India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Highlights: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय धुरंधर ने पाकिस्तान को 61 रनों से धो दिया और सुपर-8 का टिकट हासिल किया. ईशान के तूफानी अर्द्धशतक के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान 114 रनों पर ऑल-आउट हुई. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह और हार्दिक ने 2-2 विकेट झटके. भारत ने इस जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को 8-1 कर लिया है. यह रनों के लिहाज से पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की सबसे बड़ी जीत है. (Live Scorecard)
सलामी बल्लेबाज इशान किशन के तूफानी अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान पर 61 रन की एकतरफा जीत के साथ सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई किया. भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की धारदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई.
पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान (44) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया. उनके अलावा सिर्फ शाहीन शाह अफरीदी (नाबाद 23) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. टी20 विश्व कप में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों में आठवीं जीत है जबकि उसे सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
इशान ने स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 77 रन की पारी खेलने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े जिससे भारत ने सात विकेट पर 175 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने भी उपयोगी पारियां खेली. पाकिस्तान ने 18 ओवर स्पिनरों कराए जिसमें सईम अयूब 25 रन पर तीन विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज रहे. शाहीन ने दो ओवर में 31 रन लुटाए और उन्हें एक विकेट मिला.
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें
भारत टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर
पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे
India vs Pakistan T20 World Cup Highlights from R.Premadasa Stadium, Colombo
IND vs PAK Live: भारत ने 61 रनों से जीता मैच
उस्मान तारिक बोल्ड हुए और इसके साथ ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से धो दिया है और सुपर-8 का टिकट हासिल किया. इतना ड्रामा करने के बाद भी पाकिस्तान को मूह की खानी पड़ी है. एक बार फिर पाकिस्तानी टीम को हार मिली है. भारत का रिकॉर्ड 8-1. यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. ईशान किशन की पारी मैच में अंदर पैदा करने वाली रही. पाकिस्तान पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाया. जिस पिच पर स्पिनर का बोलबाला था, उस पर 4 विकेट भारतीय पेसर्स ने निकाले हैं. पाकिस्तान पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई है.
18.0 ओवर: पाकिस्तान 114
हार्दिक पांड्या ने शाहीन अफरीदी को छक्का मारा, कुलदीप ने लॉन्ग-ऑन पर कैच छोड़ दिया और हार्दिक पांड्या ईशान किशन और कुलदीप दोनों पर बरस पड़े. ऑफ स्टंप पर शॉर्ट लेंथ की गेंद, शाहीन अफरीदी आगे बढ़कर पुल शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, कुलदीप लॉन्ग-ऑन पर बाउंड्री के किनारे पर खड़े हैं, उन्होंने दोनों हाथों से कैच लपका और गेंद कुशन के पार चली गई. आसान कैच था लेकिन किसी तरह उन्होंने उसे छक्का बना दिया.
IND vs PAK Live: वरुण हैट्रिक पर
वरुण चक्रवर्ती हैट्रिक पर है. अबरार अहमद एलबीडब्ल्यू आउट हुए. अंपायर कुमार धर्मसेना के लिए फैसला लेना आसान था. यह गूगली थी और उम्मीद थी कि वरुण चक्रवर्ती ही इसे फेंकेंगे, लेकिन अबरार अहमद को इसका अंदाजा नहीं था. गेंद ऑफ स्टंप के ठीक बाहर से अंदर की ओर कटी. भारत जीत से सिर्फ एक विकेट दूर.
15.3 ओवर: पाकिस्तान 97/9
IND vs PAK Live: वरुण को मिली सफलता
वरुण चक्रवर्ती को मिली सफलता. वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर फहीम अशरफ आउट किया. रिंकू सिंह ने कैच पकड़ा. भारत जीत के और करीब पहुंचा. यह ऑफ स्टंप और मध्य विकेट पर एक सपाट गेंद थी, फहीम अशरफ ने पुल शॉट खेलने के लिए बैक फुट का सहारा लिया, लेकिन टाइमिंग सही नहीं. रिंकू डीप मिड-विकेट से आकर आसानी से कैच लपक लिया. वह बाउंड्री से काफी दूर थे. स्टैंड में बैठे भारतीय समर्थक खूब जश्न मना रहे हैं.
15.3 ओवर: पाकिस्तान 97/8
IND vs PAK Live: तिलक से छूटा कैच
तिलक वर्मा से कैच छूटा. आखिरी ओवर में 5 रन आए हैं. तिलक ही ओवर फेंकने आए थे. ओवर की चौथी गेंद पर तिलक ने शाहीन का कैच ड्रॉप किया था. पाकिस्तान को 30 गेंद में जीत के लिए 82 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 16.40 का है.
15.0 ओवर: पाकिस्तान 94/7
IND vs PAK Live: 36 में चाहिए 87
पाकिस्तान को 36 गेंदों में जीत के लिए 87 रन चाहिए. आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. क्रीज पर अभी फहीम अशरफ और शाहीन अफरीदी हैं. कुलदीप के 3 ओवर हो चुके हैं. भारत जीत से 3 विकेट दूर हैं. देखना होगा कि भारत के लिए सातवां विकेट कौन निकालेगा.
14.0 ओवर: पाकिस्तान 89/7
IND vs PAK Live: भारत को सातवीं सफलता
अब तिलक वर्मा ने शिकार किया. शादाब खान को आउट किया. शिवम दुबे ने कैच पकड़ा. पाकिस्तान जल्दी ही पारी समाप्त कर रहा है. ऑफ स्पिनर के आते ही शादाब ने आत्मविश्वास से शॉट खेलने की कोशिश की. पाकिस्तान की टीम हार की ओर बढ़ रही है.
12.1 ओवर: पाकिस्तान 78/7
IND vs PAK Live Score: भारत को छठी सफलता
IND vs PAK Live Score: कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज़ का शिकार किया. कैच शिवम दुबे ने लिया. दुबे ने डीप मिड-विकेट पर दाईं ओर दौड़ते हुए शानदार कैच पकड़ा. कुलदीप यादव ने फुल टॉस गेंद पर विकेट लिया. नवाज़ ने आधे मन से शॉट खेलने की कोशिश की, गेंद हवा में उछल गई. भारत ने विकेट का जश्न मनाया. कुलदीप को एक ओवर में दो फुल टॉस गेंदें फेंकते देखना आम बात नहीं है.
10.4 ओवर: पाकिस्तान 78/6
IND vs PAK T20 World Cup Live: भारत को पांचवीं सफलता
चलिए अब अक्षर पटेल ने विकेट दिलाया. उस्मान खान को जाना होगा. उस्मान खान स्टंप आउट. अक्षर पटेल पर हमला करने के लिए बेताब थे और गेंदबाज की नजर बल्लेबाज पर थी कि वह किस तरह से क्रीज से बाहर निकलेंगे. उस्मान ने क्रीज थोड़ी जल्दी छोड़ दी. अक्षर ने छोटी गेंद फेंककर उस्मान को जाल में फंसाया. ईशान के पास काफी समय था, क्योंकि उस्मान काफी आगे निकल गए थे. इस तरह पाकिस्तान का एकमात्र बल्लेबाज जो कुछ कर दिखाने की उम्मीद कर रहा था, आउट हो गया. स्काई ने अक्षर पटेल को गले लगाया.
10.4 ओवर: पाकिस्तान 73/5
IND vs PAK T20 World Cup Live: पाकिस्तान का स्कोर 50 पार
पाकिस्तान का स्कोर 50 पार हुआ. शादाब खान ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा है. पाकिस्तान को 78 गेंद में जीत के लिए 129 रन चाहिए. जरूरी रन रेट 10 का हो गया है. भारत को यह साझेदारी तोड़नी होगी.
8.0 ओवर: भारत 57/4
IND vs PAK Live: अक्षर का महंगा ओवर
7.0 ओवर: पाकिस्तान 47/4
IND vs PAK Live Score: पावरप्ले खत्म
पारवप्ले खत्म हुआ. वरुण चक्रवर्ती आखिरी ओवर फेंकने आए थे. उन्होंने इस ओवर में 4 रन दिए थे. पाकिस्तान काफी पीछे है. पाकिस्तान ने 38 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए हैं. अभी कुलदीप को भी आना बाकी है. पाकिस्तान को 84 गेंद में 138 रन चाहिए. उस्मान खान और शादाब खान की जोड़ी क्रीज पर है और यह साझेदारी पाकिस्तान के लिए काफी अहम साबित होने वाली है.
6.0 ओवर: पाकिस्तान 38/4
IND vs PAK T20 World Cup Live: पावरप्ले का आखिरी ओवर
पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. यह वरुण लेकर आएंगे. पाकिस्तान मुश्किल में है. 34 पर 4 विकेट गंवा दिए हैं. भारत की मुठ्ठी में मैच है यह. भारत की जीत की संभावना 92 प्रतिशत है. पाकिस्तान को 90 गेंदों में 142 रन चाहिए.
5.0 ओवर: पाकिस्तान 38/4
IND vs PAK Live: अक्षर पटेल ने बाबर आजम को किया बोल्ड
अक्षर पटेल ने बाबर आजम को किया बोल्ड किया. पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है. अक्षर को ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका पड़ा था. लेकिन शानदार वापसी. क्या पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में सलमान आगा और बाबर आजम के बीच इस बात की होड़ लगी है कि रात का सबसे खराब शॉट किसने खेला? अगर आपको लगता है कि यह सलमान का शॉर्ट था, तो बाबर आजम ने उनसे भी खराब शॉर्ट खेलकर लौटे. स्टंप्स बिखेर गए.
4.5 ओवर: पाकिस्तान 34/4
IND vs PAK Live Score: बुमराह का अच्छा ओवर
जसप्रीत बुमराह का एक ओर अच्छा ओवर. इस ओवर से 4 रन आए हैं. 4 ओवर हो गए हैं और अभी तक स्पिनर्स को गेंद नहीं थमाई गई है. स्पिन को लेकर काफी बातचीत हुई थी. पाकिस्तान ने 3 विकेट गंवा दिए हैं और उन्होंने 3 विकेट गंवा दिए हैं. पाकिस्तान को 96 गेंद में 151 रन चाहिए. पाकिस्तान का रन रेट 6 का है और जरूरी रन रेट 9.50 के करीब.
4.0 ओवर: पाकिस्तान 25/3
IND vs PAK Live: बुमराह ने किया दूसरा शिकार
जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तानी कप्तान का शिकार किया. सलमान आगा आउट किया. हार्दिक पांड्या ने कैच पकड़ा. यह बहुत ही खराब शॉट था. एकदम आसान विकेट. उन्होंने अपना अगला पैर लाइन के पार जमाया और फिर मिड-विकेट के ऊपर से गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की. माइक हेसन खुश नहीं होंगे. पाकिस्तानी कप्तान का खराब प्रदर्शन. पाकिस्तान ने 2 ओवर में 3 विकेट गंवा दिए हैं.
2.0 ओवर: पाकिस्तान 13/3
IND vs PAK T20 World Cup Live: बुमराह ने किया शिकार
अब जसप्रीत बुमराह ने शिकार किया है. जसप्रीत बुमराह की शानदार फुल इनस्विंगर. सैम अयूब को बुमराह की फुल लेंथ गेंद की उम्मीद नहीं थी. शॉट खेलने में उन्हें बहुत देर हो गई, क्योंकि वह थोड़ा लाइन से बाहर चले गए थे. गेंद उनके बल्ले को नीचे लाने या पैर हटाने से पहले ही मिडिल स्टंप की सीध में फ्रंट पैड पर जा लगी. बुमराह को पता था कि उन्होंने विकेट ले लिया है. उन्होंने आत्मविश्वास से अपील की और अंपायर कुमार धर्मसेना ने गेंदबाज के पक्ष में फैसला सुनाने से पहले कुछ समय लिया. रिव्यू से भी नहीं बचे.
1.2 ओवर: पाकिस्तान 6/2
IND vs PAK Live: भारत को पहली सफलता
हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिलाई है. साहिबजादा फरहान आउट हुए. रिंकू सिंह ने कैच लपका. यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है. बुमराह पर हमला करने के लिए साहिबजादा फरहान पाकिस्तान का सबसे अच्छा विकल्प थे - उन्होंने अतीत में बुमराह की जमकर धुनाई की है, लेकिन भारत ने हार्दिक को नई गेंद देकर सलामी बल्लेबाज को जाल में फंसाया. अर्शदीप के न खेलने के कारण उन्हें ही गेंदबाजी करनी पड़ी और हार्दिक को पूरा श्रेय जाता है कि उन्होंने एक भी आसान गेंद नहीं दी.
0.4 ओवर: पाकिस्तान 0/1
IND vs PAK T20 World Cup Live: पाकिस्तान को मिला 176 का लक्ष्य
आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल आउट हुए और पाकिस्तान को जीत के लिए 176 का लक्य मिला है. आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने एक चौका और एक छक्का जड़ा है. अक्षर बड़ा शॉर्ट खेलने गए थे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. आखिरी दो गेंदों पर सिर्फ 1 रन आया. इससे पाकिस्तान को काफी खुशी होगी. ईशान किशन की तूफानी पारी काफी अहम है आज.
20.0 ओवर: भारत 175/7
IND vs PAK Live Score: शिवम दुबे रन आउट
शिवम दुबे रन आउट हुए. यहां दूसरा रन था ही नहीं. रिंकू ने शॉर्ट लेंथ की गेंद को कवर के ऊपर से मारा. दुबे को लगा कि दूसरा रन बन सकता है, इसलिए वह दौड़े. रिंकू ने मना कर दिया और दुबे को रिवर्स होकर पूरी लंबाई तक दौड़ना पड़ा. नवाज ने कीपर को अच्छा थ्रो फेंका, जिसने कैच को काफी पहले ही पकड़ लिया. दुबे रिंकू से खुश नहीं हैं. क्या उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है? लेकिन मैदान से बाहर जाते हुए वह ठीक लग रहे हैं. शिवम दुबे 17 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए.
19.5 ओवर: भारत 175/7
IND vs PAK Live Score: आखिरी ओवर
आखिरी ओवर बाकी है. दुबे और रिंकू सिंह स्ट्राइक पर हैं. शाहीन ओवर फेंकने आएंगे. देखना होगा कि कितना स्कोर होता है.
19.0 ओवर: भारत 159/5
IND vs PAK Live Score: भारत को पांचवां झटका
भारत को पांचवां झटका लगा है. उस्मान ने कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट झटका है. सैम अयूब ने उनका कैच लपका. आखिरकार उस्मान तारिक ने अपने स्पेल की आखिरी गेंद से ठीक पहले विकेट ले लिया. उन्होंने थोड़ी देर रुककर यह सपाट गेंद फेंकी. स्काई ने मिड-विकेट के ऊपर से शॉट लगाने के लिए थोड़ा आगे बढ़कर शॉट खेला. शॉट सही समय पर नहीं लगा और आरपीएस की बड़ी बाउंड्री के कारण गेंद बाउंड्री तक नहीं जा सकी. सूर्यकुमार यादव कैच आउट हुए.
18.5 ओवर: भारत 159/5
IND vs PAK Live Score: आखिरी के 2 ओवर बाकी
अब आखिरी के 2 ओवर बाकी हैं. पिछले ओवर से 14 रन आए हैं. सूर्या ने चौके से ओवर की शुरुआत की थी और फिर पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा था. भारत का स्कोर 150 पार हो चुका है. क्या सूर्या आज अपना अर्द्धशतक लगा पाएंगे? उस्मान तारिक अगला ओवर फेंकने आएंगे. इस पिच पर बल्लेबाजी मुश्किल लग रही है. 170 का स्कोर भी काफी होगा.
18.0 ओवर: भारत 154/4
IND vs PAK Live Score: आखिरी ओवर से आए 9 रन
आखिरी ओवर से 9 रन आए. अभी क्रीज पर शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव मौजूद है. टीम इंडिया क्या 180 से अधिक का स्कोर कर पाएगी या नहीं, यह सिर्फ और सिर्फ इस पर निर्भर करेगा कि भारतीय कप्तान कब तक क्रीज पर रहेंगे. सूर्यकुमार यादव खेल रहे हैं.
16.0 ओवर: भारत 136/4
IND vs PAK Live Score: सैम अयूब के ओवर पूरे
सैम अयूब के ओवर पूरे हुए. आखिरी ओवर से 2 रन आए. सैम हैट्रिक से चूक गए. अब आखिरी के 5 ओवर बाकी हैं. अचानक से यह पिच बहुत मुश्किल हो गई है. इस पर बल्लेबाजी नहीं हो पा रही है. भारत का रन रेट 9 से नीचे का है.
15.0 ओवर: भारत 127/4
IND vs PAK Live: हार्दिक हुए गोल्डन डक
IND vs PAK Live: हार्दिक पांड्या हुए गोल्डन डक. आते ही मारने गए थे. बाबर आज़म ने कैच पकड़ा. गेंद काफी ऊंची उठी. हार्दिक इन दिनों स्पिनर पर सीधे हमला कर रहे हैं. अपनी टीम की मजबूत स्थिति को देखते हुए उन्होंने जोखिम उठाया. लेकिन इस कैरम बॉल को उन्होंने ठीक से नहीं खेला. साइम अयूब ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंककर हार्दिक को खेलने के लिए मजबूर किया, यह उनकी समझदारी थी. गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगकर आसमान में चली गई. लॉन्ग-ऑफ ने इसे बहुत अच्छे से परखा और साइम अयूब हैट्रिक पर हैं. वह जोश में हैं.
14.3 ओवर: भारत 126/4
IND vs PAK T20 World Cup Live: तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट
IND vs PAK Live: सैम अयूब ने तिलक वर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया. तिलक वर्मा गेंद को मिस कर गए. गेंद फुल लेंथ की थी और स्टंप्स पर लगी, तिलक ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की. तिलक ने शॉट जल्दी खेल दिया था. राउंड द विकेट से गेंद मिडिल स्टंप की सीध में लगी और जब ऐसा होता है तो गेंद इतनी सीधी हो जाती है कि फिंगर ऊपर उठ जाती है. तिलक रिव्यू का समय बर्बाद किए बिना पवेलियन लौट गए. तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में 25 रन बनाए हैं.
14.2 ओवर: भारत 126/3
IND vs PAK Live: ड्रिंक्स का समय है अब
अब ड्रिंक्स का समय है. देखना होगा कि सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्या अप्रोच अपनाते हैं. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच साझेदारी बढ़ती जा रही है. गौतम गंभीर मैदान पर आए थे और उन्होंने तिलक वर्मा को कुछ कहा था. अब आखिरी के 6 ओवर में किस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, दोनों बल्लेबाज देखना मजेदार होगा.
14.0 ओवर: भारत 125/2
IND vs PAK T20 World Cup Live: 9 से ऊपर है रन रेट
भारत अगर ऐसे ही खेलते रहा तो टीम इंडिया आसानी से 180 से अधिक का स्कोर कर लेगी. आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. अभी तक सिर्फ एक ओवर तेज गेंदबाज ने कराया है. तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की साझेदारी 30 रनों की हो चुकी है. आखिरी 5 ओवर में 36 रन आए हैं. भारत का रन रेट 9 से अधिक का है.
13.0 ओवर: भारत 118/2
IND vs PAK Live: आखिरी ओवर से आए 10 रन
आखिरी ओवर से 10 रन आए हैं. तिलक ने ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था. ओवर की आखिरी गेंद पर लेगबाइ का सिंगल आया. सूर्या के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील हुई थी. अंपायर ने नॉट-आउट दिया था और बॉल ट्रैकिंग में दिखा कि यह अंपायर्स कॉल होती.
12.0 ओवर: भारत 108/2
IND vs PAK Live Score: भारत का स्कोर 100 पार
तिलक वर्मा ने छक्के से मोहम्मद नवाज़ का स्वागत किया. अब तक शांत रहे तिलक वर्मा को किशन के साथ साझेदारी में ज्यादा मौके नहीं मिले थे और अब उन्होंने अपना पहला छक्का लगाया. गेंद ऑफ स्टंप से काफी बाहर थी. तिलक ने आगे बढ़कर शॉट खेला और गेंद को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का कर दिया. टाइमिंग कमाल की थी. इस छक्के के साथ ही भारत का स्कोर 100 पार हुआ.
11.0 ओवर: भारत 104/2
IND vs PAK Live Score: उस्मान को आते ही जड़ा चौका
उस्मान तारिक अटैक पर आए थे और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आते ही चौका जड़ा है. आखिरी ओवर से 6 रन आए. हालांकि, तिलक को थोड़ी मुश्किल जरूर हुई. तिलक वर्मा अभी तक एंकर रोल में थे. लेकिन अब वो अपने हाथ जरूर खोलेंगे. भारत का स्कोर 100 के करीब है.
11.0 ओवर: भारत 98/2
IND vs PAK Live Score: उस्मान अटैक पर
आखिरी ओवर से 3 रन आए हैं. ईशान के आउट होने के बाद बैटिंग अचानक से मुश्किल लग रही है. जिस गेंदबाज की सबसे अधिक चर्चा थी उस्मान तारिक, वो अब एक्शन में है. देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज उन्हें किस तरह से खेलते हैं.
10.0 ओवर: भारत 92/2
IND vs PAK T20 World Cup Live: कप्तान सूर्या आए हैं अब
ईशान किशन अपना काम कर चुके हैं और अब क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं. आखिरी ओवर से एक विकेट और 7 रन आए हैं. भारत का रन रेट 10 के करीब है. बीते 5 ओवर में 53 रन आए हैं. अब सूर्या का असली टेस्ट होगा.
9 ओवर: भारत 89/2
IND vs PAK Live Score: कोलंबो में थमा ईशान किशन का तूफान
चलिए ईशान किशन का तूफान थम गया है. सैम अयूब ने ईशान किशन को बोल्ड किया. गेंद काफी घूमी है. पाकिस्तान ने राहत की सांस ली. खतरनाक ईशान किशन चुनौतीपूर्ण पिच पर 40 गेंदों में 77 रन बनाकर लौट रहे हैं. लेकिन उन्होंने अपना काम कर दिया है. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़े हैं.
8.4 ओवर: भारत 88/2
IND vs PAK Live: ईशान किशन लगाएंगे शतक?
IND vs PAK Live Score: ईशान किशन बनाएंगे इस वर्ल्ड कप का पहला शतक? जिस तरह से वो खेल रहे हैं, उससे कुछ भी हो सकता है. भारत का रन रेट 10 से अधिक का है. टीम इंडिया यहां पर ऐसे ही बैटिंग करते रहना चाहेगी. ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में है. पाकिस्तानी गेंदबाजों को दहला रहे हैं.
IND vs PAK Live Score: ईशान किशन को लगी चोट
किशन का इलाज चल रहा है और वह पीठ के बल लेटे हुए हैं. फिजियोथेरेपिस्ट उनके दाहिने पैर को स्ट्रेच कर रहे हैं तब ईशान दर्द से कराह रहे हैं. क्या रिवर्स-स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में गिरने से उसे चोट लगी? दो मिनट से ज़्यादा समय बीत चुका है और किशन अभी भी लेटे हुए हैं. पिछले ओवर में उन्होंने 17 रन कूटे हैं. ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा था. जबकि तीसरी गेंद पर चौका.
8.0 ओवर: भारत 82/1
IND vs PAK Live: 13 रन आए ओवर से
ईशान किशन के इस ओवर से 13 रन आए हैं. उन्होंने ओवर की शुरुआती लगातार तीन गेंदों में तीन चौके जड़े. ईशान किशन पाकिस्तानी गेंदबाजों को कूट रहे हैं. भारत का रन रेट 9 पार हुआ. इसी तरह की पारी की उम्मीद थी टीम इंडिया को.
7.0 ओवर: भारत 65/1
IND vs PAK Live: ईशान किशन ने 27 गेंदों में ठोकी फिफ्टी
IND vs PAK Live Score: ईशान किशन ने 27 गेंदों में ठोकी फिफ्टी है. अबरार आए थे और चौके के साथ उनका स्वागत किया है. लगातार दो चौके के साथ उन्होंने अपना पचासा पूरा किया है. डगआउट में सभी भारतीय खिलाड़ी उनके लिए ताली बचा रहे हैं. जिस तरह की पिच है. उससे तो पाकिस्तान पर ही प्रेशर होगा. क्योंकि 5 गेंदों का यह चौथा चौका है.
IND vs PAK Live Score: पावरप्ले पूरा
IND vs PAK Live Score: पावरप्ले पूरा हुआ. ईशान किशन अपने अर्द्धशतक की ओर हैं. वह 25 गेंदों में 42 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत का रन रेट 8.67 का है. आखिरी ओवर से 11 रन आए हैं. अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाजी किस तरह से खेलते हैं. पिच आसान नहीं है. मुश्किल होने जा रही है पाकिस्तान को भी.
6.0 ओवर: 52/1
IND vs PAK Live Score: ईशान का आक्रमण जारी
IND vs PAK Live Score: ईशान किशन का आक्रमण जारी है. अबरार अहमद के आखिरी ओवर में उन्होंने एक छक्का और एक चौका बटोरा है. ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने छक्का जडा. जबकि चौथी गेंद पर बाउंड्री बटोरी थी. आखिरी ओवर से 11 रन आए हैं. अब पावरप्ले की आखिरी 6 गेंद बची हैं. देखना होगा कि इस ओवर से कितने रन आते हैं. भारत का रन रेट 8 के नीचे का है. पिच पर गेंद फंस रही है. बल्लेबाजी इतनी भी आसान नहीं है.
5.0 ओवर: भारत 41/1
IND vs PAK Live Score: भारत का रन रेट 8 से नीचे
भारत का रन रेट अभी भी 8 से नीचे हैं. आखिरी ओवर से सिर्फ 5 रन आए हैं. सैम अयूब आए थे यह ओवर फेंकने. पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार है. यह आसान नहीं होने वाला है. अगला ओवर भी स्पिनर होगा. ईशान किशन और तिलक को संभल कर खेलना होगा. पावरप्ले के दो ओवर बचे हैं, देखना होगा भारत कितना ओर स्कोर करता है. किशन डाइव से बचे हैं ओवर की आखिरी गेंद पर.
4.0 ओवर: भारत 30/1
IND vs PAK Live Score: रूककर आ रही गेंद
गेंद काफी रूककर आ रही है. ईशान किशन मारकर खेल रहे हैं. उन्होंने अपना काम जारी रखा है. यह भी अच्छी स्थिति है. कप्तान सलमान दूसरा ओवर फेंकने आए. आखिरी ओवर स 9 रन आए हैं. ईशान ने चौके के साथ सलमान का स्वागत किया था. पिच बिल्कुल भी आसान नहीं है.
3.0 ओवर: भारत 25/1
IND vs PAK Live Score: ईशान किशन का तूफान
IND vs PAK Live Score: ईशान किशन का तूफान आया है. विकेट गिरा था और फिर उन्हें स्ट्राइक मिली और उन्होंने आते ही छक्का जड़ा. अगली गेंद पर चौका. इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक के बल्ले से चौका आया. माइंडसेट साफ है. मारकर खेलेंगे. ईशान किशन और तिलक वर्मा भारत के लिए पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बटोरना चाहते हैं.
2.0 ओवर: भारत 16/1
IND vs PAK Live Score: अभिषेक शर्मा आउट
पाकिस्तानी कप्तान की चाल कामयाब हुई. अभिषेक शर्मा पवेलियन लौटे. कप्तान सलमान आगा खुद आए थे गेंदबाजी करने और ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने अभिषेक को शिकार बनाया. शाहीन अफरीदी ने कैच पकड़ा. सलमान का ओपनिंग बॉलिंग करना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ है. पहले मैच में शून्य पर आउट, और आज भी अभिषेक शून्य पर आउट. इस टूर्नामेंट में अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं. गेंद अंदर की ओर आ रही थी. शायद पुल करने के लिए काफी छोटी नहीं थी, फिर भी उन्होंने शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद मिड-ऑन की तरफ चली गई. पाकिस्तान के लिए क्या शानदार शुरुआत है. अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए.
1.0 ओवर: भारत 1/1
IND vs PAK Live Score: सलमान आगा आए गेंदबाजी करने
IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. पाकिस्तानी कप्तान ने पहला ही ओवर सलमान आगा को थमाया है. यह चौंकाने वाला फैसला. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी क्रीज पर है.
IND vs PAK Live Score: अब राष्ट्रगान का समय
अब समय हो चला है राष्ट्रगान का. दोनों देशों के खिलाड़ी मैदान पर है. राष्ट्रगान के बाद बल्लेबाजी शुरू होगी.
IND vs PAK Live Score: क्या हैं आंकड़े
इस विश्व कप में प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीनों मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. पहली पारी का औसत 171 रन है. इस टूर्नामेंट से पहले इस मैदान पर खेले गए आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सभी मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते थे.
IND vs PAK Live Score: क्या बोले पाकिस्तानी कप्तान
सलमान आगा ने कहा,"हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. पिच थोड़ी चिपचिपी लग रही है, इसलिए हमें लगता है कि इससे शुरुआती कुछ ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिलेगी, इसलिए हम इसका फायदा उठाना चाहते हैं. यह एक बड़ा मैच है. हम सब जानते हैं. लेकिन हमारी टीम में हम सब अब बहुत तनावमुक्त हैं. हम सिर्फ मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इस चुनौती के लिए बहुत उत्साहित हैं. हम पिछले छह महीनों से इसी तरह की पिचों पर खेलते आ रहे हैं. इसलिए हमें इन पिचों पर खेलने का अनुभव है. हम बिना किसी बदलाव के उतरे हैं."
IND vs PAK Live Score: क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव
टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा,"हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. हमने यहां के नतीजे देखे हैं, और हमने पिछले दो मैचों में पहले बल्लेबाजी की है और दोनों में ही जीत हासिल की है. इसलिए हम कुछ भी बदलना नहीं चाहते. मुझे लगता है कि यह कहना आसान है कि यह सिर्फ एक और मैच है, लेकिन यह एक बड़ा अवसर है. ये मैच हमेशा बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन साथ ही, आपको यह भी पता होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं. यही ज्यादा महत्वपूर्ण है. वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें, अपने कौशल पर भरोसा रखें, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और खुद पर भरोसा रखें. यह खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है. किसी भी दिन, अगर आप अच्छा खेल रहे हैं, तो कोई भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है. दो बदलाव. अभिषेक शर्मा टीम में आए हैं और कुलदीप यादव अर्शदीप सिंह की जगह आए हैं."
IND vs PAK T20 WC Live Score: ऐसी हैं प्लेइंग इलेवन
भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (डब्ल्यू), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक
IND vs PAK T20 WC Live Score: अर्शदीप ड्रॉप, कुलदीप-अभिषेक की एंट्री
IND vs PAK T20 WC Live Score: भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने एक बार फिर हाथ नहीं मिलाया है. दोनों ने एक बार फिर हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया. एक दूसरी की तरफ देखा तक नहीं. भारतीय टीम दो बदलावों के साथ उतरी है. अभिषेक की वापसी हुई है. अर्शदीप को बाहर होना पड़ा है, कुलदीप आए हैं. पाकिस्तान बिना किसी बदलाव के उतरी है.
IND vs PAK T20 WC Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस
IND vs PAK T20 WC Live Score: सिक्का उछालेंगे सूर्यकुमार यादव और दूसरी तरफ हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा. सिक्का उछालेंगे सूर्यकुमार यादव और यह गिरा है पाकिस्तान के पक्ष में. पाकिस्तानी कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.
IND vs PAK T20 WC Live Score: जय शाह और मोहसिन नकवी भी मौजूद
जय शाह, अरुण धूमल और राजीव शुक्ला को देखा गया है. वे वीवीआईपी एन्क्लोजर में हैं, जहां मोहसिन नकवी और सलमान नसीर भी हैं.
IND vs PAK T20 WC Live Score: टॉस टाइम
टॉस का टाइम हो चुका है. दोनों देशों के कप्तान नजर आ रहे हैं. अभी तक कोई बारिश नहीं हुई है.
IND vs PAK T20 WC Live Score: रोहित शर्मा भारतीय खिलाड़ियों के साथ
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर है और वो भारतीय खिलाड़ियों से गले मिल रहे है. अभी तक मौसम साफ है. रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एम्बेसडर हैं.
IND vs PAK Live Score: क्या अर्शदीप आज नहीं खेलेंगे?
अर्शदीप बालकनी में गानों की धुन पर थिरक रहा है. Hanumankind की परफॉर्मेंस जारी है. अर्शदीप को लेकर कहा जा सकता है कि वह शायद ही आज खेलेंगे.
IND vs PAK Live Score: कुलदीप खेलेंगे तो हैरानी होगी- गावस्कर
IND vs PAK Live Score: सुनील गावस्कर ने कहा है कि अगर अर्शदीप को ड्रॉप किया गया और उनकी जगह कुलदीप यादव खेलेंगे तो उन्हें काफी हैरानी होगी.
IND vs PAK Live Score: अभी तक ठीक है मौसम
अभी तक मौसम ठीक है. कोई वादा नहीं कर सकते, लेकिन फिलहाल क्रिकेट के लिए मौसम अनुकूल दिख रहा है. बहुत कुछ पिच पर निर्भर करेगा. आरपीएस की पिच आमतौर पर धीमी होती है, जिससे पहले बल्लेबाजी करना बेहतर रहेगा, लेकिन ओस की संभावना के चलते यह फैसला उतना आसान नहीं है.
IND vs PAK Live Score: Hanumankind ने दी परफॉर्मेंस
Hanumankind ने किया फैंस का मनोरंजन
HanumanKind 🔥🔥🔥🔥#INDvsPAK pic.twitter.com/WxRXW9JQPe
— Steve 😎 (@cristiano_2911) February 15, 2026
IND vs PAK Live Score: Hanumankind की परफॉर्मेंस शुरू
मैच से पहले Hanumankind की परफॉर्मेंस शुरू हो चुकी है.
IND vs PAK Live Score: बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है
IND vs PAK Live Score: विमल मोहन ने हमें बताया है कि बुमराह और दुबे ने अपनी रन-अप की रूपरेखा तैयार कर ली है. अगर कुलदीप को अर्शदीप की जगह मौका दिया जाता है तो वह दुबे को जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी करनी पड़ सकती है. इस बीच, पाकिस्तानी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ बातचीत कर रहे हैं. टीम मैनेजर भी वहीं हैं. माइक हेसन फखर जमान से लंबी बातचीत कर रहे हैं.
IND vs PAK Live Score: बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है
जिसका डर था वही हुआ. मैच की शुरुआत अभी हुई नहीं है, लेकिन कोलंबो में बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है. टॉस 6:30 बजे होना है. दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी है.
IND vs PAK Live Score: क्या होगी पाकिस्तानी की XI
यह भी देखना मजेदार होगा कि क्या आज पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होगा या फिर वह 5 स्पिनर के साथ ही जाएंगे. इसकी संभावना अधिक है कि अमेरिका के खिलाफ जिस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी, उसी इलेवन के साथ आज खेलेगी.
IND vs PAK Live: किसकी जगह आएंगे कुलदीप?
कुलदीप यादव का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है. उन्हें कोलंबो की परिस्थितियां भी फायदा देंगी. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस महामुकाबले की प्लेइंग इलेवन में अगर उन्हें जगह मिलती है तो वह किसकी जगह आएंगे? क्या वह अर्शदीप होंगे, जिन्हें बाहर बैठना पड़ेगा.
IND vs PAK Live: अभिषेक खेलेंगे आज का मुकाबला
पेट की समस्या के कारण पिछला मैच न खेल पाने वाले अभिषेक शर्मा भारत के लिए वापसी कर रहे हैं. स्टेडियम में मौजूद हमारे रिपोर्टर विमल मोहन के अनुसार, वह पिच पर कुछ अभ्यास कर रहे हैं. इसलिए उनका खेलना लगभग तय है. साथ ही, तेज गेंदबाज की जगह एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाने पर भी विचार किया जा सकता है.
IND vs PAK Live Score: स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी स्टेडियम पहुंच चुकी है.
#WATCH | Colombo, Sri Lanka: Indian Cricket Team arrive at the R. Premadasa Stadium in Colombo for their match against Pakistan
— ANI (@ANI) February 15, 2026
#INDvPAK #ICCMensT20WorldCup pic.twitter.com/V77MUKAG1M
IND vs PAK Live Score: स्टेडियम पहुंची पाकिस्तानी टीम
महामुकाबले के लिए पाकिस्तानी टीम स्टेडियम पहुंच चुकी है.
#WATCH | Colombo, Sri Lanka: Pakistan Cricket Team arrive at the R. Premadasa Stadium in Colombo for their match against India #INDvPAK #ICCMensT20WorldCup pic.twitter.com/nw3vuS6N3i
— ANI (@ANI) February 15, 2026
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Score: संजय मांजेरकर ने हैंडशेक को लेकर दी नसीहत
पहलगाम आतंकी हमले के बाद एशिया कप में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में दोनों देशों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था. तब नो हैंडशेक की पॉलिसी पर बड़ा बवाल मचा था. अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने हाथ न मिलाने की नीति को लेकर बड़ी नसीहत दी है.
IND vs PAK Weather Live Updates:आसमान में छाए हैं बादल लेकिन...
IND vs PAK Live Score: क्या है ताजा अपडेट
देखिए ताजा अपडेट क्या हैं कोलंबो में स्टेडियम के बाहर मौजूद हैं हमारे रिपोर्ट्स विमल मोहन.
🔴WATCH LIVE | ▶️भारत VS पाकिस्तान मुकाबला, NDTV पर सबसे बड़े एक्सपर्ट
— NDTV India (@ndtvindia) February 15, 2026
▶️स्टूडियो में दिग्गज क्रिकेटर, रन 'युद्ध' पर दमदार पैनल#IndVsPak | #T20WorldCup2026 https://t.co/hZvqoMhGTw
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Score: इस पिच का होगा इस्तेमाल
आज पिच नंबर 4 का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका मतलब है कि एक स्क्वायर बाउंड्री दूसरी से काफी दूर होगी. अगर कोई दाएं हाथ का बल्लेबाज मलिगावाट्टे छोर पर बल्लेबाजी कर रहा है, तो पॉइंट बाउंड्री लगभग 75 मीटर और एक्स्ट्रा-कवर बाउंड्री 79 मीटर दूर होगी, जबकि स्क्वायर लेग बाउंड्री 68 मीटर और मिडविकेट बाउंड्री 69 मीटर दूर होगी.
IND vs PAK Colombo Weather Live Updates: 5 बजे के आस-पास बदलेगा मौसम
AccuWeather के अनुसार, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 5 बजे के बाद बारिश होने की संभावना है. यह भारत-पाकिस्तान मैच से ठीक 2 घंटे पहले का समय है. पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश की 63% संभावना है, जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे.
IND vs PAK Live Score: क्या बोले नवजोत सिद्धू
IND vs PAK Live Score: नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत के सलामी बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जमकर तारीफ की है. स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि अगर ये दोनों पांच ओवर तक टिके रहे, तो पाकिस्तान को जान के लाले पड़ जाएंगे.
IND vs PAK T20 World Cup LIve Score: क्या बोले रहे दिग्गज
एनडीटीवी पर इस मेगा मुकाबले को लेकर खास शो में कपिल देव और शोएब मलिक जैसे दिग्गजों ने हिस्सा लिया था. जानें क्या बोले हैं दिग्गज
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Score: Hanumankind करेंगे परफॉर्म
धुरंधर के गानों पर परफॉर्म करेंगे Hanumankind. इस मैच में उनकी परफॉर्मेंस शाम 6 बजे से शुरू होगी.
IND vs PAK Colombo Weather Live Updates: आसमान में छाए हैं काले बादल, तैयारी जोरों पर
आसमान में काले बादल छाए हैं. लेकिन तैयारी जोरों पर हैं. अभी बारिश के आसार नहीं है. हालांकि, उमस और गर्मी अधिक है. मौसम विभाग की मानें तो शाम 5 बजे से बारिश हो सकती है.
Ind vs Pak ⚔️ pic.twitter.com/43dDdcKEmO
— Baljeet Singh (@ImTheBaljeet) February 15, 2026
IND vs PAK Live Score: श्रीलंका में सबसे अधिक जीत
श्रीलंका में 10 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाली एकमात्र टीमें भारत और पाकिस्तान हैं, जो उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में उनकी सहजता को रेखांकित करती हैं.
| श्रीलंका में सबसे अधिक जीत (विदेशी टीम द्वारा) | ||||
| टीम | मैच | जीत | हार | जीत-हार प्रतिशत |
| भारत | 19 | 15 | 4 | 79 |
| पाकिस्तान | 15 | 11 | 4 | 73 |
| ऑस्ट्रेलिया | 15 | 9 | 6 | 60 |
| वेस्टइंडीज | 14 | 8 | 5 | 62 |
| साउथ अफ्रीका | 13 | 7 | 5 | 58 |
IND vs PAK T20 World Cup Live Score: रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेगी टीम इंडिया
भारत का अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 7-1 का रिकॉर्ड आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड है.
| टी20 वर्ल्ड कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन | |||||
| टीम | विरोधी | मैच | जीत | हार | जीत-हार प्रतिशत |
| भारत | पाकिस्तान | 8 | 7 | 1 | 88 |
| ऑस्ट्रेलिया | बांग्लादेश | 6 | 6 | 0 | 100 |
| पाकिस्तान | बांग्लादेश | 6 | 6 | 0 | 100 |
| श्रीलंका | वेस्टइंडीज | 8 | 6 | 2 | 75 |
| वेस्टइंडीज | इंग्लैंड | 8 | 6 | 2 | 75 |
IND vs PAK Live Score: श्रीलंका को सीधा फायदा
प्रेमदासा स्टेडियम तक 20 मिनट की ड्राइव के दौरान रेहान फर्नांडो उत्साहित हैं लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच को लेकर नहीं जिसने लाखों प्रशंसकों को स्टेडियम, अपने घर, पब और सोशल मीडिया पर व्यस्त रखा है. फर्नांडो ने कहा,"रविवार को मुझे स्टेडियम छोड़ने और लेने के लिए उबर के बहुत सारे अनुरोध मिलने वाले हैं. सुजुकी एवरी को ईंधन से भरा रखना होगा और भीड़भाड़ वाले समय के लिए तैयार रहना होगा." उन्होंने कहा,"मैंने सुना है कि सारे टिकट बिक चुके हैं. कौन जाने. शायद मुझे कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसे मिल जाएं."
शहर के एक मशहूर बार के स्टोर मैनेजर माइकल अमरासिरी ने कहा,"हमें अपने ग्राहकों के लिए बैठने की जगह ढूंढने में मुश्किल हो रही है. आम तौर पर सप्ताहांत में अच्छी भीड़ होती है, लेकिन हमने इस तरह की भीड़ की उम्मीद नहीं की थी." अमरासिरी ने कहा,"पिछले सप्ताह तक हमें यह सुनिश्चित नहीं था कि मैच होगा या नहीं. पाकिस्तान द्वारा इस मैच का बहिष्कार करने के फैसले की घोषणा के बाद हमें कमरों की बुकिंग रद्द करने के कुछ अनुरोध भी मिले थे."
IND vs PAK Live Updates: आज जिन मैचअप पर नजरें होंगीं
आज जिन मैचअप पर नजरें होंगीं वो है
- बुमराह बनाम फरहान,
- शाहीन बनाम अभिषेक
- अयूब बनाम किशन
- अबरार बनाम सूर्यकुमार
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Score: पाकिस्तान बहुत कमजोर: धोनी के कोच
महेंद्र सिंह धोनी के कोच एमपी सिंह ने कहा,"टी20 में कोई गुंजाइश नहीं होती है. दो टीमों में से कोई भी टीम कागज पर मजबूत हो या कमजोर हो, अगर एक-दो ओवर रन पड़ गए, या आप एक-दो ओवर रन नहीं बना पाए, या कुछ कैच छूट गए तो मैच हाथ से फिसल सकता है. वैसे पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम बहुत मजबूत है. मैं भारतीय होने के नाते ऐसा नहीं कह रहा, बल्कि वास्तव में कागज पर हम बेहतर हैं. हमारी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डर उनसे बेहतर हैं."
भारतीय टीम में सुधार की गुंजाइश पर उन्होंने कहा कि हर गेंद पर बड़े शॉट लगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. यूएसए के खिलाफ मैच में भारतीय टीम को हुई मुश्किल पर एमपी सिंह ने कहा कि,"नई टीम को हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए. यूएसए में भी भारतीय खिलाड़ी भरे हुए हैं. हमें हर मैच को योजना बनाकर और उसी के मुताबिक खेलना चाहिए."
अभिषेक शर्मा की भूमिका से जुड़े सवाल पर एम पी सिंह ने कहा,"हमें किसी खास खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. हमारे पास कम से कम छठे नंबर तक अच्छी बल्लेबाजी है. मैच जीतने के लिए हमें पूरे बीस ओवर खेलना होगा और सभी बल्लेबाजों को प्रदर्शन करना होगा."
IND vs PAK Live Score: मैच से पहले भिड़े फैंस
श्रीलंका के कोलंबो में आज टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने के लिए हजारों फैन्स पहुंच रहे हैं, इसी दौरान NDTV से बात करते हुए स्टेडियम के बाहर पाक और इंडिया के फैंस आपस में भिड़ गए.
श्रीलंका के कोलंबो में आज टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने के लिए हजारों फैन्स पहुंच रहे हैं, इसी दौरान NDTV से बात करते हुए स्टेडियम के बाहर पाक और इंडिया के फैंस आपस में भिड़ गए!#IndVsPak | #T20WorldCup2026 | @Vimalsports pic.twitter.com/Yb6Zj5YRxr
— NDTV India (@ndtvindia) February 15, 2026
IND vs PAK Live Score: बिना रोहित-कोहली के मैच
रोहित या कोहली के बिना खेला गया आखिरी भारत-पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला 2007 में किंग्समीड में हुआ ग्रुप मैच था. जिसे भारत ने बॉल-आउट से जीता था. भारत ने सभी प्रारूपों में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले आठों मैच जीते हैं.
IND vs PAK Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले
टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले
- 14 सितंबर 2007: मैच 141-141 रनों से बराबरी पर रहा
- 24 सितंबर 2007: भारत 5 रनों से जीता
- 30 सितंबर 2012: भारत 8 विकेट से जीता
- 21 मार्च 2014: भारत 7 विकेट से जीता
- 19 मार्च 2016: भारत 6 विकेट से जीता
- 24 अक्टूबर 2021: पाकिस्तान 10 विकेट से जीता
- 23 अक्टूबर 2022: भारत 4 विकेट से जीता
- 9 जून 2024: भारत 6 रनों से जीता
IND vs PAK Colombo Weather LIVE Updates: गर्मी और उमस अधिक
कोलंबो में गर्मी अधिक है और उमस भी. देखना दिलचस्प होगा कि बारिश कब आती है. फिलहाल बारिश के आसार नहीं है. थोड़ी देर पहले जो बादल छाए थे वो अब छटते जा रहे हैं.
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Weather LIVE Updates: कोलंबो में अचानक बदला मौसम
तो चलिए जिसको लेकर डर था, वो होने जा रहा है, ऐसा लग रहा. कोलंबो में अचानक मौसम बदला है. आसमान में काले बादल छाए हैं. ग्राउंड पर मौजूद रिपोर्ट्स की मानें तो स्टेडियम में फ्लड लाइट जला दी गई है.
IND Vs PAK Live: कुलदीप को मिलेगा मौका?
रविवार शाम को होने वाले लीग मैच में भारतीय टीम में दो बदलाव होने की संभावना है. सलामी बल्लेबाज शर्मा, जो अब टीम में वापसी कर रहे हैं, संजू सैमसन की जगह ईशान किशन के साथ बल्लेबाजी करेंगे. पिच का जायजा लेने के बाद टीम ने कुलदीप को स्पिनर के रूप में शामिल करने का फैसला किया है. बाएं हाथ का यह स्पिनर आर प्रेमदासा स्टेडियम में काफी उपयोगी साबित हो सकता है. खासकर इसलिए क्योंकि यहां की बाउंड्री लंबी हैं और पारंपरिक रूप से स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है.
IND vs PAK Live Score: नो हैंडशेक रहेगा जारी- रिपोर्ट
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जिस पर सबकी नजरें थी, कि क्या भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी हाथ मिलाएंगे, ऐसा नहीं होने वाला है. कोलंबो में आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है. एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था और आज भी इसी लाइन पर दोनों चलने वाले हैं. टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव द्वारा पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से औपचारिक रूप से हाथ मिलाने की संभावना कम है. पिछले साल एशिया कप के दौरान भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था.
IND vs PAK live Score: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्पिनर
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्पिनर का प्रदर्शन जबरदस्त है. आज कुलदीप, अक्षर पेटल और वरुण चक्रवर्ती की तिकड़ी आज पाकिस्तान बल्लेबाजों को नचाएगी. कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट झटके हैं, जबकि अक्षर पटेल ने 5 और वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट झटके हैं.
IND vs PAK T20 World Cup LIVE Score: आगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो?
हालांकि, कोलंबो में अभी तक मौसम साफ है लेकिन बारिश कभी भी आ सकती है. ऐसे में फैंस की नजरें इस पर हैं कि क्या यह मुकाबला आज बारिश के कारण रद्द तो नहीं हो जाएगा? मौसम की भविष्यवाणी के हिसाब से इसका जवाब ना है. लेकिन अगर फिर भी भारत-पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा और दोनों देश ग्रुप ए से सुपर-8 का टिकट हासिल करेंगी.
IND vs PAK T20 World Cup LIVE Score: पहली बार फ्री में यू-ट्यूब पर लाइव होगा मैच
आईसीसी ने रविवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा था कि वह चुनिंदा देशों में भारत और पाकिस्तान के मैच का लाइव प्रसारण यू-ट्यूब पर दिखाएगा. हालांकि, कुछ रिजन में यह आईसीसी टी20 पर भी दिखाया जाएगा. भारतीय फैंस को हालांकि, इस बात के लिए निराशा हो सकती है कि आईसीसी भारत में यह लाइव नहीं दिखा पाएगा.
India vs Pakistan LIVE Updates:ऑपरेशन सिंदूर, एशिया कप; इस भारतीय फैन का जोश पाकिस्तान को परेशान कर देगा
कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर एक भारतीय क्रिकेट फैन ने कहा कि हमारी इंडियन एयर फोर्स और आर्मी ने जिस तरह बॉर्डर पर ऑपरेशन सिंदूर किया था, उसी तरह मुझे लगता है कि मुझे एशिया कप की छुपी हुई ट्रॉफी के लिए ऑपरेशन सिंदूर 2.0 करना पड़ेगा. कोई मुकाबला ही नहीं है.
#WATCH | Colombo, Sri Lanka: On India vs Pakistan #ICCT20WorldCup, a Indian cricket fan says, "... The way our Indian Air Force and Army carried out the Operation Sindoor on the border, the same way I think I have to do Operation Sindoor 2.0 for the Asia Cup trophy that is hidden… pic.twitter.com/BeOjvWSXUl
— ANI (@ANI) February 15, 2026
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: भारत-पाक मैच को लेकर रिंकू सिंह की बहन ने क्या कहा?
भारत बनाम पाकिस्तान ICCT20WorldCup मैच पर भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरा भाई आज चौके‑छक्के लगाकर भारतीय टीम को मैच जिताए.वह इसी तरह खेलता रहे और अपना बेहतरीन प्रदर्शन देता रहे…पूरी भारतीय टीम अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी.
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: कुलदीप की फिरकी से सहम जाएगा पाकिस्तान, कोच का जोश हाई
आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत और पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारतीय खेमे का जोश सातवें आसमान पर है. कानपुर में कुलदीप यादव के बचपन के कोच और मेंटर कपिल पाण्डेय ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस मैच में कुलदीप की चाइनामैन गेंदबाजी पाकिस्तान के लिए मुसीबत का सबब बनेगी.
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: अयोध्या में भारत की जीत के लिए हवन और पूजा
अयोध्या के संत आज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले ICC टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले टीम इंडिया की जीत के लिए हवन और पूजा कर रहे हैं.
#WATCH | Uttar Pradesh | Saints in Ayodhya perform hawan and pooja for Team India's victory ahead of their match of the ICC T20 World Cup against Pakistan today. pic.twitter.com/G7fgBb10zy
— ANI (@ANI) February 15, 2026
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: हमें चिंता करने की जरूरत नहीं- नयन मोंगिया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर नयन मोंगिया ने भारत‑पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले कहा कि टी20 फॉर्मेट ऐसा है जिसमें मैच एक ही गेंद पर बदल सकता है, इसलिए हमें सतर्क रहना होगा, लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में खेल रही है और कप्तान भी आगे से नेतृत्व कर रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि हमें किसी बात की चिंता करनी चाहिए.
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: पाक के खिलाफ शतक लगाएंगे ईशान किशन- कोच
कोलकाता में ईशान किशन के कोच ने विश्वास जताया है कि विकेटकीपर‑बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले आगामी वर्ल्ड कप मुकाबले में शतक लगाएंगे।
VIDEO | Kolkata, West Bengal: Ishan Kishan’s coach expressed confidence that the wicketkeeper-batter will score a century against Pakistan in the upcoming World Cup clash.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/maRoYJOulj
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Updates: नेट रन रेट की रेस में भारत आगे
पॉइंट्स टेबल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ग्रुप A में चार पॉइंट्स और +3.050 के नेट रन रेट (NRR) के साथ टॉप पर है, वहीं पाकिस्तान भी चार पॉइंट्स और +0.932 के NRR के साथ दूसरे नंबर पर है.
Colombo Weather; Live Updates IND vs PAK T20 World Cup 2026: क्या कोलंबो में भारत-पाक मैच पर है बारिश का साया? यहां जानिए
कोलंबो में आज थोड़े बादल छाए हुए हैं. कल शाम हल्की बारिश हुई थी, लेकिन आज मौसम सूखा रहने का अनुमान है. हालांकि, श्रीलंका में दूसरी जगहों पर, खासकर पूर्वी और दक्षिणी प्रांतों में दोपहर 1.00 बजे के बाद भारी बारिश होगी, लेकिन कोलंबो पश्चिमी प्रांत में है, जहां मौसम सूखा रहने की उम्मीद है, मगर रात में धुंध रहेगी.
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत के खिलाफ मैच से पहले पूर्व क्रिकेटरों ने उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर किया रिएक्ट
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले लगातार चर्चाओं में रहे उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन को लेकर विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी राय दी है.
सौरव गांगुली
"कुछ भी मुश्किल नहीं है, वह (तारिक) एक ऑफ़-स्पिनर है और वह बस रुककर बॉलिंग करता है. वह एक ज़बरदस्त ऑफ़-स्पिनर है और इंडिया उसे अच्छे से खेलेगा. "
सुनील गावस्कर
"बॉलर के रुकने और बॉल डालने के खिलाफ कोई कानून नहीं है, ठीक वैसे ही जैसे बैटर से यह कहने का कोई कानून नहीं है कि बॉलर के बॉल डालने से पहले आप हिल नहीं सकते, मेरा मतलब है की ये आप जानते हैं की ये ऐसे लोगों के कमेंट्स हैं जो असल में खेल के नियम नहीं जानते."
आर. अश्विन
"अगर तारिक गेंद डालने से पहले रुकता है, तो बैटर को हटने का अधिकार है. बैटर कह सकता है, ‘मुझे नहीं पता कि बॉल कब आएगी, इसलिए मैं हट गया.'
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर तौसीफ अहमद
"मैंने तारिक के साथ पहले भी काम किया है और मुझे लगता है कि वह बहुत इंटेलिजेंट बॉलर है. उसकी खूबी बैटर को पढ़ने में है. वह हमेशा दो कदम आगे रहता है, जो एक स्पिन बॉलर में एक बड़ी खूबी है."
अबतक उस्मान ने केवल 4 मैच ही खेले हैं. उन्होंने 5.53 की इकोनॉमी रेट से कुल 11 विकेट लिए हैं. उस्मान हर 8 बॉल बाद टी20 इंटरनेशनल में फिलहाल विकेट ले रहे हैं. ओवरऑल उस्मान ने 42 टी-20 मैच में कुल 70 विकेट लिए हैं जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 6.79 का रहा है.
Colombo Weather; Live Updates IND vs PAK T20 World Cup 2026: कोई रिजर्व डे नहीं, मैच वॉशआउट हुआ तो क्या होगा?
वेदर रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज भारत-पाक ग्रुप A मैच के दौरान बारिश होने की बहुत ज्यादा संभावना है और यह देखते हुए कि कोई रिजर्व डे नहीं है, अगर मैच वॉशआउट होता है तो दोनों टीमों के बीच पॉइंट्स बंट जाएंगे.
हालांकि, फैंस के लिए कुछ अच्छी खबर यह है कि श्रीलंका डिपार्टमेंट ऑफ़ मेटियोरोलॉजी ने कहा कि कोलंबो में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं है.
Colombo Weather; IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Updates: कोलंबो से आई पिच की तस्वीर, आसमान में बादल के साये
भारत-पाकिस्तान मुकबले से पहले बारिश को लेकर हो रही चर्चा के बीच कोलंबो से एक तस्वीर सामने आई है जिसमे पिच की पहली झलक सामने आई है और मैदान पर कोई कवर नजर नहीं आ रहा जो की एक अच्छा संकेत है, लेकिन आसमान की तरफ नजर डाले तो बादल के साये भी नजर आ रहे हैं.
IND vs PAK Colombo Weather T20 World Cup 2026 Live Updates: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मैदान की ताजा तस्वीर आई सामने
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मैदान की ये तस्वीर जीत लेगी आपका दिल
— IANS (@ians_india) February 15, 2026
Colombo, Sri Lanka: Pitch ready, stands waiting, history calling — India and Pakistan gear up for the mega clash pic.twitter.com/31A1W8ofsQ
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live Updates: अभिषेक शर्मा के ये 5 कारनामे पाकिस्तान की बढ़ाएंगे टेंशन
स्ट्राइक रेट का 'सुल्तान': साल 2024 से अब तक 194.95 के स्ट्राइक रेट के साथ वे दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं.
5000 रनों का महाकीर्तिमान: हाल ही में नागपुर में टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे किए. वे दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 172.48 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के साथ यह मुकाम हासिल किया है.
गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 5000: अभिषेक ने सिर्फ 2889 गेंदों में अपने 5000 रन पूरे कर लिए, जो विश्व क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान है.
छक्कों का 'सेंचुरी' किंग: एक कैलेंडर ईयर (2025) में भारत के लिए सबसे ज्यादा 91 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अभिषेक के नाम है. उनकी यह 'सिक्सर-पावर' पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.
अर्धशतकों की मशीन: वे दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 8 बार 25 से भी कम गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है. यह आंकड़ा बताता है कि वे पावरप्ले में मैच खत्म करने की ताकत रखते हैं.
India vs Pakistan T20 World Cup Live Score Updates: गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को दिया 'गुरुमंत्र'
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि निडर क्रिकेट खेलना अच्छी बात है, लेकिन आक्रामकता और लापरवाही के बीच बहुत कम फर्क होता है, जिसे खिलाड़ियों को समझना होगा. कोलंबो में आज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-स्टेक ग्रुप-स्टेज मुकाबले से पहले गावस्कर ने खिलाड़ियों को हालात के अनुसार खेलने की जरूरत बताई है. उनका मानना है कि बड़े मैचों में सिर्फ ताकत के दम पर नहीं, बल्कि समझदारी और धैर्य के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए.
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा की.
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2026
#WATCH पटना, बिहार: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा की। pic.twitter.com/XfBpBnj5Hn
IND vs PAK LIVE Updates: उज्जैन में महाकाल के दरबार में टीम इंडिया के लिए प्रार्थनाएं
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्त और क्रिकेट प्रशंसक भारत की जीत की प्रार्थना के लिए बड़ी संख्या में जुट गए हैं.
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: As India prepares to face Pakistan in ICC Men’s T20 World Cup 2026 match today, devotees and cricket fans have swarmed the Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga temple in Ujjain to pray for an Indian victory. pic.twitter.com/QtY7wYeZoh
— ANI (@ANI) February 15, 2026
Ind-Pak T20 World Cup LIVE: भारत-पाकिस्तान मैच पर श्रीलंका मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
भारत-पाकिस्तान मैच पर श्रीलंका मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, बारिश के नहीं हैं आसार
— NDTV India (@ndtvindia) February 15, 2026
T-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला के दिन ऐसा दिख रहा है कोलंबो के मौसम का मिजाज#T20WorldCup2026 | #INDvPAK | @Vimalsports pic.twitter.com/e4iH6Q355C
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: किरण मोरे ने हार्दिक को बताया टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड
पूर्व भारतीय खिलाड़ी किरण मोरे ने भारत पाक मैच में टीम इंडिया के जीत की भविष्यवाणी अभी से कर दी है. मोरे ने कहा कि भारतीय टीम बहुत स्ट्रॉन्ग है.इस मैच में भारत आगे रहेगा. भारतीय टीम जीतेगी. हार्दिक पांड्या बहुत अच्छा प्लेयर है.वह बड़े मैच का प्लेयर है और बड़े मौकों पर वह शानदार प्रदर्शन करता है. हमें भारतीय टीम की जीत का पूरा भरोसा है.
#WATCH | Vadodara, Gujarat: On India vs Pakistan #ICCT20WorldCup, Former Indian Cricketer Kiran More says, "India is a very strong team. They will have an upper hand. I think India is going to win it. Hardik Pandya is a very good player. He is a big match player and in big… pic.twitter.com/FH5Scbg4yV
— ANI (@ANI) February 15, 2026
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: उमर गुल ने इस भारतीय प्लेयर को बताया पाक टीम के लिए खतरा
पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने भारत के एक खिलाड़ी को अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है. हैरानी की बात है कि वो न तो ओपनर अभिषेक शर्मा हैं और न ही जसप्रीत बुमराह. गुल ने इस प्लेयर क खिलाफ पाकिस्तान टीम को संभलकर खेलने की सलाह दी है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर गुल ने भारत के स्टार ऑल‑राउंडर हार्दिक पांड्या को पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने कर दी जीत की भविष्यवाणी
2019 वर्ल्ड कप के विजेता कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने के लिए बहुत मजबूत है और अगर भारत दबाव को अच्छी तरह संभाल लेता है,तो वह टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में फेवरेट रहेगी.मोर्गन ने मिस्टर क्रिकेट UAE के संस्थापक अनिस सज्जन से बातचीत में कहा कि मेरे लिए भारत जीतेगा, वे बेहद मजबूत हैं, सिर्फ पाकिस्तान से नहीं,बल्कि इस टूर्नामेंट की कई टीमों से बेहतर हैं.बात सिर्फ दबाव को संभालने की है.
VIDEO | 2019 World Cup winning captain Eoin Morgan believes that the Indian team is too good for the Pakistan side to beat, and will be favourites in their T20 World Cup clash if they handles the pressure well.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2026
"India for me will win, they are simply too good, it is not just too… pic.twitter.com/sB5414hIQq
IND vs PAK T20 World Cup LIVE: उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारत की जीत के लिए हवन
कानपुर के एक मंदिर में आज भारत की जीत के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं.भारत और पाकिस्तान एक‑दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं,आज श्रीलंका के कोलंबो स्थित प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप मैच में आमने‑सामने होंगे.
VIDEO | Uttar Pradesh: Prayers are being offered at a temple in Kanpur for India's victory in today's T20 clash against Pakistan.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2026
Arch-rivals India and Pakistan will clash in a T20 World Cup match at the Premadasa Stadium in Colombo, Sri Lanka.
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/L5rAUgxL4D
IND vs, PAK T20 World Cup LIVE: भारत-पाक मैच को लेकर हरभजन सिंह क्या बोले?
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत इस मैच में अच्छा खेलेगा. हालांकि पाकिस्तान भी एक बहुत मजबूत टीम है,खासकर इन परिस्थितियों में और उनके स्पिनर भी बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं इसलिए मुझे लगता है कि यह देखने लायक एक शानदार मैच होगा.उम्मीद है भारत अच्छा खेले और हम सबको गर्व महसूस करवाए.
IND vs, PAK T20 World Cup LIVE: कोलंबो में भारत के पांच सबसे बड़े टी20 स्कोर
भारत ने कोलंबो में भी अपने पांच सर्वाधिक टी20 स्कोर बनाए हैं. भारत ने यहां प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ 14 मार्च 2018 में 3 विकेट पर 176 रन बनाए थे. तब रोहित ने 89 रनों की कप्तानी पारी खेली थी और भारत 17 रने से ये मुकाबला जीत गया था.
6 सितंबर 2017 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट पर 174 रन बनाए थे. तब विराट कोहली ने 54 गेंदों पर 82 रन बनाए थे. भारत ने ये स्कोर चेज करते हुए बनाए थे.
6 मार्च 2018 में भारत ने श्रीलंका के ही खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना दिए थे. शिखर धवन ने भारत को 9 रन पर 2 विकेट के नाजुक मोड़ से निकाला और 90 रनों की शानदार पारी खेल जीत दिला दी.
श्रीलंका के ही खिलाफ 10 फरवरी 2009 को 172 रनों का पीछा करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. मैच में रैना और युवराज सिंह ने पारी संभाली और जीत दर्ज की थी. हालांकि बाद में युसुफ और इरफान पठान की 23 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी ने मैच पलट दिया था.
23 सितंबर 2012 में भारत ने इंग्लैंड को हराया था. भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे. बाद में इंग्लैंड को मात्र 80 रनों पर समेट दिया था.
IND vs PAK LIVE Updates: इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगा भारत और पाकिस्तान
मैच से पहले हम आपको बताते हैं कि भारत और पाकिस्तान अपने किन 11 प्लेयर्स को साथ लेकर मैदान में उतरेगा.
भारत XI- 1. ईशान किशन (विकेटकीपर)2. अभिषेक शर्मा 3. तिलक वर्मा 4. सूर्यकुमार यादव (कप्तान) 5.हार्दिक पंड्या 6. शिवम दुबे 7. रिंकू सिंह 8.अक्षर पटेल 9. कुलदीप यादव 10. वरुण चक्रवर्ती 11. जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान XI- 1. साहिबज़ादा फ़रहान (विकेटकीपर) 2. सैम अय्यूब 3. सलमान आगा (कप्तान) 4. बाबर आज़म 5.शादाब खान 6. उस्मान खान (विकेटकीपर) / फ़ख़र ज़मान 7. मोहम्मद नवाज़ 8. फहीम अशरफ़ 9. शाहीन शाह अफरीदी 10. उस्मान तारिक 11. अबरार अहमद
IND vs PAK LIVE Updates:कोलंबो में बारिश करेगी खेल
श्रीलंका मौसम विभाग ने भारत-पाक मैच के दौरान बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने 60 फीसदी बारिश का अनुमान जताया है जिसमें तेज आंधी-तूफान भी शामिल है. दोनों टीमों के फैंस दुआ कर रहे होंगे कि बारिश के चलते मैच रद्द न हो.
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE:भारत तोड़ेगा पाकिस्तान की विनिंग स्ट्रीक
भारत-पाकिस्तान इस समय टी20 फॉर्मेट में काफी मजबूत हैं. पिछले पांच टी20 मुकाबलों को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है. भारत ने पांच में से सिर्फ एक मुकाबला गंवाया है तो वहीं पाकिस्तान ने सभी पांच मुकाबले जीते हैं. वो अलग बात है कि इन सभी मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने नहीं आईं. भारत के पास पाकिस्तान की विनिंग स्ट्रीक तोड़ने का मौका होगा.