विज्ञापन

Gold Silver Prices: चांदी के दाम 1.75 लाख रुपये तक गिरे, सोना 38 हजार रुपये सस्‍ता हुआ, जानिए आज 15 फरवरी को क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर 

Gold-Silver Prices Today: IBJA के भाव देखें तो 24 कैरेट सोना 29 जनवरी के भाव से 23,356 रुपये सस्‍ता हो गया है. वहीं 3,85,933 रुपये प्रति किलो से 2,42,433 रुपये प्रति किलो के भाव तक पहंची हाजिर चांदी 1,43,500 रुपये तक सस्‍ती हो गई है. 

Gold Silver Prices: चांदी के दाम 1.75 लाख रुपये तक गिरे, सोना 38 हजार रुपये सस्‍ता हुआ, जानिए आज 15 फरवरी को क्‍या भाव बिक रहा गोल्‍ड-सिल्‍वर 
Gold Silver Prices Crash: सोने और चांदी के दाम 2 लाख रुपये से ज्‍यादा गिर गए

Gold Silver Prices Today 15 February Latest Updates: सोने और चांदी (Gold and Silver) खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर हो सकती है. चांदी के दाम एक ही दिन में करीब 17 हजार रुपये प्रति किलो तक कम हो गए हैं. वहीं सोना भी प्रति 10 ग्राम 3,000 रुपये के करीब सस्‍ता हो गया है. IBJA के अनुसार, 24 कैरेट सोने के दाम 1,55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिर कर 1,52,765 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. गहने-जवाहरात बनवाने के लिए इस्‍तेमाल किया जाने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,575 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,39,933 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. वहीं 18 कैरेट सोने के भाव में भी 2,220 रुपये से ज्‍यादा की कमी आई है. ये 1,42,575 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिर कर 1,14,574 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया है. 

चांदी के दाम एक ही दिन में कितने कम हो गए? 

चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट आई है. यानी चांदी खरीदने वालों की भी 'चांदी' है. IBJA के मुताबिक, चांदी का दाम 2,42,433 रुपये से 16,500 रुपये से ज्‍यादा कम होकर 2,42,433 हो गया है. पहले चांदी 2,59,133 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था.

MCX पर रिकॉर्ड हाई से कितना सस्‍ता हो गया सोना-चांदी? 

बीते 29 जनवरी को MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी ने 4,20,800 रुपये का ऑल टाइम हाई छुआ था, जो कि इस हफ्ते 2,44,999 रुपये के भाव पर क्‍लोज हुई है. यानी चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 1.76 लाख रुपये तक सस्‍ती हो गई है. इसी तरह सोने का भाव देखें तो 29 जनवरी को ही अप्रैल डिलीवरी वाले गोल्‍ड ने 1.94 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था, वो इस हफ्ते 1,56,200 रुपये पर क्‍लोज हुआ है. यानी सोना 38 हजार रुपये तक सस्‍ता हो गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

हाजिर सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड हाई से कितने कम हुए? 

IBJA के भाव देखें तो 24 कैरेट सोना 29 जनवरी को 1,76,121 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, जो बीते शुक्रवार यानी 13 फरवरी को 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. यानी हाजिर सोना अपने ऑल टाइम हाई से 23,356 रुपये सस्‍ता हो गया है. चांदी का भाव 29 जनवरी को ही 3,85,933 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था, जो शुक्रवार शाम तक 2,42,433 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया. यानी हाजिर चांदी भी 1,43,500 रुपये तक सस्‍ती हो गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सोने-चांदी पर क्‍या है एक्‍सपर्ट की राय? 

सोने-चांदी में निवेश को लेकर मार्केट एक्सपर्ट ज्यादा आशावादी नहीं है. उनका कहना है कि 16 फरवरी से शुरू होने वाले हफ्ते में भी सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. उनका कहना है कि अगर निवेशक लंबी अवधि के लिए अपने निवेश को तेयार करते हैं तो आने वाले महीनों में कुछ हद तक अच्छी स्थिति में रहेंगे, जबकि शॉर्ट टर्म की बात करें तो कीमतों में इतना उतार-चढ़ाव है कि जोखिम का खतरा बना हुआ है. 

Disclaimer: सोने-चांदी पर ये खबर केवल आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है. गोल्‍ड-सिल्‍वर में निवेश से पहले निवेश सलाहकार से सुझाव ले सकते हैं.

सोर्स (Source): IBJA, NDTV Research, MCX, PTI, IANS.

ये भी पढ़ें: सोना-चांदी धड़ाम! सिल्वर 16,700 रुपये सस्‍ता, गोल्ड के दाम भी 3 हजार कम हुए, आज 14 फरवरी का भाव जान लीजिए

लेखक के बारे में
img
निलेश कुमार
Senior Producer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Drop, Gold Silver Prices, Gold Silver Prices Crash, Gold Silver Price Crash Updates, Gold Silver Become Cheaper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com