- दलाई लामा ने पुष्टि की है कि अगला दलाई लामा निश्चित रूप से मिलेगा.
- दलाई लामा के पुनर्जन्म की परंपरा जारी रहेगी, इस ऐलान पर चीन की प्रतिक्रिया आई है.
- चीन ने कहा कि नए दलाई लामा का चयन चीन की केंद्र सरकार की मंजूरी से होगा.
- चीन ने कहा कि दलाई लामा के नाम के लिए स्वर्ण कलश है, जिसका उपयोग होगा.
Dalai Lama 90th Birthday: तिब्बती बौद्धों के आध्यात्मिक प्रमुख दलाई लामा ने बुधवार, 2 जुलाई को इस बात की पुष्टि कर दी की दुनिया को अगला दलाई लामा मिलेगा. दलाई लामा के पुनर्जन्म की परंपरा जारी रहेगी. हालांकि इस पूरे मुद्दे पर पैनी नजर रखने वाले और दलाई लामा को अलगाववादी नेता मानने वाले चीन ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दलाई लामा के पुनर्जन्म को चीन की केंद्र सरकार की मंजूरी लेनी होगी.
दरअसल इतिहास में दलाई लामा चुने जाने के कई तरीके अपनाए गए हैं. एक तरीका है जिसमें नाम एक स्वर्ण कलश से निकाला जाता है. लेकिन वह कलश आज चीन के पास है. वर्तमान दलाई लामा ने चेतावनी दी है कि, उसका बेईमानी से उपयोग किया जाएगा, तो इसमें "किसी भी आध्यात्मिक गुणवत्ता" का अभाव होगा. चीनी अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि दलाई लामा के पुनर्जन्म का निर्णय चीन के कानूनों का पालन करके किया जाना चाहिए- उसके पास रखे सोने के कलश से ही अगले दलाई लामा का नाम निकलेगा और अगला दलाई लामा चीन की सीमा के अंदर ही पैदा होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
लेकिन तिब्बत के लोगों को संदेह है कि अगले दलाई लामा को चुनने में चीन की कोई भी भूमिका समुदाय पर प्रभाव डालने की एक चाल है. अपनी किताब में, दलाई लामा ने तिब्बतियों से चीन सहित किसी के भी द्वारा राजनीतिक उद्देश्यों के लिए चुने गए दलाई लामा को स्वीकार नहीं करने" के लिए कहा है.
क्या है चीन का स्वर्ण कलश वाला फॉर्मूला
1793 में चीन के किंग राजवंश ने एक तरह से लॉटरी के फॉर्मूले से यह तय किया कि अगला दलाई लामा कौन होगा. यह निर्धारित करने के लिए स्वर्ण कलश के कॉन्सैप्ट की शुरुआत की गई थी. न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार कोलंबिया यूनिवर्सिटी प्रेस के साथ एक इंटरव्यू में "फोर्जिंग द गोल्डन अर्न" के लेखक मैक्स ओइड्टमैन ने बताया है, "1990 के दशक में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने तिब्बत में चीनी संप्रभुता के प्रतीक और भविष्य के दलाई लामाओं पर नियंत्रण बनाए रखने के एक उपकरण के रूप में स्वर्ण कलश को पुनर्जीवित किया."
कौन होते हैं दलाई लामा
तिब्बती बौद्धों का मानना है कि दलाई लामा का पुनर्जन्म उनकी आध्यात्मिक विरासत को जारी रखने के लिए होता है. मौजूदा दलाई लामा (असल नाम तेनजिन ग्यात्सो) 14वें दलाई लामा हैं और वे 6 जून को 90 वर्ष के हो जाएंगे. लंबे समय से यह उम्मीद की जा रही थी कि अपने 90वें जन्मदिन के अवसर पर बताएंगे कि उनकी मृत्यु के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, और उसे कैसे चुना या खोजा जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं