विज्ञापन

धूम फिल्म वाले चोर हकीकत में भी, 100 करोड़ की 3 पेंटिंग महज 3 मिनट में चोरी

पिछले साल अक्टूबर में, चोरों ने दिन-दहाड़े पेरिस के लूव्र म्यूजियम में घुसकर 102 मिलियन डॉलर की कीमत के गहने चुरा लिए और आठ मिनट से भी कम समय में भाग निकले.

धूम फिल्म वाले चोर हकीकत में भी, 100 करोड़ की 3 पेंटिंग महज 3 मिनट में चोरी
कई चोर वारदात कर पुलिस को भी हैरान कर देते हैं.
  • इटली के एक म्यूजियम से मार्च में नौ मिलियन यूरो मूल्य की तीन पेंटिंग्स तीन मिनट से कम समय में चोरी हो गईं
  • चोरी की गई पेंटिंग्स में ऑगस्ट रेनॉयर, पॉल सेजान और हेनरी मैटिस की कलाकृतियां शामिल थीं
  • चोरी स्थल मैग्नानी रोक्का फाउंडेशन का विला था जो उत्तरी इटली के पार्मा के पास स्थित है

धूम सीरिज की फिल्मों ने भारत सहित पूरी दुनिया में खूब दर्शक जुटाए. जॉन अब्राहम, रितिक रौशन और आमिर खान ने चोर के किरदार को यूं निभाया कि लोग पुलिस से ज्यादा चोर के दिमाग की दाद देने लगे. हालांकि, लोगों के मन में ये सवाल भी जरूर था कि क्या सच में इतनी महंगी चोरियां करने वाले चोर भी दुनिया में हैं. इटली में एक ऐसी ही चोरी हुई है.   

तीन मिनट से कम में की चोरी

इटली की पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मार्च में इटली के एक म्यूजियम से रेनॉयर, सेजान और मैटिस की नौ मिलियन यूरो से ज्यादा कीमत वाली पेंटिंग्स चोरी हो गई थीं, जिन्हें अब बरामद कर लिया गया है. भारतीय रुपये में नौ मिलियन यूरो का मूल्य लगभग 100 करोड़ रुपये है. ये पेंटिंग्स उत्तरी इटली में पार्मा के पास मैग्नानी रोक्का फाउंडेशन के विला से नकाबपोश चोरों ने चुराई थीं. यह चोरी तीन मिनट से भी कम समय में हुई.

कैसे की चोरी

पुलिस के जारी किए गए वीडियो फ़ुटेज में सिर पर लैंप लगाए और चेहरा ढके हुए दो चोर खिड़की तोड़कर विला में घुसते हुए दिखे. वे सीधे उस कमरे में गए जहां तीनों पेंटिंग्स लगी थीं और उन्हें दीवार से उतार लिया. इसके बाद वे वापस खिड़की के पास आए और पेंटिंग्स बाहर इंतजार कर रहे अपने एक साथी को थमा दीं. वे ऑगस्ट रेनॉयर की "फिश", पॉल सेजान की "स्टिल लाइफ विद चेरीज" और हेनरी मैटिस की "ओडालिस्क ऑन द टेरेस" चुरा ले गए.

पेंटिंग की कीमत

पुलिस ने बताया कि रेनॉयर की पेंटिंग की कीमत छह मिलियन यूरो, सेजान की तीन मिलियन यूरो और मैटिस की पेंटिंग की कीमत लगभग 20,000 यूरो है. पार्मा से 20 किलोमीटर (12 मील) दूर स्थित मैग्नानी रोक्का फाउंडेशन में कला इतिहासकार लुइगी मैग्नानी का कलेक्शन रखा है, जिसमें ड्यूरर, रूबेन्स, वैन डाइक, गोया और मोनेट की पेंटिंग्स भी शामिल हैं. यह चोरी यूरोप के बड़े म्यूजियम्स को निशाना बनाकर की गई चोरियों की कड़ी में सबसे ताजा घटना है. हालांकि, पुलिस ने चोरों के बारे में विस्तार से नहीं बताया है कि वो कौन हैं और कैसे उन्होंने इसे प्लान किया था. पिछले साल अक्टूबर में, चोरों ने दिन-दहाड़े पेरिस के लूव्र म्यूजियम (जो दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला म्यूजियम है) में घुसकर 102 मिलियन डॉलर की कीमत के गहने चुरा लिए और आठ मिनट से भी कम समय में भाग निकले.

यह भी पढ़ें-

आसान नहीं है राजघराने में रहना, ब्रुनेई के सुल्तान ने अपनी बहू को राजशाही से निकाला

हवा, जमीन, समंदर... मिडिल ईस्ट में US सेंट्रल कमांड बना रहा मल्टीनेशनल अटैक ड्रोन टास्क फोर्स

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय UAE के 2 टैंकरों पर हमला, ईरान पर आरोप

ब्रिटेन में नेता के खिलाफ चुनाव में खड़ा हुआ 'कूड़ेदान', मिले 9 हजार से ज्यादा वोट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhoom Film, Aamir Khan, John Abraham, Hrithik Roshan, Theft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com