विज्ञापन

चोर शोरूम में 4 घंटे रहा, कॉफी पी, नहाया, लुंगी डांस किया फिर... Video

एक चोर ऑटो शोरूम में घुसा, चार घंटे तक रहा. शोरूम के बॉशरूम में नहाया, गाने बजाकर लूंगी डास की और फिर लाखों रुपए की केटीएम बाइक चुरा ले गया. चोर के इस अलबेले अंदाज का वीडियो वायरल हो रहा है.

चोर शोरूम में 4 घंटे रहा, कॉफी पी, नहाया, लुंगी डांस किया फिर... Video
शोरूम में मौजूद CCTV में कैद चोर का अलबेला अंदाज.
NDTV
वाराणसी:

एक चोर यदि कहीं चोरी करने जाता है तो वो कीमती सामानों को समेटेते हुए झटके से वहां से निकलने की फिराक में रहता है. उसकी कोशिश रहती है कि उसे चोरी करते कोई पकड़ नहीं सके. इसलिए जितनी जल्दी हो सके चोरी की और फिर रफूचक्कर हो गया. लेकिन यदि कोई आपसे कहे कि एक चोर किसी शोरूम में चोरी करने पहुंचा, वहां चार घंटे तक रहा, कॉफी पी, नहाया, लुंगी डांस की... तो आप कहेंगे कि ये चोर है या कुछ और. लेकिन ऐसा सच में हुआ है. 

वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र की घटना

दरअसल चोरी की यह दिलचस्प घटना सामने आई है वाराणसी से. वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र स्थित एक ऑटोमोबाइल शोरूम में एक अनोखी और हैरान कर देने वाली चोरी का मामला सामने आया है. जहां एक चोर गेट काटकर बाइक एजेंसी में घुसा. 

4 घंटे तक वो शोरूम के अंदर मौजूद रहा. कॉफी बनाकर पी. वॉशरूम में नहाया. काउंटर पर अंडर गारमेंट सुखाये. गाना बजाकर लुंगी डांस किया फिर मैनेजर की 4.70 लाख की KTM बाइक लेकर फरार हो गया. 


 चोर के अलबेले अंदाज का वीडियो हो रहा वायरल

चोर के अलबेले अंदाज का वीडियो सामने आया है. जो शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ. सीसीटीवी फुटेज ने साफ नजर आ रहा कि शोरूम में चोर डांस कर रहा है. मामला सामने आने के बाद चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

शोरूम मैनेजर की तीन महीने पुरानी KTM बाइक ले गया चोर

बताया गया कि सोमवार रात करीब 10 बजे शोरूम का स्टाफ अपना काम खत्म करके घर चला गया था. शोरूम बंद करते समय मैनेजर की करीब तीन महीने पुरानी KTM बाइक अंदर ही खड़ी थी. बाइक की चाबी भी शोरूम के अंदर ही मौजूद थी. तभी चोर वहां पहुंचा और इत्मीनान से चोरी की. 

यह भी पढ़ें - गुरुग्राम छोड़कर हिमालय के गांव में शिफ्ट हुए कपल ने बताया महीने का खर्च, कहा- 'हम 4BHK में रहते हैं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi, Varanasi Bike Theft, Varanasi Bike Thief, Varanasi Bike Video, Varanasi Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com