Iran-US War: ईरान के साथ जारी तनातनी के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देकर नई बहस छेड़ दी है. ट्रंप ने साफ लहजे में कहा है कि अगर कोई यह कहता है कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध नहीं जीत रहा है, तो ऐसी बातें 'देशद्रोह' के समान हैं. ट्रंप ने एक हालिया कार्यक्रम में अमेरिकी सैन्य शक्ति की तारीफ की.
उन्होंने उन आलोचकों को आड़े हाथों लिया जो ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान की सफलता पर सवाल उठा रहे हैं. ट्रंप का मानना है कि अमेरिका युद्ध जीत रहा है और इसके उलट राय रखना देश के साथ गद्दारी जैसा है.
अमेरिकी नौसेना को ट्रंप बताने लगे 'समुद्री लुटेरा'
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला, ईरान के बाद अब ट्रंप की लिस्ट में ये देश, बोले- वहां बस जहाज लगा दूंगा तो वो सरेंडर कर देंगे
ट्रंप ने कहा, "हमारी सेना और नौसेना महान है." उन्होंने उस घटना को याद किया जब अमेरिकी सेना ने एक जहाज के इंजन रूम पर फायरिंग की थी. बताया जा रहा है कि यह जहाज 'आयरन वॉल' (अमेरिकी घेराबंदी) को टक्कर मारने की कोशिश कर रहा था. यह घटना पिछले महीने की है जब अमेरिकी युद्धपोत 'यूएसएस स्प्रुआंस' ने ईरानी ध्वज वाले जहाज 'तौस्का' को रोका था.
ईरान युद्ध से लौटते वक्त क्यूबा पर कब्जा करूंगा: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को लेकर कहा है कि अमेरिकी सेना ईरान युद्ध से निपटने के बाद क्यूबा पर कब्जा करेगी. हालांकि उन्होंने ये बात हल्के फुल्के अंदाज में कही थी. उन्होंने कहा कि हम अपने युद्धपोत को क्यूबा के तट पर लगा देंगे बस इसके बाद खुद क्यूबा सरेंडर कर देगा.
यह भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका को भेजा नया शांति प्रस्ताव, आखिर इसमें पहले से क्या अलग है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं