Border 2 Box Office Collection Day 23: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की बॉर्डर 2 भारत की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बन गई है. 23 दिनों में जहां फिल्म ने भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 500 करोड़ की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है. इसी के साथ सनी देओल की फिल्म शाहरुख खान की डंकी से टकराने को तैयार नजर आ रही है. लेकिन शाहिद कपूर की ओ रोमियो के कारण बॉर्डर 2 की रफ्तार धीमी पड़ गई. लेकिन वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म की दहाड़ देखने को मिली है.
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 23
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 23वें दिन 1.9 करोड़ का कलेक्शन बॉर्डर 2 ने हासिल किया है. इसके बाद भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 320.45 करोड़ पहुंच गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 382.25 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 438.5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. बजट की बात करें तो 275 करोड़ में बॉर्डर 2 बनाई गई है.
ओ रोमियो के कारण धीमी हुई बॉर्डर 2 की रफ्तार
13 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो रिलीज हुई थी, जिसने पहले दिन 8.5 करोड़ का कमाई हासिल की थी, जिसके बाद वैलेंटाइन डे पर फिल्म का कलेक्शन 12.25 करोड़ पहुंच गया. इसके बाद भारत में कलेक्शन 20.75 करोड़ पहुंच गया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 26.6 करोड़ हो गया है.
बॉर्डर 2 ने बॉर्डर के बजट से कई गुना कर ली है कमाई
बॉर्डर 2 1997 में आई जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित बॉर्डर का सीक्वल है. फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा अहम किरदार में नजर आए थे. इसका बजट केवल 12 करोड़ था, जिसने 66.70 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. जबकि अब 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद बॉर्डर के बजट के मुकाबले 37 गुणा कमाई अपने नाम कर दी है.
ये भी पढ़ें- बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद सनी देओल ने लिया ब्रेक, करियर के स्ट्रगल पर बोले- हमने ऐसी चीजें देखी हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं