- डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने दंगाइयों को कहा 'अमेरिकी देशभक्त'
- आलोचना होने पर इवांका ने डिलीट कर दिया ट्वीट
- इवांका के ट्वीट के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) की बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) ने बुधवार को अमेरिकी संसद (US Parliament) भवन परिसर में हंगामा, हुड़दंग और दंगा करने वाले प्रदर्शनकरियों को एक ट्वीट में 'अमेरिकी देशभक्त' कहा है. हालांकि, बाद में उन्होंने वह ट्वीट डिलीट कर दिया. अमेरिकी मीडिया में इवांका के ट्वीट के स्क्रीशॉट्स वायरल हो रहे हैं. इस पर अमेरिकी मीडिया में कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है.
बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थकों द्वारा जबरन अमेरिकी संसद भवन कैपिटॉल बिल्डिंग में घुसने, वहां हंगामा और विरोध-प्रदर्शन करने के दौरान फैली हिंसा में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है. बुधवार को अमेरिकी संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई गई थी ताकि जो बाइडेन की जीत को प्रमाणित किया जा सके और सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की जा सके लेकिन ट्रंप समर्थकों ने उसे बाधित कर दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गोलियां चलाईं, शीशे तोड़े : ट्रम्प समर्थकों ने ऐसे अमेरिकी संसद परिसर को रणक्षेत्र में बदल दिया
इवांका ने अपने पिता के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ये विवादास्पद ट्वीट किए थे. उनके पिता ने उस ट्वीट में अपने समर्थकों से शांतिपूर्ण रहने का अनुरोध किया था. इस पर उन्होंने लिखा था, "अमेरिकी देशभक्त - हमारे कानून प्रवर्तन का अनादर या सुरक्षा उल्लंघन अस्वीकार्य हैं. हिंसा बंद होनी चाहिए."

जैसे ही इस ट्वीट की निंदा होनी शुरू हुई, इवांका ने उसे डिलीट कर दिया लेकिन तब तक बहुत लोगों ने उसके स्क्रीनशॉट्स रख लिए थे. अब सोशल मीडिया पर वे स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं.
US संसद में हिंसा को लेकर चीनी सोशल मीडिया पर कसे गए तंज, सरकारी मीडिया ने कहा - 'खूबसूरत तस्वीर'
CNN रिपोर्टर ने स्क्रीनशॉट्स को ट्वीट करते हुए पूछा है, "कृपया स्पष्ट करें..आपने इन लोगों को देशभक्त कहा है??" इस पर इवांका ने जवाब दिया, "नहीं, शांतिपूर्ण प्रदर्शन देशभक्ति है. हिंसा अस्वीकार्य है और इसकी कड़े शब्दों में आलोचना अवश्य होनी चाहिए."
बता दें कि ट्रंप समर्थकों के विरोध-प्रदर्शन और हंगामा वाले अराजकतापूर्ण कदम को नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राजद्रोह करार दिया है. अब तक इस मामले में 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फेसबुक और ट्विटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति के अकाउंट को फिलहाल ब्लॉक कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं