Cyclone Akvan LIVE Updates: चक्रवाती तूफान 'अकवान' ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बंगाल समेत कई जगहों पर कहर बरपाया हुआ है. गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकराने के बाद इसका लैंडफॉल शुरू हो चुका है. इसके असर से समुद्र में तेज लहरें उठ रही हैं और ओडिशा की गई जगहों पर भी तेज बारिश हो रही है.ओडिशा सरकार ने तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, संवेदनशील क्षेत्रों में 423 बचाव दल तैनात किए हैं और 9,341 चक्रवात आश्रय स्थल स्थापित किए हैं। यह 24 दिनों में राज्य को खतरे में डालने वाला इस तरह का तीसरा तूफान है, जिसने शुरू में आंध्र प्रदेश में तट से टकराने का अनुमान जताए जाने के बाद अपना रास्ता बदल लिया.
ये भी पढ़ें-राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे आज, 37 जिलों में जिला परिषद-पंचायत समिति का रिजल्ट, जयपुर, अजमेर-सीकर शामिल
ये भी पढ़ें-राहुल गांधी से पाकिस्तानी स्टूडेंट ने पूछा कब बैठकर बात करेंगे भारत-पाकिस्तान, नेता विपक्ष ने दिया तीखा जवाब
ALL LIVE UPDATES HERE...
IMD Cyclone Akvan LIVE: ओडिशा में अगले 7 दिनों तक बारिश की संभावना
ओडिशा में चक्रवाती तूफान अकवान की वजह से अगले 7 दिनों तक बारिश की संभावना है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
IMD Cyclone Akvan LIVE: कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान अकवान
चक्रवाती तूफान अकवान को लेकर राहत भरी खबर यह है कि इसकी वजह से ओडिशा में अब तक किसी बड़े नुकसान या जानमाल के मुकसान की खबर नहीं है. ओडिशा के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि लैंडफॉल शुरू होने के दौरान भीषण चक्रवाती तूफान कमजोर हो गया.
Cyclonic Storm Akvan Update: साइक्लोन अकवान की वजह से बदला ट्रेनों का संचालन
- ट्रेन नंबर 18117 (राउरकेला–गुनुपुर राजरानी एक्सप्रेस): 19 नवंबर को शुरू हुई यह ट्रेन अब गुनुपुर के बजाय पारलाखेमुंडी स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
- ट्रेन नंबर 18118 (गुनुपुर–पुरी राजरानी एक्सप्रेस): 20 नवंबर को चलने वाली यह ट्रेन गुनुपुर के बजाय पारलाखेमुंडी स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी.
- ट्रेन नंबर 12246 (SMVT बेंगलुरु–हावड़ा हमसफर एक्सप्रेस): पहले इस ट्रेन का रूट बदलने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब यह ट्रेन अपने सामान्य रूट पर ही चलेगी.
Cyclone Akvan Latest News LIVE: तूफान अकवान का असर यूपी तक, पूर्वांचल के 41 जिलों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अकवान का असर यूपी तक देखा जा रहा है.पूर्वांचल के 41 जिलों में अगले 24 घंटों में बारिश और बिजली कड़कने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.
नेपाल के पीएम बालेन शाह 22 नवंबर को भारत आ रहे
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22-23 नवंबर को भारत दौरे पर आएंगे. पीएम बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है.इस दौरान वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे.
Cyclone Akvan Landfall LIVE: तूफान 'अकवान' के लैंडफॉल के वक्त हवा की स्पीड 70-80 किमी प्रति घंटा रही
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक,चक्रवाती तूफान 'अकवान' गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकराया तो इस दौरान हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटा थी.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट किया, "आज, 20 नवंबर 2026 को सुबह 07:30 से 08:30 बजे (IST) के बीच, चक्रवाती तूफान 'अकवान' गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकराया। इस दौरान हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटा थी। तूफान के तट से टकराने की प्रक्रिया अगले 2 घंटों तक जारी रहेगी।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2026
देवउठनी एकादशी पर वाराणसी में गंगा स्नान
देवउठनी एकादशी के मौके पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर भक्तों ने पूजा और स्नान किया.
#WATCH वाराणसी (उत्तर प्रदेश): देवउठनी एकादशी के अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर भक्तों ने पूजा और स्नान किया। https://t.co/4SiBY9Irit
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2026
Rajasthan Panchayat Chunav Resut: राजस्थान पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जारी
राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए 43 जिला परिषद और 351 पंचायत समिति वार्डों की मतगणना जारी है.
#WATCH जोधपुर (राजस्थान): राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए 43 जिला परिषद और 351 पंचायत समिति वार्डों की मतगणना जारी है। https://t.co/1TemvM86Ca
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2026
Cyclone Akvan LIVE: तूफान अकवान से ओडिशा के गोपालपुर में सबसे ज्यादा बारिश
अकवान की वजह से ओडिशा के गोपालपुर इलाके में लगातार बारिश की वजह से की कुछ जगहों पर जलभराव हुआ. सबसे ज्यादा बारिश गोपालपुर में हुई है.
#WATCH ओडिशा: लगातार बारिश के कारण गोपालपुर इलाके की कुछ जगहों पर जलभराव हुआ। गोपालपुर में सबसे ज़्यादा बारिश हुई, जहां 166 मिमी बारिश दर्ज की गई। https://t.co/dFM4IihLGN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2026