंडली फायर' (सुरक्षाकर्मियों की आपसी गोलीबारी) का नतीजा थी. उन्होंने जोर देकर कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि कोल एलन ने ही सीक्रेट सर्विस अधिकारी पर हमला किया.

फुटेज के एक हिस्से में यह भी दिख रहा है कि एक सीक्रेट सर्विस एजेंट ने हमलावर को रोकने के लिए अपनी बंदूक से तीन राउंड फायर किए. पुलिस ने साफ किया है कि जवाबी फायरिंग के बावजूद संदिग्ध को कोई गोली नहीं लगी थी. न्याय विभाग ने इस हिस्से को स्लो-मोशन में भी जारी किया है.

यह भी पढ़ें: क्या ट्रंप की दिमागी हालत ठीक है? इस सवाल पर अमेरिकी रक्षा मंत्री का जवाब हो रहा VIRAL

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com