विज्ञापन

मैं तो डॉक्टर समझ रहा था... ईसा मसीह बनने चले ट्रंप की हो गई फजीहत, AI फोटो डिलीट कर दिया अजीब लॉजिक 

Donald Trump Jesus Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस पोस्ट पर कई धार्मिक नेताओं ने नाराजगी जताई और कहा कि यह ईशनिंदा (भगवान का अपमान) है.

मैं तो डॉक्टर समझ रहा था... ईसा मसीह बनने चले ट्रंप की हो गई फजीहत, AI फोटो डिलीट कर दिया अजीब लॉजिक 
Donald Trump Jesus Controversy: खुद को ईसा मसीह दिखा रहे थे डोनाल्ड ट्रंप
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया से खुद को यीशु के रूप में दिखाती AI तस्वीर हटा दी
  • धार्मिक नेताओं ने इस तस्वीर को ईशनिंदा बताते हुए ट्रंप से माफी मांगने की मांग की
  • ट्रंप ने बताया कि वह तो तस्वीर में वह एक डॉक्टर के रूप में बीमारों की सेवा करते दिखाए गए थे

Donald Trump Jesus Controversy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया से वह AI तस्वीर हटा दी, जिसमें वह खुद को यीशु के रूप में दिखाते नजर आ रहे थे. धार्मिक नेताओं ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि यह ईशनिंदा (भगवान का अपमान) है. यह तस्वीर ट्रंप के ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर डाली गई थी. इसमें वह लाल और सफेद कपड़ों में दिख रहे थे, जैसे यीशु को दिखाया जाता है. वह एक बीमार व्यक्ति के माथे को छू रहे थे और उनके हाथ और सिर से रोशनी निकलती दिख रही थी. तस्वीर के पीछे अमेरिका का झंडा लहरा रहा था और कुछ लोग राष्ट्रपति की तरफ सम्मान से देख रहे थे.

यह AI से बनी तस्वीर रविवार देर रात पोस्ट की गई थी और सोमवार को हटा दी गई. जब इस पोस्ट के बारे में पूछा गया, तो डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका मकसद खुद को यीशु दिखाना नहीं था. उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मैंने यह पोस्ट की थी और मुझे लगा कि यह मैं एक डॉक्टर के रूप में हूं और रेड क्रॉस से जुड़ा है. यह मुझे एक डॉक्टर के रूप में दिखाने के लिए है, जो लोगों को ठीक कर रहा है. और मैं लोगों को बेहतर बनाता हूं, बहुत बेहतर बनाता हूं.”

अमेरिका में बवाल

इस पोस्ट पर कई बड़े कंजरवेटिव (रूढ़िवादी) ईसाई नेताओं ने नाराजगी जताई, जो ट्रंप के बड़े समर्थक माने जाते हैं. कंजरवेटिव पत्रकार और टिप्पणीकार मेगन बाशम ने एक्स पर लिखा, “मुझे नहीं पता कि राष्ट्रपति मजाक कर रहे थे या किसी चीज के असर में थे, या इसके पीछे क्या कारण हो सकता है. यह बहुत ही गलत और अपमानजनक (ईशनिंदा) है.” उन्होंने कहा, “उन्हें तुरंत यह पोस्ट हटानी चाहिए और पहले अमेरिकी लोगों से और फिर भगवान से माफी मांगनी चाहिए.”

डोनाल्ड ट्रंप पहले भी अपनी पोस्ट में धार्मिक तस्वीरों का इस्तेमाल कर चुके हैं. साल 2023 में बैंक धोखाधड़ी के केस के दौरान, उन्होंने एक समर्थक की बनाई तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह कोर्ट में यीशु के साथ बैठे दिख रहे थे. उनके सलाहकार भी कई बार उन्हें यीशु जैसा बताते रहे हैं.

इस महीने की शुरुआत में व्हाइट हाउस में ईस्टर लंच के दौरान, उनकी आध्यात्मिक सलाहकार पाउला व्हाइट-केन, जो एक धार्मिक प्रचारक हैं, ने ट्रंप की तुलना यीशु से की थी. उन्होंने कहा, “आपके साथ धोखा हुआ, आपको गिरफ्तार किया गया और आप पर गलत आरोप लगाए गए. यह वही तरीका है जो हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता ने हमें दिखाया था.”

यह भी पढ़ें: ईरान जंग के बीच खुद को 'ईसा मसीह' समझ रहे ट्रंप, पोप लियो को लेकर भी कह दी आपत्तिजनक बात

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Donald Trump Jesus, US Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com